भाजपा की डिज़िटल "बिहार जनसंवाद रैली" ऐतिहासिक होगी

बिहार ,मशरक :  7 जून को संध्या 4 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे कार्यकाल के 1 साल पूरे होने पर  भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय  अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की "बिहार जनसंवाद रैली" न केवल ऐतिहासिक होने वाली है , बल्कि उनकी यह डिजिटल रैली सफलता की कई नई कीर्तिमान स्थापित करने वाली है।



 भाजपा नेता उपेंद्र कुमार सिंह के आवास पर भाजपा के मशरक दक्षिणी मंडल के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए गंगा समग्र अभियान के प्रदेश संयोजक अजय यादव ने कहा। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक श्री तारकेश्वर सिंह ने कहा की रैली को लेकर पूरे बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह है, यह इसी से चलता है की पहले यह आयोजन 22 जिलों में होने वाला था।


लेकिन लोगो की मांग पर अब यह पूरे प्रदेश में होने वाला है। इस रैली के प्रति लोगो में उमंग एवं उत्साह देखकर हमे पूर्ण विश्वास है की इस कार्यक्रम में दर्शकों की संख्या 2 लाख से अधिक होगी। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा मशरक दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष जमादार यादव ने कहा की प्रखंड के सभी शक्ति केंद्र पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की  बिहार जनसंवाद रैली बिभिन्न सोशल मीडिया के माध्यमो से इसका प्रसारण टी वी के माध्यम से किया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी त्रिभुवन तिवारी, जिला भाजपा के कार्यसमिति के सदस्य व पूर्व मुखिया रणवीर राज, भाजपा मंडल महामंत्री श्याम बिहारी सिंह, धीरज कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, विनय कुमार सिंह, धीरज सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मुंशी प्रेमचंद के कथा -साहित्य का नारी -विमर्श"

गांधी जी का भारतीय साहित्य पर प्रभाव "

ग्रासरूट लीडरशिप फेस्टिवल में भेदभाव, छुआछूत, महिला अत्याचार पर 37 जिलों ने उठाये मुद्दे

वाणी का डिक्टेटर – कबीर

घरेलू कामगार महिलाओं ने सामाजिक सुरक्षा का लाभ मांगा, कहा हमें श्रमिक का दर्जा मिले