ब्रिटानिया चीज़ स्टारशेफ शो में सैफ अली खान एवं मास्टरशेफ विजेता शिप्रा खन्ना दिखेंगे

ब्रिटानिया चीज़ स्टार शेफ मेट्रोज़ में एक हाई डेसिबल 360 डिग्री कैम्पेन है। यह कैम्पेन विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, जैसे यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम व ट्विटर पर देखा जा सकता है। यह शो इंडिया फूड्स नेटवर्क एवं ग्रुपएम्स एसेंस तथा मोशन कंटेंट ग्रुप के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है।



नई दिल्ली । जीवन उत्तम है, चीज़ उसे अति उत्तम बनाता है। यह कहावत चीज़ के प्रति सर्वव्यापी प्रेम को प्रदर्शित करती है। चीज़ हर डिश को शानदार बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण अवयव है। इस सीज़न को स्पॉटलाईट में ला रहा है, ऑल न्यू शो ब्रिटानिया चीज़ स्टार शेफ। 12 पार्ट की इस यूट्यूब सीरीज़ में बॉलिवुड स्टार सैफ अली खान स्टार शेफ के रूप में दिखेंगे और वो मास्टरशेफ विजेता शिप्रा खन्ना से ब्रिटानिया चीज़ द्वारा व्यंजन बनाना सीखेंगे। ये दोनों ब्रिटानिया चीज़ से 12 लजीज व स्वादिष्ट चीज़ी डिश बनाएंगे।


महामारी फैलने के बाद होम कुकिंग में होने वाली जबरदस्त वृद्धि ने इस शो को बनाने की प्रेरणा दी। कुकिंग एक रिक्रिएशनल गतिविधि बन गई है और पूरा परिवार एक साथ मिलकर एक दूसरे के साथ समय बिताने का आनंद लेता है। कंज़्यूमर सर्वे के अनुसार यह ट्रेंड आगे भी ऐसे ही रहने वाला है। ब्रिटानिया चीज़ ने इस जानकारी के साथ ऐसी रेसिपी तैयार की हैं, जो चीज़ से विस्तृत व्यंजन बनाती हैं। ब्रिटानिया चीज़ स्टारशेफ में आप जल्दी तैयार होने वाले ग्रिल्ड चीज़ रोल अप्स या पिज़्ज़ा पॉकेट्स से लेकर क्रीम चीज़ चोको चिप कुकीज़ या मॉनसून का पसंदीदा चीज़ी वड़ा पाव बनाने का तरीका पाएंगे। ये सभी बेहतरीन रेसिपी ब्रिटानिया चीज़ प्रोडक्ट्स जैसे ब्रिटानिया स्लाईसेस, क्यूब्स, ब्लॉक्स, क्रीम चीज़ एवं रोस्टेड गार्लिक चीज़ स्प्रेड से बनाई जाएंगी। शो का लिंक है -https://www.youtube.com/c/BritanniaCheese/videos


इस अभियान के बारे में गुंजन शाह, चीफ कमर्शियल ऑफिसर, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज़ ने कहा, ‘‘लॉकडाऊन में ज्यादातर ग्राहक घर में बना सामान खा रहे हैं और खाना बनाने के साथ नए-नए प्रयोग भी कर रहे हैं। इस वजह से फूड की श्रेणियों में वृद्धि हुई है और उसमें सबसे ज्यादा उपयोग में आने वाला सामान चीज़ है। ब्रिटानिया को गर्व है कि यह बेहतर उत्पाद बनाता है। इसका चीज़ गाय के दूध से बना है और इसमें अद्वितीय पीला रंग व बेहतरीन चीज़ी स्वाद होता है, जो इसके निष्ठावान ग्राहकों को बहुत पसंद आता है। चीज़ पिछली तिमाही ब्रिटानिया के लिए सबसे तेजी से बढ़ने वाली श्रेणी थी। जहां हम अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं, वहीं हमारा उद्देश्य उपभोक्ताओं की खाना बनाने की रुचि से जुड़ना और उन्हें इसके लिए बेहतरीन सामग्री प्रदान करना है, ताकि वो आज के दौर में अपने घर पर खाना बना सकें। ब्रिटानिया चीज़ स्टारशेफ न केवल उपभोक्ताओं का मनोरंजन करेगा, बल्कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ चीज़ के साथ अपने घर पर खाना बनाने और खाने के साथ प्रयोग करने के लिए भी प्रेरित करेगा।’’


ब्रिटानिया के साथ सहयोग के बारे सेलिब्रिटी शेफ, शिप्रा खन्ना ने कहा, ‘‘ब्रिटानिया चीज़ स्टारशेफ के साथ चीज़ के इस शो के बाद मुझे यकीन हो गया कि किचन के अंदर एक स्टार, एक शेफ बन सकता है और एक शेफ, एक स्टार। सैफ के साथ ऑनलाईन शूटिंग बहुत मजेदार व अद्वितीय थी, खासकर जब इसमें चीज़ भी शामिल था, जो मेरा पसंदीदा है।’’


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मुंशी प्रेमचंद के कथा -साहित्य का नारी -विमर्श"

गांधी जी का भारतीय साहित्य पर प्रभाव "

बेफी व अरेबिया संगठन ने की ग्रामीण बैंक एवं कर्मियों की सुरक्षा की मांग

प्रदेश स्तर पर यूनियन ने मनाया एआईबीईए का 79वा स्थापना दिवस

वाणी का डिक्टेटर – कबीर