मिसाइल मैन ए पी जे अब्दुल कलाम



विजय सिंह बिष्ट


डाक्टर अब्दुल कलाम भारत के राष्ट्रपति रहे का पूरा नाम अब्दुल पाकिर जैनुलअबदीन अब्दुल कलाम । इनका जन्म उन्नीस सौ  इकतीस को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा  रामेश्वरम के प्राथमिक पाठशाला में हुई। जो इसी पाठशाला की दसवीं तक थी।आपने यहीं से दसवीं की परीक्षा उच्चतम अंकों में उत्तीर्ण की। बीयस सी उन्नीस सौ पचास में सेंट जोसेफ कालेज  तिरुचनापलीम मद्रास इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालॉजी अंतरिक्ष विज्ञान से परास्नातक के रूप में संपन्न की। 1960ई0मे साराभाई अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र में योगदान किया।


1962 ई0 भारतीय अनुसंधान संगठन से जुड़े। 1962ई0 इसरो होवर क्राफ्ट परियोजनाओं  से आवद्ध  रहे। 1980ई0रोहणी उपग्रह  को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करने का योगदान किया। 1982ई0 डी0आर0डी0यल0 के निदेशक पद पर आसीन रहे।
1982ई0 में आपको अन्ना विश्व विद्यालय से डा0आफ साइन्स की मानक उपाधि मिली। 1985ई0 सितंम्बर में त्रिशूल 1988ई0 फरवरी  में पृथ्वी। 1989ई0मई में अग्नि का सफल परीक्षण किया। 1998ई0में रूस साथ मिलकर सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल एवं ब्रह्मोस प्रा0लि0की स्थापना की।


1992 ई0 से1 999ई0 तक रक्षा मंत्री के विज्ञान, सुरक्षा शोध और विकास विभाग के सचिव तथा सलाहकार का पद संभाला।
11 मई 1998ई0 पोखरण प्रमाणु परीक्षण और प्रमाणु हथियार बनाने वाले देशों में सम्मिलित हुए। वर्ष 2002ई0से2007तक भारत के राष्ट्रपति का पद सुशोभित किया आप न हिंदू न मुसलमान आप एक भारतीय मनीषियों में से एक थे। 27 जुलाय 2015 में आइ0आइ0यम0में भाषण देते समय हृदयाघात के कारण आपका निधन हो गया। आपको मिशाइल मैन के नाम से अमरत्व प्राप्त हुआ।


पुरस्कार एवं सम्मान
1980ई0इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स नेशनल डिजाइन अवार्ड।
1981ई0भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण।
1986ई0डा0बिरेन राय स्पेस अवार्ड।
1990ई0 राष्ट्रीय नेहरू पुरस्कार (मध्य प्रदेश सरकार द्वारा)
1990ई0पद्म भूषण।
1994ई0आर्यभट्ट पुरस्कार।
1996ई0जी0यम0मोदी पुरस्कार।
1997ई0सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार।
1997ई0 राष्ट्रीय एकता के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार से नवाजा गया।
1998ई0वीर सावरकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
आपके जन्म दिवस पर कोटि कोटि नमन एवं श्रद्धांजलि।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मुंशी प्रेमचंद के कथा -साहित्य का नारी -विमर्श"

गांधी जी का भारतीय साहित्य पर प्रभाव "

बेफी व अरेबिया संगठन ने की ग्रामीण बैंक एवं कर्मियों की सुरक्षा की मांग

वाणी का डिक्टेटर – कबीर

राजस्थान चैम्बर युवा महिलाओं की प्रतिभाओं को पुरस्कार