सैनिक विद्यालयों में लड़कियों को भी मिलेगा दाखिला


नयी दिल्ली -  सैनिक विद्यालयों में लड़कियों के सत्र 2021-22 से चरणबद्ध तरीके से प्रवेश के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी गई है। यह फैसला मंत्रालय द्वारा दो साल पहले मिजोरम के सैनिक विद्यालय छिंगछिप में लड़कियों के प्रवेश की प्रायोगिक परियोजना की सफलता को देखते हुए लिया गया है।


 इस फैसले को निर्बाध तरीके से लागू करने के लिए सैनिक विद्यालयों में पर्याप्‍त महिला कर्मचारियों और आवश्‍यक आधारभूत संरचना की उपलब्‍धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।


यह फैसला सरकार के समग्रता, लैंगिक समानता, सशस्‍त्र बलों में महिला भागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्‍य की पूर्ति के लक्ष्‍य के अनुरूप है।    


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मुंशी प्रेमचंद के कथा -साहित्य का नारी -विमर्श"

गांधी जी का भारतीय साहित्य पर प्रभाव "

ग्रासरूट लीडरशिप फेस्टिवल में भेदभाव, छुआछूत, महिला अत्याचार पर 37 जिलों ने उठाये मुद्दे

वाणी का डिक्टेटर – कबीर

घरेलू कामगार महिलाओं ने सामाजिक सुरक्षा का लाभ मांगा, कहा हमें श्रमिक का दर्जा मिले