स्वावलंबन" शब्द सार" द्वारा राष्ट्रीय ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन

गुरुग्राम -  स्वावलंबन" शब्द सार" संस्था( साहित्यिक शाखा, स्वावलंबन ट्रस्ट (रजि०) ) के द्वारा भव्य राष्ट्रीय ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया ,जिसमे पूरे देश के  कलमकारों ने शिरकत की | कार्यक्रम का शुभारंभ  दीप प्रज्वलन व कमल धमीजा द्वारा  माँ शारदे की अराधना एवम माल्यार्पण के साथ हुआ ၊



यह गोष्ठी शकुंतला मित्तल की अध्यक्षता मे सम्पन्न  हुई |  मुख्य अतिथि प्रसिद्ध साहित्यकार  डा० दुर्गा सिन्हा "उदार"  ने अपनी गरिमामय उपस्थिति से कार्यक्रम को सुशोभित किया  | 


विशिष्ट अतिथि के रूप मे डा० विष्णु सक्सेना ,डा०सुषमा भंडारी, सुरेखा शर्मा , सविता स्याल ,आभा कुलश्रेष्ठ ,अभय सिंह उयस्थित थे | यह गोष्ठी राष्ट्रीय अध्यक्षा ( स्वावलंबन ट्रस्ट) मेघना श्रीवास्तव एवं महामंत्री (स्वावलंबन ट्रस्ट) राघवेंद्र मिश्रा  , हरियाणा के मार्गदर्शन में , राष्ट्रीय संयोजिका (स्वावलंबन" शब्द सार" ) परिणीता सिन्हा एवं प्रांत संयोजिका (हरियाणा) कमल धमीजा द्वारा आयोजित  की गई|


राष्ट्रीय संयोजिका परिणीता सिन्हा द्वारा डिजिटल काव्य गोष्ठी का कुशल संचालन किया ၊ कवियो ने अपने सुंदर काव्य पाठ से  गोष्ठी में चार चाँद लगा दिए और शाम को यादगार  बना दिया|  राष्ट्रीय अध्यक्षा( स्वावलंबन ट्रस्ट) मेघना श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित साहित्यकारों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए गोष्ठी का समापन किया |


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मुंशी प्रेमचंद के कथा -साहित्य का नारी -विमर्श"

गांधी जी का भारतीय साहित्य पर प्रभाव "

बेफी व अरेबिया संगठन ने की ग्रामीण बैंक एवं कर्मियों की सुरक्षा की मांग

प्रदेश स्तर पर यूनियन ने मनाया एआईबीईए का 79वा स्थापना दिवस

वाणी का डिक्टेटर – कबीर