पुस्तकालय समिति एंवम सद्भावना मंच द्वारा दिवंगत आत्माओं की स्मृति में वृक्षारोपण

देहरादून - राष्ट्रीय महा पर्व स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर पुस्तकालय समिति एवं सद्भावना मंच कौलागढ़ दीनदयाल नगर द्वारा तमशा नदी के किनारे सघन वृक्षारोपण का कार्य दिवंगत आत्माओं की स्मृति में सम्पन्न किया गया। यह कार्य मातृशक्ति के मंत्रोंचारण के साथ किया गया।



प्रत्येक वृक्ष पर दिवंगत व्यक्ति की नाम पट्टिका अंकित की गई है। इस समस्त कार्य का श्रेय संगठन के प्रमुख एस0 एस0 बिष्ट के सफल प्रयास और प्ररेणा फलानुभूत से किया गया। भविष्य में पौधों का संरक्षण निराई गुड़ाई का कार्य संगठन के सदस्यों पर निर्भर होगा। इस सराहनीय कार्य के लिए जन जाग्रति तथा हरित क्रान्ति के रूप में साकारात्मक कार्य का प्ररेणा श्रोत है।



यह स्वतंत्रता दिवस के दिन वृक्षारोपण शहीदों और पूर्ववर्ती दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांज्जलि है। प्रथम चरण में 96 वृक्ष लगाये गए तथा दुसरे चरण में 60 वृक्षारोपण कर टोटल 156 वृक्षपुर्वजो की स्मृति में लगाकर एक नया अध्याय बनाया है



 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मुंशी प्रेमचंद के कथा -साहित्य का नारी -विमर्श"

गांधी जी का भारतीय साहित्य पर प्रभाव "

ग्रासरूट लीडरशिप फेस्टिवल में भेदभाव, छुआछूत, महिला अत्याचार पर 37 जिलों ने उठाये मुद्दे

वाणी का डिक्टेटर – कबीर

घरेलू कामगार महिलाओं ने सामाजिक सुरक्षा का लाभ मांगा, कहा हमें श्रमिक का दर्जा मिले