अद्भत साहित्य मंच द्वारा जिओ और जीने दो सम्मान से सम्मानित

भवानीमंडी : अद्भुत साहित्य मंच द्वारा ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक काव्य रचनाओं की सुन्दर प्रस्तुतियाँ प्रदान की।ऑनलाइन काव्य गोष्ठी  के अध्यक्ष राजीव जैन, मुख्य अतिथि कीर्ति काले रही। कवि सम्मेलन का संचालन अद्भुत मंच की संस्थापिका और संचालिका अलका जैन ने किया। काव्य गोष्ठी का शुभारम्भ माँ सरस्वती की वन्दना से हुआ। सरस्वती वंदना आदित्य जैन ने सुमधुर स्वर में प्रस्तुत की।


काव्य गोष्ठी में अनिल धवन, डिम्पल जैन, शकुन्तला मित्तल, सुषमा भण्डारी, अलका जैन, कुंती नवल, आलोक कुमार मल्लिक, अजीत श्रीवास्तव, चेतना जैन, डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित ,भवानीमंडी राजस्थान,दिनेश चन्द्र प्रसाद दिनेश कलकत्ता, किरण जैन, प्रज्ञा शर्मा, संजय जैन, सिद्भेश्वर सराफ, शीलू  जबलपुर  भारती वर्मा बौड़ाई देहरादून, नीलम व्यास जोधपुर राजस्थान, आदित्य जैन, अनिता झा ,रचनाकारों ने काव्य पाठ किया।


अद्भुत साहित्य मंच की संस्थापिका अलका जैन ने कहा कि रचनाकारों को काव्य गोष्ठी में जिओ और जीने दो सम्मान से सम्मानित भी किया गया। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मुंशी प्रेमचंद के कथा -साहित्य का नारी -विमर्श"

गांधी जी का भारतीय साहित्य पर प्रभाव "

बेफी व अरेबिया संगठन ने की ग्रामीण बैंक एवं कर्मियों की सुरक्षा की मांग

वाणी का डिक्टेटर – कबीर

सारस्वत ब्राह्मण समाज द्वारा जिला जयपुर का होली मिलन समारोह आयोजित