लोकप्रिय खेल (MMA) mixed martial art की प्रतियोगिता FOK-5 के आयोजन का एलान

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - विश्वपटल पर उभरते हुए सबसे लोकप्रिय खेल (MMA) mixed martial art की प्रतियोगिता FOK-5 के आयोजन का एलान किया गयाFOK के चेयरमैन देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर मुख्य संरक्षक गीता पटेल और MMA दिल्ली के अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह, आयोजन अद्द्यक्ष विभोर आनंद जी संतोष चोपड़ा जी, युद्धवीर सिंह जी एवं वॉइस प्रेसिडेंट विकास शर्मा ने प्रेस वार्ता सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रतियोगिता 18 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली स्थित Thyagaraj stadium में आयोजित की जाएगी जिसमें भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों के खिलाड़ी भी भाग लेते हुए अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे l जिसमें Nigeria, Afghanistan, UAE, Sudan एवं अन्य देशों के खिलाड़ी होंगे l
आयोजन समिति द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि प्रतियोगिता के आयोजन से पहले समूचे delhi NCR के विभिन्न स्कूल, कॉलेज एवं अन्य संस्थाओं में जहाँ महिलाएँ अत्यधिक संख्या में कार्यरत हो ऐसी जगहों पर आत्म रक्षा के विशेष कैम्प निःशल्क रूप से आयोजित किये जाएंगे जिससे की महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों पर अंकुश लग सके lसंस्था के पदादिकारियो ने बताया की प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके परपेरा मिलेट्री की सर्वश्रेष्ठ संस्था CRPF में अपनी सेवाएँ देते हुए शहीद हुए सैनिकों के परिवार के सदस्यों का भी सम्मान किया जाएगा ।

 प्रतियोगिता का poster व Tshirt अनावरण कंस्टिट्यूशन क्लब ओफ़ इंडिया, दिल्ली में किया गया.. Pm मोदी की खेलो के विकास और देश में खिलाड़ियों को सम्मान से खेल जगत के लोग उत्साहित है हाल ही में खेल मंत्रालय के प्रयास से इस खेल की पहचान और मजबूत हुई हैसभी ने प्रतियोगिता के आयोजन को युवाओ के भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया और संस्था की समाज के प्रति सोच को सराहा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मुंशी प्रेमचंद के कथा -साहित्य का नारी -विमर्श"

गांधी जी का भारतीय साहित्य पर प्रभाव "

ग्रासरूट लीडरशिप फेस्टिवल में भेदभाव, छुआछूत, महिला अत्याचार पर 37 जिलों ने उठाये मुद्दे

वाणी का डिक्टेटर – कबीर

घरेलू कामगार महिलाओं ने सामाजिक सुरक्षा का लाभ मांगा, कहा हमें श्रमिक का दर्जा मिले