खुद का खुद से परिचय कराएगी राजीव मिश्रा की पेंटिंग प्रदर्शनी

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली । राजीव मिश्रा की समकालीन कलाकृतियों पर आधारित पेंटिंग प्रदर्शनी 'पावर ऑफ सेल्फ रिफ्लेक्शन' का आयोजन दिल्ली के रविन्द्र भवन में 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक किया जाएगा। प्रदर्शनी का शुभारंभ 30 नवंबर दोपहर 3:00 बजे होगा। 'पावर ऑफ सेल्फ रिफ्लेक्शन' एक अनोखी प्रदर्शनी है, जिसमें राजीव मिश्रा की कलाकृतियों को प्रस्तुत किया जाएगा। इस प्रदर्शनी के माध्यम से आत्म प्रतिबिंब की शक्ति को राजीव मिश्रा ने अपने कैनवास पर उकेरा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि आज बहुत बड़ी संख्या में पेंटिंग्स बनाई जा रही हैं, लेकिन उनका असर नहीं हो रहा है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से हम चाहते हैं कि व्यक्ति स्वयं को जानने ओर समझने का प्रयास करे। उन्होंने कहा कि आज हमें घरों में बहुत सारी पेंटिंग्स दिखाई देती हैं, जिनसे हमें प्रेरणा मिलती है, लेकिन जब एक कलाकार पेंटिंग बनाता है, तो वो न जाने कितनी रातें जगता है, कितने दिन भूखे रहता है। उस पेंटिंग का जो असर एक दर्शक पर पड़ता है, उससे देखने वाले के जीवन में असीम ऊर्जा का संचार होता है। प्रदर्शनी का आयोजन प्रात: 11 बजे से सायं 7 बजे तक ललित कला अकादमी, रविन्द्र भवन, नई दिल्ली में किया जाएगा। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मुंशी प्रेमचंद के कथा -साहित्य का नारी -विमर्श"

गांधी जी का भारतीय साहित्य पर प्रभाव "

ग्रासरूट लीडरशिप फेस्टिवल में भेदभाव, छुआछूत, महिला अत्याचार पर 37 जिलों ने उठाये मुद्दे

वाणी का डिक्टेटर – कबीर

घरेलू कामगार महिलाओं ने सामाजिक सुरक्षा का लाभ मांगा, कहा हमें श्रमिक का दर्जा मिले