'नया वर्ष, नया संकल्प' 13 भाषाओं में भारत सरकार का कैलेंडर जारी

०  आनन्द चौधरी ० 
नई दिल्ली/ . सरकार की सर्वश्रेष्ठ कृतियों में से एक बताते हुए कहा कि इस वर्ष डिजिटल और भौतिक, दोनों रूपों में उपलब्ध कैलेंडर सरकार के काम काज और कल्याणकारी उपायों के बारे में जानकारी के प्रसार का माध्यम होगा। अपने संबोधन में  अनुराग ठाकुर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के विभिन्न अंगों, विभागों की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने पिछले 5 वर्षों में पत्रकार कल्याण योजना के तहत 290 पत्रकारों और पत्रकारों के परिवारों को 13.12 करोड़ रुपये वितरित किए हैं।केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र में वर्ष 2023 के लिए भारत सरकार का कैलेंडर जारी किया। 
इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि कैलेंडर प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का प्रतिबिंब है। उन्होंने गतिशील रूप से बढ़ते भारत को दर्शाने वाली 12 छवियों का एक प्रभावशाली संग्रह होने के लिए कैलेंडर की सराहना की। उन्होंने कहा कि 12 महीनों के लिए 12 विषय, सरकार द्वारा लोक कल्याण के लिए किए गए ज़ोरदार प्रयासों की एक झलक है। इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के महानिदेशक मनीष देसाई, पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक सत्येंद्र प्रकाश एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार जयंत सिन्हा सहित पीआईबी, बीओसी एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की प्रतिबद्धताओं को प्रदर्शित करने के लिए नया वर्ष, नए संकल्प' थीम वाला कैलेंडर को दो साल के अंतराल के बाद भौतिक रूप में मुद्रित किया जा रहा है। मंत्री ने आगे बताया कि कैलेंडर का यह संस्करण सरकार की अब तक की उपलब्धियों और भविष्य के लिए प्रतिबद्धता दोनों को प्रदर्शित करेगा, इसलिए थीम 'नया वर्ष, नए संकल्प' है। इसे हिंदी और अंग्रेजी सहित 13 भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा और सभी सरकारी कार्यालयों, पंचायती राज संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों, नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों, जिलों में बीडीओ और डीएम के कार्यालयों में वितरित किया जाएगा 

तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा खरीद के लिए उपलब्ध होगा। पंचायतों के लिए कुल 11 लाख प्रतियां छापी जाएंगी और 2.5 लाख प्रतियां क्षेत्रीय भाषाओं में प्रकाशित एवं वितरित की जाएंगी। केंद्रीय संचार ब्यूरो के महानिदेशक श्री मनीष देसाई ने श्रोताओं को बताया कि कैलेंडर की थीम 'नया वर्ष, नया संकल्प' में भारत सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों और नीतियों को दर्शाया गया है, जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन, पहल और नेतृत्व के अनुसार तैयार किए गए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मुंशी प्रेमचंद के कथा -साहित्य का नारी -विमर्श"

गांधी जी का भारतीय साहित्य पर प्रभाव "

बेफी व अरेबिया संगठन ने की ग्रामीण बैंक एवं कर्मियों की सुरक्षा की मांग

प्रदेश स्तर पर यूनियन ने मनाया एआईबीईए का 79वा स्थापना दिवस

वाणी का डिक्टेटर – कबीर