अंतर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच के वर्ष 2022 के विधा पुरस्कारों की घोषणा

० संवाददाता द्वारा ० 
भोपाल -अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच के वर्ष 2022 के विधा पुरस्कारों की घोषणा करते हुए संस्था की संस्थापक अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष का राधा अवधेश स्मृति कथा सम्मान नीलिमा शर्मा दिल्ली के कथा संग्रह "कोई खुशबू उदास करती है " द्वारका प्रसाद सक्सेना स्मृति कविता पुरस्कार आरती कुमारी मुजफ्फरपुर बिहार के कविता संग्रह धड़कनों का संगीत पुष्पा विश्वनाथ मेहता स्मृति कथा सम्मान पुष्पा सिन्हा दिल्ली के कथा संग्रह औरत कल आज और कल
पाँखुरी सक्सेना लांबा स्मृति लघुकथा सम्मान महिमा श्रीवास्तव वर्मा भोपाल के लघुकथा संग्रह आदम बोनसाई  डॉ शिव शरण द्विवेदी स्मृति कविता सम्मान यशोधरा भटनागर देवास के कविता संग्रह तरंगिणी
 पूजा स्मृति कविता सम्मान ब्रज श्रीवास्तव विदिशा के कविता संग्रह समय ही ऐसा है उदार गीत सम्मान
डॉ मंजुला श्रीवास्तव रायपुर के गीत संग्रह प्रेमपत्र का सूखा पाटल नंदन- नंदिनी स्मृति लघुकथा सम्मान
आशा शर्मा बीकानेर के लघुकथा संग्रह मुफ्त की कीमत )ललिता-जयन्ती स्मृति गद्य सम्मान ( उपन्यास )
प्रबोध गोविल जयपुर के उपन्यास ज़बाने यार मन तुर्की को प्रदान किया जा रहा है। पुरस्कार के अंतर्गत मानधन, श्रीफल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज जी के कर कमलों द्वारा जनवरी में भोपाल में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मुंशी प्रेमचंद के कथा -साहित्य का नारी -विमर्श"

गांधी जी का भारतीय साहित्य पर प्रभाव "

बेफी व अरेबिया संगठन ने की ग्रामीण बैंक एवं कर्मियों की सुरक्षा की मांग

प्रदेश स्तर पर यूनियन ने मनाया एआईबीईए का 79वा स्थापना दिवस

वाणी का डिक्टेटर – कबीर