रॉटरडैम माइंडफुल ट्रैवेलर्स के लिए टॉप शहरों की रैंकिंग में नंबर 1 बनकर उभरा

० योगेश भट्ट ० 
माइंडफुल ट्रैवेलर्स के लिए कायक की ओर से जारी टॉप 10 शहर हैं। 1. रॉटरडैम, नीदरलैंड्स 2. एम्सटर्डम, नीदरलैंड्स 3. ग्राज, आस्ट्रिया 4. ट्रॉन्‍डहैम, नॉर्वे 5. म्युनिख, जर्मनी 6. हेलसिंकी, फिनलैंड
7. स्टॉकहोम, स्वीडन 8. ज्यूरिख, स्विटजरलैंड 9. गोथेनबर्ग, स्वीडन 10. विएना, ऑस्ट्रिया भारतीय पयर्टक अपना ट्रैवेल प्लान बनाते समय सस्‍टेनेबिलिटी संबंधी पहलुओं को ज्यादा अहमियत देते हैं।

नयी दिल्ली - दुनिया भर की सैर करने के कई घटकों में कई देशों के शहरों की ट्रिप प्लान करना एक फैक्टर है। संभावना है कि 800 मिलियन लोग 2025 तक सालाना विश्व के कई देशों की यात्रा करेंगे)l विश्व के टॉप ट्रैवेल इंजन कायक ने जागरूक यात्रियों को यह तय करने में मदद करने के लिए कि वह दुनिया के किस शहर की यात्रा करेंगे, सिटी इंडेक्‍स फॉर माइंडफुल ट्रैवेलर्स** जारी किया है। रॉटरडैम इस लिस्ट में टॉप पर है। जागरूक यात्रियों के लिए यह आकर्षक शहर बनकर उभरा। इसके बाद एम्सटर्डम (नीदरलैंड) और ग्राज (ऑस्ट्रिया) है।

कायक सिटी इंडेक्‍स फॉर माइंडफुल ट्रैवेलर्स (सीआईएमटी) पर्यटकों के लिए एक इंटरैक्टिव गाइड है। दुनिया के किस शहर की उन्हें यात्रा करनी चाहिए, यह तय करने में धारणीय (सस्‍टेनेबिलिटी) संबंधी पहलुओं जैसे एयरपोर्ट कार्बन एक्रीडिटेशन, लोकल ट्रैफिक या हवा की क्‍वॉलिटी के लिहाज से यात्रियों की मदद करेगा। सीआईएमटी ने 63 देशों के 167 शहरों में 28 कारकों के आधार पर यात्रा के लिए ज्यादा परफेक्ट शहर की खोज में सोच-समझकर फैसला करने में जागरूक यात्रियों की मदद करता है। यह इंडेक्स यात्रियों को खोज के परिणामों को व्यक्तिगत रखने का विकल्प देता है। यात्री इस इंडेक्स को देखकर उन घटकों के लिहाज से अपनी यात्रा प्लान कर सकते हैं, जो उनके लिए बहुत ज्यादा अहमियत रखते हैं।

कायक की रैंकिंग में रॉटरडैम, एम्सटर्डम और ग्राज ने पहले 3 स्थान हासिल किए हैं। इस रैंकिग के 10 टॉप स्थान यूरोप के शहरों ने हासिल किए हैं। डच पोर्ट सिटी रॉटरडैम इस लिस्ट में टॉप शहर बनकर उभरा है। वहां का एयरपोर्ट एडवांस्ड कार्बन मैनेजमेंट सिस्टम से लैस है, जिसे एयरपोर्ट कार्बन एक्रीडिटेशन से मान्यता मिली हुई है। रॉटरडैम का रेल नेटवर्क सबसे अच्छा है। वहां साइक्लिंग के शौकीन यात्रियों के लिए काफी चौड़े रूट्स है। इस लिस्ट में दूसरा स्थान नीदरलैंड्स में एम्सटर्डम का है। यह बाइक चलाने के शौकीन यात्रियों के लिए चौड़ी-चौड़ी सड़कों और पैदल यात्रियों की सुविधाजनक यात्रा के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां इको फ्रेंडली कारों की ड्राइविंग के लिए व्यावहारिक विकल्प मौजूद है।

 इसके अलावा यहां ईवी चार्जिंग स्टेशन की संख्या सबसे ज्यादा है। ऑस्ट्रिया में ग्राज शहर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। यहां बेहतरीन रेल लिंक है, काफी चार्जिंग स्टेशन हैं, यह यूनेस्को का वॉकिंग ओनली वर्ल्ड हैरिटेज सेंटर है, जिसकी आप सैर कर सकते हैं। कायक में मार्केटिंग, एसवीपी, पर किस्टियनसेन ने बताया, “हाल में की गई अंतरराष्ट्रीय रिसर्च के अनुसार 75 फीसदी भारतीय यात्रियों के पास पर्याप्त जानकारी नहीं होती, जिससे वह सस्‍टेनेबिलिटी संबंधी पहलुओं के आधार पर अपनी ट्रिप प्लान कर सकें।* माइंडफुल ट्रैवेलर्स के लिए नए सिटी इंडेक्स के साथ हम दुनिया के शहरों की ट्रिप प्लान करना आसान बनाते हैं। इससे वह अपने सोच-समझकर अपनी ट्रिप प्लान कर सकते हैं

कायक की रैंकिंग में कनाडा में वेंकूवर और सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका) टॉप 2 शहर है। इनके पीछे बोस्टन, वॉशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क हैं। वेंकूवर दुनिया भर में हवा की गुणवत्‍ता के लिए काफी मशहूर हैं। सैन फ्रांसिस्को टॉप अर्बन रेल ट्रांजिट सिस्टम के लिए मशहूर है। यहां केवल पैदल चलने वाले यात्रियों के लिए सड़क है। इसके बाद बोस्टन तीसरे स्थान पर है। यहां ईवी चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बहुत है। यहां बाइक को किराये पर लेने के ऑप्शन यात्रियों को मिलेंगे। बाइक चलाने के लिए अलग रास्ते हैं। यहां कार्बन उत्सर्जन काफी कम है।

एशिया प्रशांत क्षेत्र में टोक्यो (जापान), ने काफी उच्‍च रैंक हासिल की है। इसके बाद जापान के ओसाका का नंबर है। जापान की राजधानी के लोकल मार्केट, थियेटर और आर्ट गैलरी तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां पैदल चलने वाले यात्रियों के लिए अलग सड़क है और बाइक के लिए अलग रोड बनाए गए हैं। टोक्यो में पर्यटकों को बाइक शेयरिंग के कई विकल्प दिए जाते हैं, जो आसानी से यात्रियों को वर्ल्ड क्लास रेल सिस्टम से जोड़ते हैं। ओसाका में जगह-जगह जाने के लिए बाइक की लोकप्रियता कारों के मुकाबले में तीन गुना है।

लेटिन अमेरिका के देशों की रैकिंग में चिली में सैंटियागो ने भव्य पुरस्कार हासिल किया। एयरपोर्ट कार्बन एक्रेडिटेशन की मान्यता के लिहाज से चिली के एयरपोर्ट को बेहतरीन कार्बन मैनेजमेंट के लिए पहचाना गया है। इक्वाडोर में क्विटो दूसरे स्थान में है। यहां यात्री आसानी से इको फ्रेंडली कार हायर कर सकते हैं। इस शहर में ईवी चार्डिंग स्टेशनो की संख्या काफी है। यूनेस्‍को आइसीसीएआर (इंटरनेशनल कोएलिशन ऑफ इंक्लूसिव एंड सस्‍टेनेबल सिटीज) के सदस्य होने के नाते कोलंबिया में बोगोटा तीसरे स्थान पर है। यहां घूमने पर विविधता और सभी को साथ लेकर चलने की भावना की झलक दिखाई देती है। यहां 26 फीसदी दिव्यांग यात्रियों की व्हीलचेयर तक पहुंच है।

विवेकशील और जागरूक पर्यटक होने का मतलब किसी जगह की संस्कृति और समुदायों को सहयोग करना है और जहां तक संभव हो, स्थानीय उत्पाद खरीदकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद करना है। यहां ट्यूनीशिया में ट्यूनिस रैंकिंग में सबसे आगे है। यहां मार्केट काफी संख्या में है, स्थानीय उत्पाद खरीदने के ज्यादा अवसर मिलेंगे। इस्राइल में तेल अवीव दूसरे नंबर पर है। यह वॉकिंग टूर्स में सबसे आगे हैं, जिसमें से कुछ बिल्कुल मुफ्त है। एक सांस्कृतिक स्थान से दूसरे जगह की यात्रा करने में पर्यटकों को रिसाइक्लिंग प्वाइंट्स मिल सकते हैं। अपनी इको फ्रेंडली कार हायर करने के ऑप्शन के लिए संयुक्त अरब अमीरात का दुबई तीसरे स्थान पर है। इसकी कीमत पारंपरिक कारों को किराए पर लेने से से काफी कम है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मुंशी प्रेमचंद के कथा -साहित्य का नारी -विमर्श"

गांधी जी का भारतीय साहित्य पर प्रभाव "

बेफी व अरेबिया संगठन ने की ग्रामीण बैंक एवं कर्मियों की सुरक्षा की मांग

वाणी का डिक्टेटर – कबीर

सारस्वत ब्राह्मण समाज द्वारा जिला जयपुर का होली मिलन समारोह आयोजित