राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने किया वीडियो वॉल का लोकार्पण
० आशा पटेल ०
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने वीडियो वॉल का लोकार्पण किया। विधानसभा के प्रथम तल के पूर्वी लॉज में 6x9 फीट की वीडियो वॉल लगाई गई है विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस बडी स्क्रीन पर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारीगण विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन कर सकेंगे।
इस मौके पर कृषि मंत्री श्री लाल चन्द कटारिया, जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी, विधानसभा के उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी, विधानसभा में प्रतिपक्ष के उप नेता राजेन्द्र राठौड, विधायक कालीचरण सराफ और विधायक अशोक लाहोटी सहित विधानसभा के अधिकारीगण मौजूद थे।

टिप्पणियाँ