संदेश
फ़रवरी 28, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
सरगम मंदिर : 61 वें महाशिवरात्रि संगीत सम्मेलन का आयोजन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नयी दिल्ली : त्रिवेणी सभागार में 61 वें महाशिवरात्रि संगीत सम्मेलन का आयोजन हुआ.... इसमें पं मुकुल कुलकर्णी का गायन मंत्रमुग्ध करने वाला था पं मुकुल कुलकर्णी ने राग झिंझोटी और खमाज में दादरा गाया। .... इनके साथ तबले पर संगति पं. प्रदीप सरकार ने कुशलतापूर्वक की। पं देवेन्द्र वर्मा ने हारमोनियम पर सुंदर संगति रागदारी का निर्वाह करते हुए सुंदर प्र्तुति की। पं. मुकुल कुलकर्णी को सरगम मंदिर के संस्थापक पं. जगदीश मोहन सम्मान से सम्मानित किया गया। संगीत सभा के दूसरे कार्यक्रम में पं अभय रूस्तुम- सोपोरी का सतूर वादन रखा गया। इन्होंने राग .बागेश्वरी की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया इनका वादन सुनने वालों ने यही कहा कि ये संगीत मानो उनको कश्मीर की वादियों में खींच लाया हो इनके साथ तबले पर संगति पं. राम कुमार मिश्राजी ने की। तबले पर कुशल संगति ने श्रोताओं के तालियां अर्जित कीं। राग की बढ़त और बंदिशों की प्रस्तुति निपुणतापूर्वक की गई" कार्यक्रम में अनन्तर गरिमामय उपस्थिति में गृह मंत्रालय केंद्र सरकार की ओर से मुख्य अतिथि श्री राजीव कुमार संयुक्त सचिव, श्री योगेश ...
अनंत अंबानी के वनतारा को मिला राष्ट्रीय 'प्राणी मित्र' पुरस्कार
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

० संवाददाता द्वारा ० जामनगर ( गुजरात ) : अनंत अंबानी की वनतारा को भारत सरकार द्वारा 'कॉर्पोरेट' श्रेणी के तहत पशु कल्याण में भारत के सर्वोच्च सम्मान, प्रतिष्ठित 'प्राणी मित्र' राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया । यह पुरस्कार राधे कृष्ण मंदिर हाथी कल्याण ट्रस्ट (RKTEWT) के असाधारण योगदान के लिए दिया गया है। पुरस्कार विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री द्वारा दिया गया। वनतारा हाथियों के बचाव, उपचार और आजीवन देखभाल के लिए समर्पित संगठन है। 998 एकड़ में फैले इस वनतारा केंद्र में 240 से अधिक बचाए गए हाथी हैं। इसमें से सर्कस से 30 हाथी, लकड़ी उद्योग से 100 से अधिक हाथी और सवारी और सड़क पर भीख मांगने जैसी कुप्रथाओं से बचाए गए अन्य हाथी शामिल हैं। उपेक्षा और दुर्व्यवहार सहने वाले इन हाथियों को वनतारा में विश्व स्तरीय पशु चिकित्सा उपचार और देखभाल मिलती है। वनतारा में हाथियों का दुनिया का सबसे बड़ा अस्पताल भी है। यहां हाथियों के लिए तालाब और जकूजी जैसी सुविधाएं भी है। वनतारा के सीईओ विवान करणी ने सम्मान स...
सद्भावना साइकिल यात्रा पर निकले हिमांशु कुमार का हुआ नागेपुर में स्वागत
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० मिर्जामुराद : महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट दिल्ली से 30 जनवरी से साइकिल यात्रा पर निकले सामाजिक और मानवाधिकार कार्यकर्ता हिमांशु कुमार प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर पहुंचे तो लोक समिति कार्यकर्ता और आशा सामाजिक विद्यालय के बच्चों ने माला पहनाकर स्वागत किया। एक्टिविस्ट हिमांशु कुमार की साइकिल यात्रा का समापन कुशीनगर में महात्मा बुद्ध ,कबीरदास, काशी में सन्त रविदास की समाधि का दर्शन करने के साथ होगा। 60 वर्षीय हिमांशु मिर्जामुराद पहुंचे. जहां लोक समिति समूह की दर्जनों महिलाओं ने अंगवस्त्र के साथ टीका लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। समाजसेवी हिमांशु कुमार ने कहा कि शिक्षा, संस्कृति, कला और गंगा जमुनी तहजीब का शहर है बनारस।आज समाज को प्रेम और आपसी मेलजोल की जरूरत है नफरत की नही। दरअसल समाज में अशांति और नफरत फैलाने वाले लोकप्रिय नहीं हैं। सत्य और धर्म उनके साथ नहीं है, लेकिन वो संगठित और सक्रिय हैं, हमारी निष्क्रियता का लाभ उठाते हैं, हमे इंसान के बजाय भीड़ बनाने में और वोट बैंक बनाने में उनका फायदा है। आज एक-दूसरे के बारे में वैमनस्य, भ्रम और ...
मुस्लिम स्वामित्व वाले वि वि को निशाना बनाना चिंताजनक : मलिक मोतसिम खान
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के उपाध्यक्ष मलिक मोतसिम खान ने भाजपा शासित राज्य सरकारों द्वारा मुस्लिम स्वामित्व वाले विश्वविद्यालयों को निशाना बनाए जाने पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा देश भर में भाजपा शासित राज्यों में मुसलमानों द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों को निशाना बनाकर की गई गिरफ्तारियों और कानूनी कार्रवाइयों की घटनाओं पर हमें गंभीर चिंता है। असम में यूएसटीएम के चांसलर महबूब-उल-हक की मध्य रात्रि में गिरफ्तारी से लेकर राजस्थान में मौलाना आजाद विश्वविद्यालय के अध्यक्ष के उत्पीड़न, ग्लोकल विश्वविद्यालय की संपत्तियों की कुर्की और उत्तर प्रदेश में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पर लगातार कार्रवाई, मुस्लिम स्वामित्व वाले उच्च शैक्षिक केंद्रों को चुनिंदा रूप से निशाना बनाने का एक पैटर्न प्रतीत होता है। ऐसा प्रतीत होता है कि मुस्लिम नेतृत्व वाली शैक्षिक प्रगति को दबाने के लिए इन संस्थानों को जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है। यह मुद्दा तब और भी गंभीर है जब इन कार्रवाइयों के साथ-साथ राजनेताओं द्वारा इन संस्थानों को कट्टरपंथ के पूर्णतः झूठे और भ्रामक आख्यान क...
घरेलू ऋण लगभग 43% के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया : कांग्रेस
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आनंद चौधरी ० नयी दिल्ली : जयराम रमेश महासचिव (संचार) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जारी बयान हाल ही में जारी सिंधु घाटी वार्षिक रिपोर्ट 2025, जो कि जानी-मानी वेंचर कैपिटल फर्म ब्लूम वेंचर्स द्वारा भारत की आर्थिक परिदृश्य और स्टार्टअप इकोसिस्टम का विश्लेषण करती है, भारतीय अर्थव्यवस्था पर गहराई से प्रकाश डालती है। इस रिपोर्ट की सबसे चिंताजनक बात भारत के घरेलू वित्तीय हालात से जुड़ी है। भारत की COVID-19 के बाद की आर्थिक पुनर्बहाली (recovery) मुख्य रूप ऋण द्वारा संचालित उपभोग वृद्धि पर आधारित थी। महामारी के बाद के वर्षों में उपभोक्ता ऋण निजी अंतिम उपभोग व्यय (PFCE) का लगभग 18% था। * इस दौरान, व्यक्तिगत ऋण ने उद्योग ऋण की जगह ले ली और यह गैर-कृषि ऋण का सबसे बड़ा हिस्सा बन गया। यह निजी निवेश के स्तर में गिरावट को दर्शाता है। * इस ऋण वृद्धि का बड़ा कारण गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) द्वारा दिए गए छोटे टिकट व्यक्तिगत ऋण (STPL) थे – वर्ष 2024 में जारी किए गए नए व्यक्तिगत ऋणों में से 82% इन्हीं से आए। ऋण वृद्धि अब ईंधन की खपत को जारी रखने के बजाय घरेलू ऋण स...