संदेश

लोकगायक छोटू छलिया फिल्म 'अनाथों के नाथ भोलेनाथ' से कर रहे हैं बड़े पर्दे पर वापसी

चित्र
आरा निवासी छोटू छलिया ने कहा कि लंबे समय बाद एक बार फिर से इंडस्‍ट्री का हिस्‍सा बन कर अच्‍छा लग रहा है। यह फिल्‍म देवों के देव महादेव और अनाथों के नाथ भोलेनाथ को लेकर है, इसलिए भी इस प्रोजेक्‍ट से जुड़कर मैं खुद को भाग्‍यशाली मानता हूं।   मुंबई -साल 2003 में हाय रे होठ लाली गाने से भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री में इंट्री के साथ छा जाने वाले फिल्म स्टार व लोकगायक छोटू छलिया जल्‍द ही बड़े पर्दे पर भोजपुरी फिल्‍म फिल्म 'अनाथों के नाथ भोलेनाथ' से वापसी को तैयार हैं। सी एच म्‍यूजिक व काका म्‍यूजिक वर्ल्‍ड द्वारा प्रस्‍तुत इस फिल्‍म का मुहूर्त ओशिवारा लिंक प्‍लाजा, अंधेरी वेस्‍ट, मुंबई में एक भव्‍य कार्यक्रम के दौरान संपन्‍न हो गया, जहां छोटू छलिया, फिल्‍म के निर्माता - निर्देशक समेत अन्‍य चर्चित चेहरे मौजूद रहे।   उन्‍होंने फिल्‍म 'अनाथों के नाथ भोलेनाथ' के निर्माता सुरेंद्र सिंह बिष्‍ट और अरूण सिंह (भोजपुरिया काका) और निर्देशक विष्‍णु शंकर बेलु का आभार व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने कहा कि अरुण सिंह (भोजपुरिया काका) और विष्‍णु शंकर बेलु के कहने पर फिर से मैंने काम करना स्‍वीकार क

एक्‍टर राज रंजीत ने कहा – आलिया भट्ट संग करा दी बियाह

चित्र
भोजपुरी की सुपर हिट फिल्‍म 'पहली नजर को सलाम' में अपने अपने अभिनय का छाप छोड़ने के बाद अभिनेता राज रंजीत ने अब गायकी के क्षेत्र में अपना कदम रखा है। राज रंजीत ने अपने बैक टू बैक चार गानों से दर्शकों को चौंका दिया है। इसमें एक गाना 'आलिया भट्ट संग करा दी बियाह' भी है। वहीं, उनके सभी गानों को दर्शकों का भरपूर प्‍यार मिल रहा है। इन गानों में राज रंजीत की सुरीली आवाज को खूब सराहा जा रहा है।   मुंबई -बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट को देश भर में चाहने वालों की कमी नहीं है, भोजपुरी एक्‍टर राज रंजीत ने आलिया के प्रति दीवानगी का इजहार अपने एक गाने से किया है और कहा है कि 'आलिया भट्ट संग करा दी बियाह'। यह गाना राज रंजीत ने वर्ल्‍ड वाइड रिकॉर्डस भोजपुरी के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। हालांकि इस गाने को लिखा है मशहूर गीतकार विनय बिहारी ने और इसे राज रंजीत ने अपनी आवाज दी है। विनय बिहारी ने ही इस गाने में संगीत भी दिया।   बतौर सिंगर पारी की शुरूआत कर चुके राज रंजीत ने एक देवी गीत 'आंचरा आशीष मैया' भी गाया है, जिसका लिरिक्‍स उन्‍होंने खुद तैयार किया ह

फिल्‍म ‘एक विवाह ऐसा भी’ की डबिंग शुरू

चित्र
प्रवीण ने बताया कि फ़िल्म मैरेज जॉनर का है, जो कॉमर्सियल होते हुए भी कई संदेश देना है। मुझे यकीन है दर्शकों ने ऐसी फिल्म पहले कभी नहीं देखी होगी, इसलिए मैं उनसे कहना भी चाहता हूं कि फ़िल्म जब भी रिलीज हो, पूरे परिवार के साथ सिनेमाघरों जाकर फ़िल्म देखें और भरपूर मनोरंजन लें।    मुंबई -निर्देशक प्रवीण कुमार गुदरी की फिल्‍म 'एक विवाह ऐसा भी' के पोस्ट प्रोडक्शन का काम इन दिनों जोर शोर से मुंबई में चल रहा है। इसी क्रम में फ़िल्म की डबिंग भी शुरू हो गयी है। प्रवीण ने बताया कि फ़िल्म की डबिंग के बाद हम इसके ट्रेलर का रिलीज डेट भी अनाउंस कर देंगे। उससे पहले हमारा पूरा फोकस डबिंग पर है, जो अब शुरू हो चुका है।   विवान इंटरटेंमेंट प्रस्‍तुत और गीता तिवारी प्रोडक्‍शन कृत भोजपुरी फिल्‍म 'एक विवाह ऐसा भी' अभिनेता कुणाल तिवारी औऱ काजल यादव लीड रोल में हैं। इनके अलावा जैतोष कुमार, अपूर्व मिश्रा, उमाकांत राय, अनूप अरोड़ा, संजय वर्मा और नीलम पांडेय जैसे दमदार कलाकारों की उपस्थिति भी देखने को मिलेगी। वहीं फ़िल्म को लेकर कुणाल तिवारी का मानना है कि यह उनकी करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फ़

"मिलकर स्वर्ग बनायें" के पोस्टर का लोकार्पण

चित्र
नयी दिल्ली -डॉ हर्षवर्धन" केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री द्वारा मैलोडी फाउण्डेशन स्टुडियो में तैयार किये गये गीत [ मिलकर स्वर्ग बनायें ] के पोस्टर का लोकार्पण किया गया । इस अवसर पर गायिका मधुमिता, संगीत अध्यापिका नीरू तथा इस गीत की लेखिका सुषमा भंडारी उपस्थित थीं।  यह गीत कचरा समाधान समन्धित है इस गीत को स्वर दिया है मधुमिता ने और इनका साथ दिया है मास्टर दिव्यांश और आदित्य ने, म्युजिक दिया है सुदिप्तो मजूमदार ने और इस गीत को लिखा है सुषमा भंडारी ने ।

दुनिया में भारत ने रचा इतिहास-चंद्रयान-2 ने भरी उड़ान

चित्र
हरिकोटा -भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक बार फिर इतिहास रच दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लांच पैड से चंद्रयान-2 लॉन्च किया। इसे सबसे शक्तिशाली रॉकेट जीएसएलवी-मार्क III-एम1 के जरिए प्रक्षेपित किया गया। इससे पहले भारत ने चंद्रयान-1 2008 में लॉन्च किया था। यह भी चांद पर पानी की खोज में निकला था। भारत मिशन चंद्रयान-2 की सफलता के साथ अपने अंतरिक्ष अभियान में अमेरिका, रूस और चीन के समूह में शामिल हो गया है। चंद्रयान-2 की कुल लागत करीब 12.4 करोड़ डॉलर है, जिसमें 3.1 करोड़ डॉलर लांच की लागत है और 9.3 करोड़ डॉलर उपग्रह की। यह लागत हॉलीवुड की फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' की लागत की आधी से भी कम है। इस फिल्म का अनुमानित बजट 35.6 करोड़ डॉलर थी। 15 जुलाई 2019 को तकनीकी खराबी के कारण इसरो ने भारत की इस महत्वकांक्षी परियोजना की लॉन्चिंग टाल दी थी। इससे पहले जीएसएलवी-एमके3 के क्रायोजेनिक इंजन की हीलियम बॉटल में लीक के कारण भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने महत्वकांक्षी चंद्रयान-2 मिशन को रोकना पड़ा था। यान के प्रक

 लखनऊ में 05 से 08 फरवरी तक रक्षा प्रदर्शनी

चित्र
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कराए जाने वाले इस तरह के आयोजनों से न केवल वरिष्ठ विदेशी प्रतिनिधियों के साथ व्यवसाय संबंधी बातचीत को बल्कि सरकारों के बीच बैठकें आयोजित करने और समझौता ज्ञापनों को कारगर बनाने में मदद मिलती है। प्रदर्शनी में रक्षा क्षेत्र में निवेश के लिए उत्‍तर प्रदेश के एक आकर्षक स्‍थल के रूप में उभरने पर प्रकाश डाला जाएगा। यह प्रदर्शनी रक्षा उद्योग में गठबंधनों और संयुक्‍त उद्यमों के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगी। नयी दिल्ली - रक्षा प्रदर्शनी भारत – 2020 के 11वें द्विवार्षिक संस्करण का पहली बार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 05 से 08 फरवरी तक आयोजन किया जाएगा। इसमें भारतीय रक्षा उद्योग को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने और अपनी निर्यात संभावनाओं को बढ़ाने का एक उत्कृष्ट अवसर मिलेगा। रक्षा प्रदर्शनी भारत - 2020 का मुख्य विषय “भारत :  उभरता हुआ रक्षा निर्माण केन्द्र” है और इसमें रक्षा के डिजिटल परिवर्तन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस उत्‍तरी राज्‍य में एक मजबूत रक्षा औद्योगिक बुनियादी ढांचा है। यहां लखनऊ, कानपुर, कोरबा और नैनी (प्रयागराज) स्थित हिन्‍दुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स क

निगम पार्षद रेखा विनय चौहान का केजरीवाल पर हमला 

चित्र
नई दिल्ली - केजरीवाल होश में आओ डेंगू चिकनगुनिया का एमसीडी को फंड दो फंड दो के नारों के साथ डाबड़ी वार्ड की निगम पार्षद रेखा विनय चौहान ने केजरीवाल को जमकर कोसा ।उन्होंने कहा कि  डेंगु, मलेरिया, चिकनगुनिया से बचाव के लिए MCD का फंड रोक कर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली वासियों को बीमार बनाना चाहते हैं।   इसके विरोध में माननीय SDMC की महापौर सुनीता कांगड़ा, सदन नेता श्रीमती कमलजीत सहरावत , नजफगढ़ जोन के चेयरमैन इंद्रजीत सहरावत, स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष इंद्रजीत गुप्ता एवं सभी भाजपा पार्षदों ने केजरीवाल के आवास पर विशाल धरना प्रदर्शन किया  |

दिल्ली की लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन

चित्र
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया। वह 81 साल की थीं। शीला दीक्षित लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनको आज सुबह दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शीला दीक्षित साल 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।  शीला दीक्षित ने नेतृत्व में कांग्रेस ने दिल्ली में लागातर तीन बार सरकार बनाई। शीला दीक्षित लगातार 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। उनके कार्यकाल में दिल्ली में सबसे ज्यादा विकास के कार्य हुए। दिल्ली में मेट्रो लाने से लेकर फ्लाईओवर के निर्माण में हर विकास कार्य में शीला दीक्षिता का योगदान अहम रहा। दिल्ली का चेहरा बदलने का श्रेय उन्हें ही जाता है। नयी दिल्ली - कांग्रसे की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला मं हुआ। उन्होंने दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की। बाद में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से आर्टस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। शीला दीक्षित साल 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद रहीं। बतौर सांसद वह लोकसभा की एस्टिमेट्स कमि

दुर्गापुर हवाई अड्डा चालू होने वाला 40वां हवाई अड्डा बना

चित्र
भारत में छोटे शहरों को जोड़ने वाली आरसीएस उड़ान शुरू करने के लिए 106 आरसीएस हवाई अड्डों/वाटर एरोड्रोम (76 उपयोग में न आने वाले, 20 क्षमता से कम उपयोग वाले और 10 वाटरड्रोम) तथा 31 हेलिपोर्ट की पहचान की गई है नयी दिल्ली - क्षेत्रीय सम्‍पर्क योजना (या उड़े देश का आम नागरिक/उड़ान) के अंतर्गत हाल ही में 12 मार्ग चालू किये गये हैं। इसके साथ ही उड़ान के अंतर्गत स्‍वीकृत कुल 706 मार्गों में से चालू मार्गों की कुल संख्‍या बढ़कर 186 (8 पर्यटन आरसीएस मार्गों सहित) हो गई है। इसके अलावा दुर्गापुर हवाई अड्डा इस योजना के अंतर्गत चालू होने वाला 40वां हवाई अड्डा बन गया है। चालू किये गये दैनिक उड़ान वाले 12 मार्ग  :- 1. कोलकाता (पश्चिम बंगाल) - इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) 2. इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) - कोलकाता (पश्चिम बंगाल) 3. इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) – रायपुर  (छत्‍तीसगढ़) 4. रायपुर (छत्‍तीसगढ़) - इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) 5. ग्वालियर (मध्‍य प्रदेश) – बेंगलूरू (कर्नाटक) 6. बेंगलूरू (कर्नाटक) - ग्वालियर (मध्य प्रदेश) 7. कोलकाता (पश्चिम बंगाल) –ग्वालियर (मध्‍य प्रदेश) 8. ग्वालियर (मध्‍य प्रदेश) - कोलकाता (पश्चि

‘सागर मैत्री’ के लिए आईएनएस सागरध्‍वनि रवाना

चित्र
आईएनएस सागरध्‍वनि का निर्माण स्‍वदेशी तकनीक से जीआरएसई लिमिटेड, कोलकाता ने किया है। इसे 30 जुलाई, 1994 को कमिशन किया गया था। पिछले 25 वर्षों में पोत ने समुद्र में बड़े पैमाने पर अनुसंधान कार्य किए हैं। पोत 30, जुलाई, 2019 को अपनी रजत जयंती मनाएगा। सागर मैत्री ट्रैक-2 के तहत सागरध्‍वनि थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर की यात्रा करेगी और इन देशों के चयनित संस्‍थानों के सहयोगी अनुसंधान कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेगी। सागर मैत्री मिशन ट्रैक-1 का आयोजन अप्रैल, 2019 में यांगून, म्‍यांमार में किया गया था। कोच्चि -आईएनएस सागरध्‍वनि, नौसेना भौतिक और समुद्री प्रयोगशाला (एनपीओएल), कोच्चि का समुद्र ध्‍वनि अनुसंधान पोत (एमएआरएस) है जिसका संचालन भारतीय नौसेना करती है। इसे 'समुद्री और संबंधित अंतरविषयी प्रशिक्षण व अनुसंधान पहल (एमएआईटीआरआई, मैत्री)'  के लिए कोच्चि से रवाना किया गया। सागरध्‍वनि को वाईस एडमिरल ए.के.चावला, एवीएसएम, एनएम, वीएसएम, दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर तथा रक्षा अनुसंधान व विकास विभाग के सचिव एवं रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के चेयरमैन डॉ.जी.सतीश रेड्डी ने संयुक

उत्तर भारतीय आम समुद्री मार्ग से पहली खेप लखनऊ से इटली भेजी गई

चित्र
आम की इस खेप को रीफर कंटेनर द्वारा गुजरात के पीपावाव बंदरगाह भेजा जाएगा, जहां से यह स्पेन के रास्ते इटली पहुंचेगा। आम की इस खेप के लगभग 20 से 22 दिन में लखनऊ से इटली पहुंचने की संभावना है। लखनऊ - उत्तर भारत से आम के निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए 10 टन आम(चौसा) की पहली खेप समुद्री मार्ग से उत्तर प्रदेश मंडी परिषद पैक हाउस मलिहाबाद,लखनऊ से इटली भेजी गई। इस नौवहन को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण(एपीडा) द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की गई। आम की इस खेप को उत्तर प्रदेश मंडी परिषद के निदेशक श्री आर के पांडे तथा एपीडा के एजीएम डॉ. सी बी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागो के अधिकारी भी उपस्थित थे।  उत्तरप्रदेश से आमो का निर्यात हवाई सेवा द्वारा किया जाता रहा है,लेकिन लखनऊ से यूरोप तक सामान भेजने की लागत बेहद अधिक है। उत्तरप्रदेश में अच्छी श्रेणी के आम होने के बाद भी लखनऊ से सीमित संख्या में हवाई सेवा होने तथा हवाई माल भाडे की दर अधिक होने के चलते आम का निर्यात आसान नहीं था। वायु सेवा के द्वारा प्रत

भारतीय रेलवे का पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए सबसे बड़ा भर्ती अभियान

चित्र
रेलवे के इस भर्ती अभियान की खास बात यह है इसमें आवेदन करने वाले कुल उम्‍मीदवारों में से महिला उम्‍मीदवारों की संख्‍या पुरूष उम्‍मीदवारों से कहीं ज्‍यादा है। कुल उम्‍मीदवारों में से 62 प्रतिशत महिलाएं हैं। इसके अलावा इसमें 28 ट्रांसजेंडर उम्‍मीदवार भी भाग ले रहे हैं।   नयी दिल्ली - भारतीय रेलवे द्वारा पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए सबसे बड़ा भर्ती अभियान चलाया जाएगा। पैरा मेडिकल स्‍टाफ की विभिन्‍न श्रेणियों के 1923 पदों के लिए 19 जुलाई से कंप्‍यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा 19 से 21 जुलाई तक प्रत्‍येक दिन तीन शिफ्ट में होगी जिसमें 4.39 लाख से ज्‍यादा उम्‍मीदवार शामिल होंगे। परीक्षा के लिए देश के 107 छोटे बड़े शहरों में 345 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।        यह पहली बार है जब रेलवे द्वारा आयोजित किसी भर्ती परीक्षा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्‍ल्‍यूएस) के उम्‍मीदवारों के लिए आरक्षण की व्‍यवस्‍था की गई है। प्रतिवर्ष कुल रिक्त पदों में से 10 प्रतिशत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्‍ल्‍यूएस) के लिए आरक्षित करने की नई व्‍यवस्‍था के तहत इस परीक्षा में 4654 ईडब्‍ल्‍यूएस उम्‍म

15वें वित्त आयोग का कार्यकाल 30 नवम्बर तक बढ़ा

चित्र
नयी दिल्ली -  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 15वें वित्त आयोग का कार्यकाल 30 नवम्बर, 2019 तक बढ़ाने की स्वीकृति दे दी है। इससे वित्त आयोग सुधार कार्यक्रमों को देखते हुए वित्तीय अनुमानों के लिए विभिन्न तुलना योग्य अनुमानों पर विचार कर सकेगा। राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 280 की धारा (1) तथा वित्त आयोग (विविध प्रावधान) अधिनियम, 1951 का उपयोग करते हुए 27 नवम्बर, 2017 को 15वें आयोग का गठन किया। आयोग को अपने कार्य क्षेत्र के आधार पर 1 अप्रैल, 2020 से प्रारंभ 5 वर्षों की अवधि के लिए 30 अक्टूबर, 2019 तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी थी। केंद्र सरकार द्वारा पिछले 4 वर्षों में किए गए प्रमुख वित्तीय/बजट सुधारों को ध्यान में रखते हुए आयोग का गठन किया गया है। इन सुधारों में योजना आयोग को समाप्त करना और उसकी जगह नीति आयोग लाना, गैर योजना तथा योजना व्यय के बीच भेद को समाप्त करना, बजट कैलेंडर एक महीना आगे बढ़ाना और पहली फरवरी को नया वित्त वर्ष प्रारंभ होने से पहले पूर्ण बजट पारित करना, जुलाई 2017 से वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) लागू करना, उधारी तथा वित्तीय घाटा उपाय के साथ नया एफआरबीएम ढांचा बनाना शामिल है। आ