संदेश

वर्तमान समय में देश में धर्मनिरपेक्षता नहीं बची

चित्र
प्र गतिशील लेखक संघ का राष्ट्रीय सम्मेलन तीन दिन चलेगा। जयपुर में 37 वर्षों के बाद यह अधिवेशन हो रहा है। देश भर से 26 प्रदेशों से लगभग छह सौ लेखक इस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।  यही वो जगह है,  यही वो फिज़ा है यहीं पर कहीं आप, हमसे मिले थे।  एक लोकप्रिय गीत की यह पंक्तियां समूचे परिवेश में गूंज रही थीं। अवसर था, प्रगतिशील लेखक संघ की ओर से आयोजित 17वें राष्ट्रीय सम्मेलन का, जहां समूचे देश से आए रचनाकार – लेखक – विचारक सम्मिलित हुए हैं।  सत्र का संचालन कर रहे सम्मेलन के राष्ट्रीय संयोजक और राजस्थान प्रगतिशील लेखक संघ के महासचिव ईशमधु तलवार ने बताया कि 37 वर्ष पहले यह अधिवेशन जयपुर के इसी रवीन्द्र मंच पर आयोजित हुआ था। उस समय आज के राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र राजन और अध्यक्ष मण्डल के सदस्य सुखदेव सिंह सिरसा सहित अनेक लोग उस सम्मेलन में शामिल हुए थे, जो आज भी यहां मौजूद हैं। उस समय वे युवा थे, जबकि अब 37 वर्षों के बाद वे विभिन्न पदों पर आ चुके हैं। साहित्य, संस्कृति तथा अभिव्यक्ति के विविध स्वरूपों से सराबोर एक सुन्दर सुबह, जिसका शुभारम्भ सांस्कृतिक मार्च से हुआ। यह मार्च अल्बर्ट हॉल पर

हिंदुस्तान में जन्मी हिंदी नहीं बनी महान

चित्र
। हिंदी की बिंदी । हिंदी की बिंदी मां के माथे की शान। हिंदी हिंदू मेरा भारत महान।। बिबिताओ का ये भारत, भाषाओं में अनजान। पंजाबी, उड़िया,असमी,तैलगू तमिल सभी महान। हिंदुस्तान में जन्मी हिंदी नहीं बनी महान। हिंदी हिंदू  भारत मां की शान। राष्ट्र भाषा हिंदी कब बनेगी महान।। बैदिक भाषा लुप्त हो चली, संस्कृत का भी अधूरा ज्ञान, बेद ऋचाओं का ये भारत विश्व में रहा महान। पशु पक्षी भी अपनी भाषा नहीं बदलते, बदल रहा भाषा केवल इन्सान। फिर हम कैसे बोलें हिंदी देश की शान। कब होगी राष्ट्र भाषा  हिंदी,मातृ भाषा की शान। तब सचमुच होगी हिंदी , गौरवशाली होगा हिंन्दुस्तान।। हिंदी की बिंदी भारत मां की शान।। ।। हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर हिंदी को शत् शत् प्रणाम्।।

बच्चा बच्चा बोले हिंदी , हिंदी बहुत महान है

चित्र
हिन्दुस्तान ------ हिन्दुस्तान------ हिन्द देश की गौरव गाथा  हिन्दी ही बतलाती है अधरों पर मुस्कान लिये ये गीत प्यार के गाती है आंखों में जो भाव तैरते उस की ये पह्चान है बच्चा बच्चा बोले हिंदी  हिंदी बहुत महान है हिन्दुस्तान------- हिन्दुस्तान-------- साहित्य के प्राण इसी से इक इक शब्द है एतिहासिक देश के हर कोने मे हिंदी  दिल्ली पूना या नासिक पूर्व पश्चिम उत्तर दक्षिण भाषा से उत्थान है बच्चा बच्चा बोले हिंदी  हिंदी बहुत महान है हिन्दुस्तान --------- हिन्दुस्तान ---------- सब भाषायें नदियों जैसी हिन्दी सागर जैसी है आकर सब मिल जाती इसमें लगती ममता जैसी है  वैज्ञानिक है तकनीकी है हिन्दुस्तान की शान है बच्चा बच्चा बोले हिंदी  हिंदी बहुत महान है हिन्दुस्तान -------- हिन्दुस्तान------- >>>>>>>>><<<<<<<<<   गीत            आओ  हम हिंदी में बाँटें  सुख- दुख और व्यव्हार सचमुच जीवन को मिल पाये इक अनुपम उपहार। सब भाषाओं का है संगम  संस्कृत है बुनियाद अपनी  ही कुछ भ्रष्टाचारी निकली है औलाद गैर मुल्क की भाषा से क्यूं करते इतना प्यार आओ हम हिन्दी

मानवीय गुणों में लगातार गिरावट आ रही है

चित्र
हमारा देश मानवीय गुणों के आधार पर जहां विश्व में श्रेष्ठे स्थान रखता था। आज मानवीय गुणों में लगातार गिरावट आ रही है। एक जमाना स्वतंत्रता के पश्चात ऐसा भी था जब देश में गरीबी का आलम था लोगों के पास खाना जुटाने के लिए पैसे नहीं हुआ करते थे। गांव के लोग आपस में एक-दूसरे की मदद किया करते थे बदले में काम करने वाले को अनाज या खाना दिया जाता था। पैसे का अभाव था फिर भी उसकी बड़ी कीमत थी रुपया चांदी का था । सोना वर्ष चौंसठ पैंसठ में पिच्चासी रुपए तोला था। लोगों के पास सोने चांदी के जेवरात हुआ करते थे,जो बड़े घरानों में होते थे, गरीब घर के लोग लड़के लड़कियों की शादी में मांग काम चलाते थे।थोड़े बहुत रुपये उधार या साहुकार से व्याज पर मिल जाता था। लड़के-लड़कियों की शादी या पैतृक कार्यो में गांव परिवार और रिश्तेदारों द्वारा अनाज रुपयों, घी, तथा गाय बकरी की मदद दी जाती थी। यह उस गांव की मानवता निशानी मानी जाती थी। आज ये सारी प्रथाएं समाप्ति की ओर हैं । उस समय की नौकरी अधिकतर फौज की होती थी।पढा लिखा तो दूर अनपढ़ जवान भी सेना में भर्ती हो जाता था। मेरे ताऊजी सुवेदार थे उनकी मृत्यु पर ताई जी को ९रुपये प

हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने की धार कुंद पड़ गई

चित्र
सितंबर माह आते ही हर साल हिन्दी दिवस और पखवाड़ा मनाने की चहल पहल हर सरकारी दफ्तरों में शुरु हो जाती है औऱ हिन्दी दिवस के नाम पर करोड़ो रुपये पानी की तरह बहा दिया जाता है। चाहे वो राज्य की सरकारें हो या केन्द्र सरकार हो। हिन्दी को हमारे नेता राष्ट्रभाषा बनाने चाहते थे। गांधी जी ने सन् 1918 में हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने को कहा था और ये भी कहा कहा था कि हिन्दी ही एक ऐसी भाषा, है जिसे जनभाषा बनाया जा सकता  है।  14 सितंबर 1949 को हिन्दी को भारतीय संविधान में जगह दी गई पर दक्षिण भारतीय एवं अन्य कई नेताओं के विरोध के कारण राष्ट्रभाषा प्रचार समिति वर्धा के अनुरोध पर सन 1953 में 14 सिंतबर से हिंदी को राजभाषा का दर्जा दे दिया गया। परन्तु सन 1956-57 में जब आन्ध्र प्रदेश को देश का पहला भाषायी आधार पर राज्य बनाया गया तभी से हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने की धार कुंद पड़ गई और इतनी कुंद हुई कि आज तक इसकी धार तेज नहीं हो सकी। औऱ राष्ट्रभाषा की बात राजभाषा की ओर उन्मुख हो गई। आज हिन्दी हर सरकारी दफ्तरो में महज सितंबर माह की शोभा बन कर रह गई है। हिन्दी को ब्यवहार में न को

चिंटू की Dulhania ’बनेंगी बंगाली ब्‍यूटी मणि भट्टाचार्य

चित्र
मुंबई ' चिंटू की फिल्‍म विवाह इस दिवाली सिनेमाघरों में होगी, लेकिन 'चिंटू की Dulhania', जो उनकी अपकमिंग फिल्‍म है, उसका मुहूर्त मुंबई में धूमधाम से संपन्‍न हो गया। इस दौरान चिंटू से जब पूछा गया कि उन्‍होंने किसकी पसंद से अपनी दुल्‍हनियां को चुना है। इस पर उन्‍होंने हंसते हुए कहा कि हां, दुल्‍हनियां मैंने पसंद किया है और इशारा पास बैंठी मणि भट्टाचार्य की ओर कर दी, जो फिल्‍म 'चिंटू की Dulhania' में उनके अपोजिट लीड रोल में नजर आने वाली हैं। हां, दुल्हनियां मैंने पसंद किया है और वह बंगाली ब्‍यूटी क्वीन मणि भट्टाचार्य ही हैं। हमारे बीच की बाउंडिंग बेहद अच्‍छी है, इसलिए मैंने अपनी दुल्‍हनियां खुद पसंद की है।' भोजपुरी सिनेमा के युवा सुपर स्‍टार प्रदीप पांडे चिंटू ने मुंबई में मीडिया के सामने ये एक्‍सेप्‍ट किया है कि उन्‍होंने अपनी दु‍ल्‍हनियां खुद पसंद कर ली है। हालांकि चिंटू इस दिवाली के अवसर पर फिल्म 'विवाह' भी कर रहे हैं, लेकिन उससे पहले ही उन्‍होंने 'चिंटू की Dulhania' कौन होगी, इससे पर्दा खुद चिंटू ने ही उठाया है। मणि भट्टाचार्य इससे पहले जीना तेर

डॉ.पी.के.मिश्रा ने PM के प्रधान सचिव का कार्यभार संभाला

चित्र
हाल ही में डॉ. मिश्रा को संयुक्त राष्ट्र सासाकावा पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया है। आपदा प्रबंधन में यह सबसे प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार है। डॉ. मिश्रा ने यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स से अर्थशास्त्र / विकास अध्ययन में पीएचडी तथा विकास अर्थशास्त्र में एम.ए. की डिग्री हासिल की है। उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स से अर्थशास्त्र में एम.ए. किया था। डॉ. मिश्रा 1970 में जी.एम. कॉलेज (संबलपुर विश्वविद्यालय) से प्रथम श्रेणी में बी.ए.ऑनर्स (अर्थशास्त्र) की परीक्षा पास की थी। ओडिशा के सभी विश्वविद्यालयों में अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी हासिल करने वाले वे एकमात्र छात्र थे। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की नियुक्ति की गई है। डॉ. मिश्रा को कृषि, आपदा प्रबंधन, ऊर्जा क्षेत्र, ढांचागत संरचना, वित्तीय प्रबंधन और नियामक मामलों से संबंधित कार्यक्रमों के प्रबंधन का लंबा अनुभव है। अनुसंधान, नीति निर्माण, कार्यक्रम / परियोजना प्रबंधन और प्रकाशन में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्हें नीति निर्माण और प्रशासन का लंबा अनुभव रहा है। डॉ. मिश्रा प्रधानमंत्री के अपर मुख्य