संदेश

डीडी इंडिया का प्रसारण अब कोरिया में भी

चित्र
नयी दिल्ली - दूरदर्शन ने 15 सितंबर 2019 को अपनी स्‍थापना के 60 वर्ष पूरे कर लिए। इसी  दिन 1959 को दूरदर्शन की शुरुआत प्रायोगिक तौर पर की गई थी। अपने साठ साल का लंबा सफर तय करते हुए दूरदर्शन आज दुनिया के सबसे बड़े लोक प्रसारकों में से एक बन चुका है और राष्‍ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है । देश की कई पीढि़यां दूरदर्शन देखकर बड़ी हुई हैं। जहां तक समाचारों की विश्‍वसनीयता और लोक प्रसारक की भूमिका तथा मनोरंजन के माध्‍यम की बात है, दूरदर्शन का कोई मुकाबला नहीं है। रामायण, महाभारत, हम लोग, बुनियाद, मालगुड़ी डेज़ और उड़ान जैसे पुराने दौर के कार्यक्रमों से लेकर आज के समय में राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय घटनाओं की हाईटैक कवरेज तथा स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा और सशक्तिकरण जैसे विषयों पर प्रभावित कार्यक्रम का सवाल है दूरदर्शन सभी आयु वर्ग के लोगों का पसंदीदा प्रसारण माध्‍यम बना हुआ है। यह देश के सामाजिक ताने-बाने को समृद्ध बनाने में भी बड़ा योगदान कर रहा है। केन्‍द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दूरदर्शन की स्‍थापना के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नई दिल्‍ली में आयोजित समारोह में

सिंगल यूज़ प्लास्टिक को लेकर स्थिति साफ करे सरकार

चित्र
नयी दिल्ली - कैट ने कहा है कि  देश में केवल व्यापारी ही अकेले ऐसे हैं जिनके साथ देश के  130 करोड़ लोगों का सीधा सम्बन्ध रहता है और इस मुद्दे की सफलता में देश भर के लगभग 7 करोड़ से अधिक शॉपिंग आउटलेट प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं। कैट ने पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए 1 सितंबर, 2019 से एक देशव्यापी अभियान शुरू किया है, जिसमें देश भर के व्यापारियों को एकल प्लास्टिक को बेचने या खरीदने की सलाह दी गई है। व्यापारियों से यह भी कहा गया है की वो अपने ग्राहकों को सामान खरीदने के लिए स्वयं के बैग लाने की सलाह दें ! कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स  (कैट ) ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावेडकर को भेजे गए पत्र  में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने के आवाहन के सन्दर्भ में कहा है की  इस मुद्दे के विभिन्न पहलुओं को लेकर व्यापार एवं उद्योग में कई तरह के भ्रम बने हुए हैं जो यदि दूर नहीं किये गए तो सिंगल यूज़ प्लास्टिक को समाप्त करने पर कई तरह के अवरोधक बनेंगे ! कैट ने आग्रह किया है कि देश में एकल उपयोग प्लास्टिक को समाप्त करने के लिए पर्यावरण मं

इण्डिया गेट पर प्लास्टिक का बहिष्कार,सुखी रहे संसार अभियान

चित्र
नयी दिल्ली - सी 1 जनक पुरी नर्सरी एस डी एम सी स्कूल की प्रधानाचार्या सुजाता गुप्ता, सुषमा भंडारी नर्सरी विंग इंचार्ज पश्चिमी क्षेत्र ,इण्डिया गेट पर प्लास्टिक का बहिष्कार,सुखी रहे संसार,ये पन्क्तियां लिखी तख्ती के साथ जागरूकता के लिए , बच्चों द्वारा नाटक,भाषण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर नर्सरी कक्षा का शकील नन्हा गजलकार की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। साथ ही वरिष्ठ अधिकारीयों के अलावा पश्चिमी क्षेत्र के डी डी ई रिषिपाल राणा,एस डी एम सी शिक्षा सीमिति की अध्यक्ष पुष्पा , मेयर सुनीता कांगड़ा ,नन्दिनी शर्मा समेत भारी संख्या में बच्चे तथा लोग ,अधिकारी ,अध्यापक प्लास्टिक मुक्त वातावरण अभियान का हिस्सा बने।   : 

गाय

चित्र
गाय जन जन का संकल्प यही है अब ये गाय न मरे हर मन का संकल्प यही है अब तो प्लास्टिक ही मरे                               सब जन रखें हाथ में थैला                              देश हमारा  न हो मैला                              प्लास्टिक का ये इस्तेमाल                              बन गया देखो मृत्यु- कालद गाय हमारी माता है ये हमको रखना होगा याद प्लास्टिक  विरुद्ध करें क्रान्ति बस यही है एक  फरियाद                               इसके कारण हो बीमारी                                मौत हमारी निश्चित है                                धरती से आकाश तलक                                सब कुछ प्लास्टिक पीडित है फिर क्यूं इसका साथ निभाएँ ऐसी क्या मजबूरी है इस पल से बस ठान यही लें इस से अपनी दूरी है                                 नित प्रलोभन देकर इसने                                 कैंसर सबको दे डाला                                 नाश करेगा ये दुनिया का                                 ये है जहरीली हाला अमर ज्योति के समक्ष  खड़ा प्रण एस डी एम सी लेता है शिक्षा विभाग का नन्हा बालक अब इसका प्रणेता ( रचयित

भीम ज्ञान चर्चा एवं महिलाओं की जाग्रति तथा उत्थान के लिए प्रोग्राम का आयोजन किया गया 

चित्र
नयी दिल्ली -कबीर आश्रम जन कल्याण परिषद,राजनगर।।,पालम कालोनी, नयी दिल्ली के तत्वावधान में भीम ज्ञान चर्चा एवं महिलाओं की जाग्रति तथा उत्थान के लिए विशेष प्रोग्राम का आयोजन किया गया।  प्रोग्राम में गाजियाबाद से आये ,मा. रमेश गौतम जी-भीम मिशन के प्रचारक एवं समाज सेवक,मा.भीम रत्न शकुन बौद्ध जी-संस्थापक प्रबुद्ध सेवा संस्थान(गाजियाबाद),एवं सुप्रसिद्ध समाज सेविका। .मा.ज्ञान दीपक पूनम बौद्ध जी -भीम मिशनरी। मा.मंजू गौतम -भीम मिशनरी। द्वारका से:मा.एडवोकेट आर.वी.सिंह जी-सुप्रसिद्ध समाज सेवी एवं भीम मिशनरी। राजनगर।।,पालम से,.मा.वी.पी.सिंह अध्यक्ष(कबीर आश्रम जन कल्याण परिषद) राजनगर।।,पालम। मा.एम.एस. पुष्कर सदस्य(अम्बेडकर समाज संघ),राजनगर।।,पालम। .आर.के.बौद्ध महासचिव(कबीर आश्रम जन कल्याण परिषद),राजनगर।।,पालम। प्रोग्राम में उपस्थित रहे सभी महिलाओं, बच्चों एवं पुरुषों को उपरोक्त सभी प्रबुद्ध लोगों ने अपने-2 विचारों से अवगत कराते हुए, अपने महापुरुषों के द्वारा बताये गए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया , खासकर महिलाओं के लिए अंधविश्वास एवं पाखणवाद से निजात दिलाने के लिए बहुत सारे टिप्स दिए गए।

7वां हम सब साथ साथ सोशल मीडिया मैत्री सम्मेलन एवं सम्मान समारोह भीलवाड़ा में होगा

चित्र
नयी दिल्ली - हम सब साथ साथ और सहयोगी संस्थाओं द्वारा प्रत्येक वर्ष पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण देश/नेपाल के अलग-अलग स्थानों पर सोशल मीडिया मैत्री सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता रहा है। इसमें प्रत्येक वर्ष देश-विदेश की विभिन्न कला क्षेत्रों की उत्कृष्ट चयनित प्रतिभाएं शामिल होकर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करती हैं और विश्व बंधुत्व की भावना को प्रबल करती हैं।  इस वर्ष 7वां हम सब साथ साथ सोशल मीडिया मैत्री सम्मेलन एवं सम्मान समारोह विनायक विद्यापीठ, भीलवाड़ा (राज.) के सौजन्य से विद्यापीठ के मनोरम वातावरण में 24-25 दिसम्बर,2019 को प्रस्तावित है।  इसमें प्रदर्शन एवं सम्मान हेतु पहले आओ, पहले पाओ आधार पर साहित्य, संगीत (गायन, वादन, नृत्य), प्रदर्शन कला (चित्र, मूर्ति/क्राफ्ट कला आदि), सामाजिक लघु फ़िल्म, समाज सेवा आदि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी उत्कृष्ट प्रतिभाओं (विशेषकर, उत्कृष्ट छिपी प्रतिभाएं) की प्रविष्टियां उनके प्रमुख (1 या अधिकतम 2 क्षेत्र, जिसमें सिद्धहस्त हों) प्रदर्शन क्षेत्र के विवरण/प्रमाणों सहित नीचे दिए गए मेल पर आमन्त्रित हैं। प्रविष्टियां स्वयं/किसी

पितृ तो वटवृक्ष हैं

चित्र
।। पितृ देवो भव ।। पितृ तो वटबृक्ष हैं, उनकी जड़ हैं हम। उनके सुयोग्य कर्मो के, फलों से उत्पन्न हैं हम।।   जिनकी शाखाओं में हम झूले। जड़ चेतन से बढ़े कदम। पितृ तो वटबृक्ष हैं उनकी जड़ें है हम।। पितृ ऋण तो चुका न पायें, श्रद्धासुम चढ़ायें हम। स्मृति पटल पर चित्र तम्हारे। विस्मित न कर पायें हम।। अर्चन पूजा जब करनी थी, भूल भुलैया में थे हम। आशीष तुम्हारा सदा मिले, प्यार मिले हरदम।। मौसम आते जाते हैं, पितृ पक्ष का अनूठा दर्शन। सदा कृपा दृष्टि बनी रहे, समस्त पित्रो को कोटि-कोटि नमन।

प्रदीप पांडे चिंटू की फिल्‍म 'नायक' बनी बॉक्‍स की सेंसेनल हिट

चित्र
मुंबई - सुपर स्‍टार प्रदीप पांडे चिंटू और तेलगु की खूबसूरत अदाकारा पावनी स्‍टारर फिल्‍म 'नायक' भोजपुरी बॉक्‍स ऑफिस की सेंसेनल हिट बन चुकी है। पहले मुंबई और बिहार में धमाका करने के बाद इस फिल्‍म ने यूपी में भी सफलता के झंडे गाड़ लिये हैं। ट्रेड पंडितों के अनुसार, रमना मोगली निर्मित और निर्देशित यह फिल्‍म अब रिकॉर्ड की ओर आगे बढ़ रही है। दर्शकों के बीच चिंटू की इस फिल्‍म का क्रेज काफी देखने को मिल रहा है, जिसे आने वाले दिनों में फिल्‍म के करोबार को आगे और बढ़ने की संभावना है। फिल्‍म की सफलता से उत्‍साहित रमना मोगली ने कहा कि हमने एक प्रयोग किया था - दो डिफरेंट भाषा और कल्‍चर को मिक्‍स किया था। हमारा प्रयोग सफल रहा है और हमारी फिल्‍म दर्शकों को पसंद आ रही है। इसकी एक वजह है कि फिल्‍म में नयापन बहुत देखने को मिले। तकनीशियन से लेकर ऑन स्‍क्रीन के कलाकारों के चेहरे भी नये थे। फिल्‍म की सबसे मजबूत बात कहानी थी, जिसके पात्रों को चिंटू, पावनी और प्रभाकर जैसे कलाकारों ने जीवंत कर दिया। यही वजह है कि फिलम सेंसेनल हिट साबित हुई है। अभी फिल्‍म को और जगहों पर रिलीज होना बांकी है। हमें उम्‍म

भोजपुरी में पहली बार बायोपिक ‘मुकद्दर का सिकंदर’

चित्र
मुंबई - वसीम खान की पहचान इंडस्‍ट्री में लीक से अलग हटकर फिल्‍में प्रोड्यूस करने वाले प्रोड्यूसर की है। तभी वे अब भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री से बायोपिक का सूखा खत्‍म करने को तैयार हैं। उनकी बायोपिक 'मुकद्दर का सिकंदर' में सुपर स्‍टार दिनेशलाल यादव और आम्रपाली दुबे मुख्‍य भूमिका में हैं। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया गया है। इस बारे में वसीम खान और फिल्‍म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने कहा कि बायोपिक 'मुकद्दर का सिकंदर' किस शख्‍स की कहानी है, इसका खुलासा फिल्‍म रिलीज से कुछ वक्‍त पहले किया जायेगा। हालांकि उन्‍होंने इस बात की ओर इशारा किया कि फिल्‍म बड़ी बजट की है। बॉलीवुड में मैरी कॉम, एम एस धोनी, संजय दत्त जैसे कई दिग्‍गज सेलिब्रिटी की बायोपिक आ चुकी है और कईयों की आने वाली है, लेकिन आज तक भोजपुरी सिनेमा में एक भी बायोपिक देखने को नहीं मिला है। जबकि अक्‍सर देखा गया है कि बायोपिक को दर्शक खूब पसंद करते हैं। ऐसे में अब तैयार हो जाईये भोजपुरी सिनेमा की पहली बायोपिक 'मुकद्दर का सिकंदर' के लिए, जिसे लेकर आ रहे हैं निर्माता वसीम एस खान। उन्‍होंने कहा कि फिल

इन दिनों झूठ की मेन्युफेक्चरिंग हो रही है,समूची राजनीति घृणा और द्वेष के इर्द-गिर्द घूम रही है:उदय प्रकाश

चित्र
जयपुर - देश   भर   के  26  प्रदेशों   से   लगभग   छह   सौ   लेखकों   ने   इस   सम्मेलन   में   भाग   लिया। सम्मेलन में तमिल, तेलूगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली, गुजराती, उड़िया, असमिया, डोगरी, मैथिली, भोजपुरी, पंजाबी, राजस्थानी आदि विभिन्न भाषाओं के लेखकों के शामिल होने से भारतीय भाषाओं का एक अनूठा संगम लेखकों के इस सम्मेलन में देखने को मिला है।   प्रलेस के राष्ट्रीय सम्मेलन   का   प्रारम्भ   अभिव्यक्ति   के   खतरे   उठाने   ही   होंगे   सत्र   से   हुआ ,  जहां   जाने माने   चिंतक   और   भाषाविज्ञ   गणेश   एन .  देवी   ने   सम्मेलन   का   उद्घाटन   किया।   उन्होंने   मजबूती   से   कहा   कि   अब यह समय आ गया है कि समान विचारधारा के सभी लेखकीय और गैर लेखकीय संगठनों को अपने समूचे मतभेद भूलाते हुए एकजुट होकर आवाज़ उठानी होगी कि हम दुनिया को बदलना चाहते हैं। शब्दों   का   एक   अनूठा   संसार।   यहां   एक   ओर   विश्व   पटल पर प्रभाव डालने वाले   महत्वपूर्ण   लेखकों   फै़ज़   अहमद   फ़ैज़  |  मैक्सिम   गोर्की  |  सिमॉन   द   बोउआर  |  चेखव  |  पुश्किन  |  भीष्म   साहनी  |  हरिशंकर   परसाई

अंजना टंडन एवं जोशना बैनर्जी को 'दीपक अरोड़ा स्मृति सम्मान

चित्र
जयपुर । बोधि प्रकाशन की 'दीपक अरोड़ा स्मृति पांडुलिपि प्रकाशन योजना' के चौथे वर्ष में चयनित-प्रकाशित दो काव्य पुस्तकों का लोकार्पण बोधि सभागार में हुआ। इस दौरान योजना में चयनित कृतियों की रचनाकार अंजना टंडन एवं जोशना बैनर्जी को 'दीपक अरोड़ा स्मृति सम्मान-2019' प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि एवं दूरदर्शन के पूर्व निदेशक कृष्ण कल्पित थे एवं अध्यक्षता प्रसिद्ध कथाकार तथा जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण ने की। कार्यक्रम का संयोजन फिल्मकार और प्रतिष्ठित लेखक अविनाश त्रिपाठी ने किया। इस दौरान दिल्ली से पधारे कवि एवं आलोचक रवीन्द्र कुमार दास ने दीपक अरोड़ा के रचनाकर्म पर विस्तार से चर्चा की। योजना के निर्णायक मंडल के सदस्य गोविन्द माथुर ने पांडुलिपियों की चयन प्रक्रिया पर अपना वक्तव्य दिया। मुख्य अतिथि कृष्ण कल्पित ने कवि दीपक अरोड़ा को याद करते हुए कहा कि वे बेहद प्रतिभावान कवि थे। उनका असमय चले जाना साहित्य की क्षति है। उन्होंने चयनित पुस्तकों पर अपनी पारखी टीप भी दी। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण ने चयनित पु

हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है इसको महत्व देना हम सब का कर्तव्य बनता है

चित्र
मसरख  - हिंदी दिवस की अवसर पर जैन पब्लिक स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के मुकेश कुमार तुलसीदास भारतेंदु हरिश्चंद्र रामधारी सिंह दिनकर आदि कवियों को याद कर उस पर पुष्प अर्पित किया गया। जैन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य राजीव सिंहा की नेतृत्व में यह कार्यक्रम किया गया। शिक्षक दिनेश कुमार ,धनंजय कुमार ,अनिल कुमार ,सविता सिंह ,खुशबू कुमारी आदि लोग मौजूद रहे अपने संबोधन में मुकेश कुमार ने कहा इंग्लिश मीडियम में पढ़ने के साथ-साथ हिंदी का भी ज्ञान बहुत जरूरी है. हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है इसको महत्व देना हम सब का कर्तव्य बनता है, इस की गरिमा बनाए रखना चाहिए । हिंदी के कवि तुलसीदास, सूरदास, प्रेमचंद आदि कवियों का उन्होंने उदाहरण दिया। 

डॉ संजीव भानावत राजस्थान हिंदी ग्रंथ अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह में सम्मानित

चित्र
               जयपुर - राजस्थान विश्वविद्यालय के जन संचार केन्द्र के पूर्व अध्यक्ष डॉ संजीव भानावत को  हिंदी दिवस के अवसर पर जयपुर में  राजस्थान हिंदी ग्रंथ अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। अकादमी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में अकादमी के लिए पुस्तक लिखने वाले लगभग 180 लेखकों को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सम्मानित किया। समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह  डोटासरा, तकनीकी एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, शिक्षा सचिव वैभव गालरिया,  आयुक्त कॉलेज शिक्षा प्रदीप कुमार बोरड़ एवं  राजस्थान हिंदी ग्रंथ अकादमी के निदेशक डॉ. बी.एल.सैनी भी उपस्थित थे।    उल्लेखनीय है प्रो भानावत ने अकादमी के लिए ग्यारह पुस्तकों का लेखन व संपादन किया है। ये सभी पुस्तकें मीडिया के विविध पक्षों पर लिखी गई हैं। प्रो भानावत  राजस्थान साहित्य अकादमी और उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान  सहित विभिन्न संगठनों एवं संस्थाओं  की ओर से भी सम्मानित हो चुके हैं। प्रो भानावत यूजीसी सहित अनेक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय शैक्षिक एजेंसियों