संदेश

"डिजिटल भारत डिजिटल संस्कृति" कार्यक्रम में सीसीआरटी ई-पोर्टल और यूट्यूब चैनल का उद्घाटन होगा

चित्र
नयी दिल्ली - भारत के अल्‍प ज्ञात स्थानों और उनकी ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी संस्कृति के अज्ञात पहलुओं का पता लगाने और समझने के लिए सीसीआरटी ने "अनटोल्ड टेल्स ऑफ इंडियाज़ सिटीज" श्रृंखला नाम से पुस्तकों का प्रकाशन शुरू किया है। जीवन सिंह ठाकुर द्वारा लिखित और सीसीआरटी द्वारा इस श्रृंखला में प्रकाशित 'देवास की सांस्कृतिक परम्परा' नामक इस पुस्तक का विमोचन केन्‍द्रीय मंत्री द्वारा किया जाएगा। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह आज 21 /10 /2019  को दिल्ली के द्वारका स्थित सीसीआरटी हेड क्वाटर में राष्ट्रीय सांस्कृतिक संसाधन और प्रशिक्षण केंद्र (संस्कृति मंत्रालय) द्वारा आयोजित “डिजिटल भारत - डिजिटल संस्कृत” कार्यक्रम में भाग लेंगे। भारत को एक नए डिजिटल शिखर पर ले जाने और हमारी संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्री सीसीआरटी ई-पोर्टल और यूट्यूब चैनल (रूट्स 2 रूट्स से सहायता के साथ) का उद्घाटन करेंगे। विभिन्न क्षेत्रीय संस्कृतियों का ज्ञान भारतीय परंपराओं की समझ उपलब्‍ध कराता है। सीसीआरटी ने इस उद्देश्य के साथ एक वृत्‍तचित्र &q

"ब्रिजिटल नेशन" पुस्तक ऐसे समय में प्रकाशित हुई है जब प्रौद्योगिकी सकारात्मक रूप से लाखों भारतीयों के जीवन को बदल रही है

चित्र
नयी दिल्ली - प्रधानमंत्री ने प्रौद्योगिकी द्वारा उत्‍पन्‍न की गई चुनौतियों को अवसरों में बदलने की आवश्यकता का उल्‍लेख करते हुए, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के निर्माण का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि पूरे डाक संगठन के लिए प्रौद्योगिकी द्वारा उत्‍पन्‍न व्यवधान को एक प्रौद्योगिकी सघन बैंकिंग प्रणाली में बदल दिया गया, जिससे डाक बैंक के माध्यम से लाखों लोग लाभान्वित हुए, जिसने 'डाकिया को बैंक बाबू' में बदल दिया। यह पुस्तक भविष्य का एक शक्तिशाली विज़न प्रस्तुत करती है जहां प्रौद्योगिकी और मानव परस्पर लाभकारी पारिस्थितिकी तंत्र में सह-अस्तित्व में हैं। यह पुस्‍तक तर्क प्रस्‍तुत करती है कि मानव श्रम के प्रतिस्थापन के रूप में प्रौद्योगिकी को स्वीकार करने की जगह, भारत इसका उपयोग अधिक रोजगार उत्पन्न करने के लिए एक सहायता के रूप में कर सकता है। अत्याधुनिक डिजिटल उपकरण आकांक्षाओं और उपलब्धियों के बीच एक सेतु का काम कर सकते हैं - इसलिए इसे 'ब्रिजिटल' नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "ब्रिजिटल नेशन" पुस्तक का विमोचन किया और आयोजित एक कार्यक्रम में रतन टाटा को इसकी

शायरों ने बिखेरा अपना जलवा Nazmi Sikandrabaadi Mushayra

शायरों ने बिखेरा अपना जलवा Nazmi Sikandrabaadi Mushayra ~ VIDEO  https://www.youtube.com/watch?v=C0rKp52ZXtQ

दीपावली ज्योतिर्मय महोत्सव है

चित्र
दीपावली ज्योतिर्मय महोत्सव है। यह हमारे भीतर जितना लालित्य का उत्सव है उतना ही हमें वाह्य आनंद की भी अनुभूति कराता है। जहां सदा सत्य का उजाला हो वही साहस  निष्ठाऔर ज्ञान का उत्सव ही उत्सव होता है। दीपावली प्रकाश एवं अंधकार का मनोरम समन्वय है इसका अर्थ है उसमें अग्रगामिता का भाव निहित है।हम सदियों से इस पर्व को इसी आधार पर मनाते चले आ रहे हैं।सत्य पर असत्य की विजय, अंधकार पर प्रकाश की विजय माना जाता है। दीपावली समाज व व्यक्ति के जीवन के अनगिनत आयामों को नया रूपांकन प्रदान करता है। वर्तमान समय जिस तरह से नकारात्मक और संवेदनशीलता का पर्याय बना हुआ है उसमें स्नेह के रंगों को समाहित करने की आवश्यकता है। प्रेम से ही स्वस्थ वातावरण का निर्माण होता है यह ऐसा प्रर्यावरण बनाता है जो वास्तविक कलात्मकता की दीवाली ला सकता है।  मौसम आनंदायक कहा जा सकता है जो न गरमी का है नहीं सर्दी का। दीपावली पर मिट्टी के इतने रंग उभर कर आते हैं शायद ये पहले दिखाई नहीं देते, भिन्न भिन्न आकार के दीये,हाथी घोड़े, लक्ष्मी की प्रतिमाएं कलाकारों की कला को जीवंत कर डालती है अच्छा हो कला के इन हाथों को सक्षम और संरक्षण द

भोजपुरी शो क्‍वीन अक्षरा के स्‍टेज पर आते ही उनके फैंस हुए बेकाबू

चित्र
अक्षरा सिंह इन दिनों कई फिल्‍मों की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। बावजूद इसके अपने चाहने वालों के लिए वे शो और कसंर्ट के लिए भी समय निकाल रही हैं। फिलहाल वे इन दिनों रितेश पांडेय के साथ भोजपुरी फिल्‍म 'दबंग दामाद' की शूटिंग भी कर रही हैं। उनकी कई फिल्‍में रिलीज पर हैं।          भोजपुरी शो क्‍वीन अक्षरा सिंह के पावर पैक परफॉर्मेंस का, जिस पर इस कंसर्ट में आये तमाम लोग झूमते नजर आये। अक्षरा ने शो में जमकर धमाल मचाया। खुद भी नाची और अपने फैंस को भी नचाया। कसंर्ट में अक्षरा ने अपने गानों पर तो लोगों को खूब थिरकाया, साथ ही भोजपुरी और बॉलीवुड के फेमस सौंग पर भी उन्‍होंने शानदार तरीके से परफॉर्म किया, जिसके कायल उनके फैंस हो गए। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की लटके – झटके और अदाओं का दीवाना कौन नहीं है। अब तो उनकी आवाज भी लोगों को झूमने को मजबूर कर देती हैं। इसी की एक झलक अक्षरा सिंह के फरीदाबाद कंसर्ट में भी देखने को मिली, जब अक्षरा के स्‍टेज पर आते ही उनके फैंस बेकाबू हो गए। अक्षरा के इस कंसर्ट में लाखों की संख्‍या में भीड़ उमड़ी थी, जिसका अभिवादन अक्षरा ने अपनी दिलकश अदाओं के साथ किया।

Ekta Educational Welfare Society Prize Distribution Ceremony~2019

Ekta Educational Welfare Society Prize Distribution Ceremony~2019 https://www.youtube.com/watch?v=KYM5wKlDDfo

Kamlesh Tiwari Murder मां कुसुम तिवारी का आरोप BJP Leader ने करवाई हत्या

Kamlesh Tiwari Murder मां कुसुम तिवारी का आरोप BJP Leader ने करवाई हत्या https://www.youtube.com/watch?v=PJE3e02X9u8

Delhi Govt.ऑड ईवन से रोकेगी वायु प्रदूषण

https://www.youtube.com/watch?v=T3C7fJG_OOs Delhi Govt.ऑड ईवन से रोकेगी वायु प्रदूषण

मेरा लक्ष्य है कि मैं Bollywood Film में भी Acting करूं~शशिता राय

https://youtu.be/YnkV9IqMu_M मेरा लक्ष्य है कि मैं Bollywood Film में भी Acting करूं~शशिता राय

सैनिक विद्यालयों में लड़कियों को भी मिलेगा दाखिला

चित्र
नयी दिल्ली -  सैनिक विद्यालयों में लड़कियों के सत्र 2021-22 से चरणबद्ध तरीके से प्रवेश के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी गई है। यह फैसला मंत्रालय द्वारा दो साल पहले मिजोरम के सैनिक विद्यालय छिंगछिप में लड़कियों के प्रवेश की प्रायोगिक परियोजना की सफलता को देखते हुए लिया गया है।  इस फैसले को निर्बाध तरीके से लागू करने के लिए सैनिक विद्यालयों में पर्याप्‍त महिला कर्मचारियों और आवश्‍यक आधारभूत संरचना की उपलब्‍धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। यह फैसला सरकार के समग्रता, लैंगिक समानता, सशस्‍त्र बलों में महिला भागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्‍य की पूर्ति के लक्ष्‍य के अनुरूप है।    

गोल्डन पीकॉक पुरस्कार : 20 देशो की 15 फिल्मों के बीच मुकाबला

चित्र
50वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में भारत का प्रतिनिधित्व अनंत नारायण महादेवन के निर्देशन में बनी मराठी फिल्म माई घाट: क्राइम नं 103/2005  और लिजो जॉस पेल्लीसेरी द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म जलीकट्टू करेंगी। 50वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में सिनेमेटोग्राफर और एकेडमी आफ मोशन पिक्चर आर्टस एंड साइंस के पूर्व अध्यक्ष जॉन बैले अंतर्राष्ट्रीय ज्यूरी की अध्यक्षता करेंगे। कान्स अंतर्राष्ट्रीय ज्यूरी 2019 के सदस्य और फ्रांस के फिल्म निर्माता रॉबिन काम्पिलो, चीन के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता जांग यांग और ब्रिटिश सिनेमा की प्रतिभावान सुश्री लायने रॉमसे सह ज्यूरी होंगे। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी अंतर्राष्ट्रीय ज्यूरी में भारतीय सदस्य होंगे। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के स्वर्ण जयंती संस्करण में प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक पुरस्कार पाने के लिए 20 देशो का प्रतिनिधित्व करने वाली 15 फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। इन फिल्मों चयन सात सौ से अधिक फिल्मों के बीच से किया गया है। इनमें पेमा सिदान की बलून(चीन), अली आईदिन की क्रोनोलाजी(तुर्क

बेटी भी नाम रौशन कर सकती हैं और बेटियां कभी बोझ नहीं होती~अभिनेत्री शशिता राय

चित्र
भोजपुरी फिल्म जगत में नाम कमाने वाली और अपनी एक्टिंग से दर्शकों पर छाप छोड़ने वाली शशिता राय ने अपनी कई फिल्मों के बारे में जिक्र किया साथ ही उन्होंने बताया कि वह थिएटर से भी जुड़ी हुई है। मगही भाषा में "दरोगा भाभी" सीरियल की शूटिंग पूरी कर लौटी ,शशिता राय का कहना है कि यह सीरियल दर्शकों को काफी पसंद आएगा। शशिता गायकी के क्षेत्र में भी काफी शोहरत हासिल कर चुकी है इनके गाए भजन लोगों में काफी पसंद किये जाते हैं । इनकी इच्छा है कि वह हिंदी फिल्म इण्डस्ट्री में भी अपनी एक्टिंग के दम पर एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हों और वह इस कोशिश में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा है कि अपने मेहनत के बल पर मैं यह मुकाम हासिल जरूर करूंगी शशिता रॉय अपने बारे में बताती हैं कि वह दरभंगा बिहार से हैं और वह वेस्ट बंगाल रहती हैं। ऐक्ट्रेस सिंगर दोनों हूँ भाषा हिन्दी, बंगला, पंजाबी, भोजपुरी, मैथिली, बंजीका मगही सब जानती हूँ ,बचपन से ही कुछ बनना चाहती थी फैमिली सपोर्ट नहीं मिला कम उम्र में शादी कर दी गई शादी के बाद पति का पूरा सपोर्ट मिला और एक्टिंग के साथ - साथ गायन का सिलसिला शुरू हो गया। 12 साल पहले मैं

हमारी पीढ़ी के भविष्य को बचाने के लिए प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करे 

चित्र
नयी दिल्ली - गृह राज्यमंत्री ने 'नो टू सिंगल यूज प्लास्टिक' के विषय में स्कूली छात्रों, अध्यापकों, सुबह टहलने वालों और अधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने स्वयं प्लॉगिंग की शुरूआत करते हुए नेहरू पार्क में प्लॉगिंग अभियान के लिए एनडीएमसी स्कूल के छात्रों के दल को रवाना किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने 'नो टू सिंगल यूज प्लास्टिक' के बारे में जागरूकता फैलाने के बारे में एक अत्यंत सूचनात्मक नुक्कड़-नाटक पेश किया। गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा है कि प्राकृतिक संसाधनों के अधिक इस्तेमाल से जलवायु परिवर्तन में तेजी आती है और धरती का पारस्थितिकीय संतुलन बिगड़ता है। उन्होंने दिल्ली में एनडीएमसी द्वारा आयोजित वृक्षारोपण, प्लॉगिंग और सिंगल यूज प्लास्टिक में कमी लाने के अभियान के दौरान यह कहा।  रेड्डी ने कहा कि समय आ गया है कि हम पर्यावरण को बचाने के लिए संतुलित तरीके से प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि धरती के लिए प्लास्टिक खतरनाक है और हमारी पीढ़ी के भविष्य को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की यह जिम्मेदारी है कि वह अपने रोजमर्रा के जीवन में प्लास्टिक के इ