संदेश

उत्तराखंड राज्य के लोग जो देश भर में कहीं भी फंसे हैं:-अपने सांसदो व मंत्रियों से सीधे सवांद कर सकते हैं 

चित्र
नयी दिल्ली -उत्तराखंड राज्य के लोग जो देश भर में कहीं भी फंसे हैं:- नौकरी चली गई हो, राशन और मकान की समस्या हो सब अपने सांसदो व मंत्रियों से सीधे सवांद कर सकते हैं।  1:- डॉ रमेश पोखरियाल  निशंक , केंद्रीय मंत्री  ,  भारत  सरकार ।हरिद्वार , 23015421, 23019945, 9837017071, 9456597100 , 2:- तीरथ सिंह रावत , पौड़ी गढ़वाल ,9412004626 , 3:- अजय भट्ट , नैनीताल , 011,23721487 , 9456590891 4:- अजय टम्टा , पूर्व केंद्रीय मंत्री ,अल्मोड़ा , पिथौरागढ़ , 01123721566 , 01123737422 ,945690857 , 9013869486 , 5:- राज बब्बर ,राज्य सभा , 23717155 21430303, 26701212 ,23737588 फैक्स,9868180877 , 5:- प्रदीप टम्टा ,राज्य सभा , 23737006 ,2373007 ,9013180055 ,9412056872 , 6:- अनिल बलूनी ,राज्य सभा , 9717798638, 9891122437 7:- उत्तराखंड मुख्यमंत्री osd ,अभय सिंह रावत, 8395889495 , 8:- धीरेंद्र पंवार , 9997024249, 9:- उत्तराखंड हेल्पलाइन 0135,2722100 ,9997954800, 6398500571

होम अप्लायंसेस की मरम्मत के लिए फ्री नेशनल वीडियो हेल्पलाइन

चित्र
नयी दिल्ली : देशभर में तालाबंदी के बीच बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए लीडिंग इक्विपमेंट सर्वि सेस प्रोवाइडर 247अराउंड ने फ्री नेशनल वीडियो हेल्पलाइन शुरू की है। यह प्लेटफ़ॉर्म 247 अराउंड के स्वामित्व वाले सॉफ्टवेयर पर व्हाट्सएप, और गूगल मीटिंग इंटिग्रेशन का उपयोग करेगा। कंपनी के कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं और यह उन्हें ग्राहकों को नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर - 9555000247 के जरिये अपॉइंटमेंट्स बुक करने की अनुमति देगा। यह ग्राहकों के लिए एक वरदान के रूप में आया है क्योंकि टेक्निशियंस को इस समय उपकरणों को ठीक करने के लिए घर जाने की अनुमति नहीं है। टेक्निशियन अत्यधिक कुशल, अनुभवी हैं और रिमोट डायग्नोस्टिक तकनीकों में प्रशिक्षित हैं। इस सेवा का उपयोग कर रेफ्रिजरेटर, वॉटर प्यूरीफायर, एयर कंडीशनर, वाशिंग मशीन, गैस-बर्नर आदि जैसे उपकरण ऑनलाइन दुरूस्त किए जा सकते हैं। अपनी अंतर्दृष्टि साझा करते हुए 247अराउंड के सीईओ और सह-संस्थापक नितिन मल्होत्रा ने कहा, “इंडस्ट्री को हर 30 दिनों में 25 मिलियन इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की मरम्मत करनी होती है। यह उन लोगों की संख्या जो परेशानी का सामना कर रहे हैं। जि

छात्र घर बैठे करें ऑनलइन लाइव क्लासेस से पढ़ाई

चित्र
नयी दिल्ली - कोविड - 19 महामारी की रोकथाम के लिए अस्थायी रूप से बंद किये गये स्कूलों की वजह से भले ही शिक्षण कार्य सुचारू रूप से न हो पा रहा हो, लेकिन इस मुश्किल से निपटने के लिए ऑनलाइन शिक्षा को विकल्प के रूप में तेजी से महत्व मिल रहा है। इस महामारी में छात्रों को घर बैठे शिक्षा प्रदान करने के लिए नई दिल्ली स्थित ब्राइट ट्यूटी (Ed-tech कंपनी) ने अपनी नई रणनीति तैयारी की हैं। इसके तहत कंपनी की ओर से भारत के विभिन्न शिक्षण बोर्ड की कक्षा 6वीं से 10वीं के छात्रों के लिए यूट्यूब चैनल पर मुफ्त लाइव कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की गई है।  ब्राइट ट्यूटी के यूट्यूब चैनल पर कक्षावार लाइव लेक्चर्स आयोजित किये जाएंगे। कक्षा 6वीं के छात्रों के लिए सुबह 11 बजे से 11:40 तक, कक्षा 7वीं के छात्रों के लिए दोपहर 12 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक, और कक्षा 8वीं के छात्रों के लिए दोपहर 1 बजे से 1:40 बजे तक कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। हालांकि शिक्षण क्षेत्र से जुड़ी अन्य कंपनियां भी छात्रों को कई ऑफर प्रदान कर रही हैं, लेकिन ब्राइट ट्यूटी की खास विशेषता यह है कि हम विभिन्न सोशल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी अधिक से

मजदूरों के जोग से दुनिया बनी महान

चित्र
दुनिया के हर काम को,देते सदा अंजाम।                                                                                                              चाहे कोई कुछ कहे, लेते नहीं विराम ।                                                                                                              इनके ही सम्मान की  बाते करते लोग।                                                                                                              इनके नहीं नसीब में,जीवन को ले भोग। कहीं तोड़े पत्थर तो, कही तोड़ते हार।                                                                                                                  लाल तरस नही खाये,अजब गजब ब्यवहार। पल-पल करते चाकरी ,रोटी खातिर रोज।                                                                                                            लाल जाने कब आये,जीवन में सुख भोग। मजदूरों के जोग से दुनिया बनी महान।                                                                                                                चाहे बात विनाश की या हो फिर

अभिनेता इरफ़ान खान का आख़िरी ख़त

चित्र
07 जनवरी 1967 // 29 अप्रैल 2020   अभी कुछ वक्त पहले ही तो पता चला था मुझे ये नया सा शब्द "हाई-ग्रेड न्यूरोएंणडोक्राइन कैंसर" .मेरे लिए एकदम नया नाम. डॉक्टर प्रयोग करते रहे , इलाज करते रहे, लंदन अमेरिका और मुंबई, मैं इस नयी बीमारी के प्रयोग का हिस्सा बन गया था. डॉक्टर्स ने तो सांत्वाना भी दी थी कि मैं ठीक हो जाऊंगा,  मैं वापस लौट भी आया था,  मैं तो एक तेज़ रफ़्तार दौड़ती ट्रेन पर सवार था, जहां मेरे सपने थे, प्लान थे, महत्वकांक्षाएं थीं, उद्देश्य था ,मैं  पूरी तरह से व्यस्त था. …और तभी, अचानक किसी ने मेरे कंधे को थपथपाया,  मैंने मुड़कर देखा. तो वह उस ट्रेन का टीसी था,  उसने कहा, ‘आपकी मंजिल आ गई है, उतर जाइए.’  मैं हक्का-बक्का सा, जैसे झटका लगा हो। सोचने लगा  ‘ मेरी मंजिल आ गई है 😳 नहीं नहीं, मेरी मंजिल अभी नहीं आ सकती ’ अभी 53 साल 3 महीने और 22 दिन ही तो हुए है। और अभी तो अम्मी उतरी थी पिछले स्टेशन पर। और मेरा स्टेशन पर इतनी जल्दी, नहीं यह नहीं हो सकता। लेकिन उसने कहा, ‘नहीं, यही है आपकी मंजिल, आपको यही उतरना है आपका सफर यंही तक.’ हैरतों के सिलसिले सोज़-ए-निहाँ तक आ गए  हम नज

अभिनेता इरफ़ान खान का आखरी ख़त

चित्र

बॉलीवुड एक्टर इरफ़ान खान नहीं रहे

चित्र

एमजी मोटर इंडिया ने मैक्स वेंटिलेटर से हाथ मिलाया ताकि वेंटिलेटर प्रोडक्शन बढ़ाया जा सके

चित्र
नयी दिल्ली : एमजी मोटर इंडिया ने वडोदरा स्थित मैक्स वेंटीलेटर से हाथ मिलाया है, जो ए.बी. इंडस्ट्रीज का एक हिस्सा है। 1995 में स्थापित ए.बी. इंडस्ट्रीज पिछले 25 वर्षों से वेंटिलेटर निर्माण कर रही है। मैक्स वेंटिलेटर  दुनिया के शीर्ष 25 वेंटिलेटर ब्रांड्स में से एक है और मुख्य रूप से निजी अस्पतालों में इस्तेमाल होता है। यह भागीदारी सप्लाय चेन,आईटी सिस्टम और मैन्यूफेक्चरिंग प्रक्रियाओं के विशिष्ट क्षेत्रों को संबोधित कर वेंटिलेटर के समग्र उत्पादन में सहायता करने पर केंद्रित है। पहले चरण में प्रति माह उत्पादन क्षमता को पांच गुना बढ़ाकर 300 वेंटिलेटर किया जाएगा, और यह काम अगले 8 हफ्तों में पूरा कर लिया जाएगा। दूसरे चरण में देश के लाइफ सेविंग चिकित्सा उपकरणों की कमी को दूर करने में मदद के लिए, विशेष रूप से सरकारी अस्पतालों से मांग के आधार पर, उत्पादन क्षमता को प्रति माह 1,000 वेंटिलेटर तक बढ़ाई जा सकती है।   एमजी मोटर इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव चाबा ने कहा, “एमजी में हम कोविड-19 संकट के खिलाफ हमारे देश की लड़ाई का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा मानना है कि इस

केपजेमिनी ने भारत में वंचित समुदाय के 6,93,536 लोगों को आवश्यक सेवाएं मुहैया कराईं

चित्र
नयी दिल्ली   : केपजेमिनी ने कोविड-19 के खिलाफ दुनिया भर में छिड़ी जंग के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए, भारत में कंपनी द्वारा की जाने वाली कई नई पहलों के संबंध में जानकारी दी। केपजेमिनी के कर्मचारियों ने इस संकट की घड़ी में मजबूती से एकजुट होकर एकता और अखंडता का परिचय दिया है। इसके लिए उन्होंने रचनात्मक तरीके से टेक्नोलॉजी और आंकड़ों की विशेषज्ञता का लाभ उठाया है। इस संकट से निपटने में जुटे स्थानीय प्रशासन और समुदाय की जरूरत को केपजेमिनी पूरा कर रहा है। हमने सरकारी अस्‍पतालों में सुरक्षा के उपकरण और साजो-सामान जैसे पीपीई किट, एन-95 मास्क, 3 प्लाई मास्क, फेस शील्ड, नॉन कॉन्टैक्ट आईआर थर्मामीटर और ग्लव्‍स, गॉगल्स जैसी वस्तुएं डोनेट की हैं। इसके अलावा, भारत में केपजेमिनी ने कई कदम उठाए हैं, जिसका उद्देश्य बहुत बड़े पैमाने पर लोगों और समुदाय पर व्यापक प्रभाव डालना है। 1 अप्रैल से अक्षय पात्र फांउडेशन के सहयोग से, केपजेमिनी भारत में 7 जगहों पर 1 हजार लोगों को रोजाना दो वक्‍त का भोजन मुहैया करा रहा है भारत में 15 जगहों पर केपजेमिनी ने अपने दूसरे मौजूदा साझीदारों के साथ मिलकर 6 लाख 14 हजार लोगो

ब्रिटानिया व्हाट्सऐप ‘स्टोर लोकेटर’ से प्रोडक्ट्स खरीदने में मदद करेगा

चित्र
नयी दिल्ली । ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने उपभोक्ताओं को अपने पसंदीदा ब्रिटानिया उत्पाद अपने नजदीकी स्टोर से खरीदने में मदद करने के लिए एक ‘स्टोर लोकेटर’ सेवा शुरू की है। देश में जारी लाॅकडाऊन के चलते जीपीएस-आधारित यह चैटबाॅट उपभोक्ता की वर्तमान लोकेशन, जहां पर कंपनी द्वारा हाल ही में सर्विस दी गई है, उसके पास स्थित स्टोर्स की सूची प्रकाशित करता है। यह प्रौद्योगिकीय समाधान उपभोक्ताओं की मांग में आए उछाल को तीव्रता से पूरा करने तथा उपभोक्ताओं को अपने नजदीकी स्थान पर ब्रिटानिया के उत्पादों की श्रृंखला प्राप्त करने में मदद करता है। व्हाट्सऐप बेस्ड स्टोर लोकेटर के तीव्र वित्तीय स्थिति पर बोलते हुए, श्री वरुण बेरी, मैनेजिंग डायरेक्टर, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज़ ने कहा, ‘‘देश में चल रहे लाॅकडाऊन की वजह से हमारी टीम निरंतर इनोवेट कर रही हैं, जिससे हमारे उत्पाद विभिन्न स्थानों व शहरों में आसानी से उपलब्ध हो सकें। व्हाट्सऐप चैटबाॅट एक समयोचित समाधान है, जो उपभोक्ताओं को अपने आसपास हमारे उत्पाद तलाशने में मदद करेगा।’’ बेरी ने आगे कहा, ‘‘व्हाट्सऐप से भारतीय उपभोक्ता अच्छी तरह परिचित हैं, इसलिए यह

केंद्र सरकार वर्क फ्रॉम होम में छूट के लिए समय सीमा 30 अप्रैल से 31 जुलाई तक बढ़ाएगी.

चित्र
राज्यों के मांगों को मानते हुए निर्देश दिया कि आरोग्य सेतु ऐप राज्यों  में जिला अधिकारियों तक ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाए। अनाउंस किया कि ऐसा ही फीचर फ़ोन यूजर के लिए भी बनाया जा रहा है और जल्द ही लांच किया जाएगा। भारत के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए एक अच्छा अवसर है और राज्यों को निवेशों को आकर्षित करने पर कार्य करने के लिए भी कहा।  नयी दिल्ली - रवि शंकर प्रसाद,केंद्रीय मंत्री  ने राज्यों के आईटी मंत्रियों के साथ विडिओ कॉन्फरेंसिंग से बैठक की। यह बैठक हरियाणा और सिक्किम के मुख्यमंत्रिओं , बिहार, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्रिओं जो कि अपने राज्य में आईटी विभाग के भी प्रभार में हैं, के द्वारा शोभित रहा.आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, असम, ओडिशा, गोवा, नागालैंड, मिज़ोरम, और मेघालय राज्यों के आईटी मंत्रियों ने भी भाग लिया। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व राज्य आईटी सचिवों द्वारा किया गया। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय, डाक विभाग और दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया. इस के एक भाग के रूप

UPSC-CSE,SSB,GATE,IIT JAM और CLAT की तैयारी करने वाले छात्रों को Adda247 देगा ऑनलाइन लर्निंग क्लासेज़

चित्र
नयी दिल्ली . Adda247 का मिशन छात्रों तक सुगमता से बेहतर शिक्षा पहुँचाकर उन्हें सशक्त बनाना है। देश की सबसे बड़ी और तेजी से बढ़ती एजुकेशन टेक्नोलॉजी कम्पनी Adda247 ने , UPSC-CSE, भारतीय सशस्त्र बलों के SSB, GATE, IIT JAM और CLAT जैसे कॉम्पीटीटिव कोर्सेज़ की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन लर्निंग मॉड्यूल की घोषणा की है। नए ज़माने का ई-लर्निंग पोर्टल उम्मीदवार के इंटरव्यू स्किल्स और ओवरऑल पर्सनेलिटी डेवेलपमेंट को बेहतर करने के लिए कॉम्प्रेहेंसिव डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के लिए भी काम कर रहा है। ऑनलाइन तकनीक के साथ काम करने वाला यह प्लेटफॉर्म यहाँ बताये गये कॉम्पीटीटिव कोर्सेज़ के लिए ,प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को ज़रूरी तैयारी और प्रैक्टिस के लिए वर्चुअल लाइव क्लासेस, वीडियो कोर्स और टेस्ट सीरीज़ के साथ ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम भी दे रहा है। देशभर में कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन को देखते हुए स्टूडेंट्स को अपनी   प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में ADDA247 की ओर से यह ऑफर बहुत ही  मददगार साबित होगा। हम सभी जानते हैं कि इस समय सभी सरकारी और प्राइवेट शिक्षण संस्थ

रोटरी पीएम केयर्स फंड में 30 करोड़ रु के योगदान से लेकर ज़रूरतमंदों को भोजन,पीपीई उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हैं

चित्र
नई दिल्ली : कोविड-19 के चलते अप्रत्याशित हालात के मद्देनज़र देश भर में रोटरी के सदस्यों ने कोविड-19 के खिलाफ़ लड़ाई में सहयोग के लिए भारत सरकार को 30 करोड़ रु का योगदान दिया है। ‘‘कोविड-19 के खिलाफ़ लड़ाई में रोटरी के सदस्यों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है।’’ केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्ष वर्धन ने कहा, जिन्होंने उन्हें अपने प्रयासों को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया है। रोटरी के सदस्य आइसोलेशन और डर के प्रभावों से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए कोविड-19 के संकट के बीच उम्मीद की किरण की भूमिका निभा रहे हैं। ये सदस्य स्वास्थ्य कर्मियों और फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स को सहयोग प्रदान कर रहे हैं जो इस महामारी से लड़ाई में अगली पंक्ति में मोर्चे पर डटे हैं।  अब तक भारत में 4000 रोटरी क्लब्स के 1.5 लाख रोटरी सदस्यों ने 75000 पीपीई किट्स, एक करोड़ से अधिक फेस मास्क, भोजन और अनाज के 650,000 पैकेट और 25 लाख से अधिक ज़रूरतमंदों को भोजन वितरित किया है।   शेखर मेहता, प्रेज़ीडेन्ट-नॉमिनी, रोटरी इंटरनेशनल 2021-22 ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के लिए विश्वस्तरीय प्रयासों की आवश्यकता है। रोटरी के सदस्य स्थानीय प्रसाश