संदेश

इरफान राही "प्रोमोटर ऑफ़ उर्दू अवार्ड 2019" से सम्मानित 

चित्र
नई दिल्ली -राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग द्वारा अपने सालाना अवार्ड्स का वितरण समारोह अपने कार्यालय में कोरोना के कारण सादगी से आयोजित किया गया । आयोग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय तथा विशेष कार्य करने वाले लोगों को अवार्ड देकर सम्मानित किया जाता है । वर्ष 2019 के सम्मानों में उर्दू भाषा के प्रोत्साहन हेतु हिन्दी उर्दू के पत्रकार ,लेखक तथा शायर इरफान राही सैदपुरी सैफ़ी को  "प्रोमोटर ऑफ़ उर्दू अवार्ड " से सम्मानित किया गया । युवा कवि  इरफान राही पिछले दस पंद्रह  वर्षों से हिन्दी उर्दू साहित्य की सेवा कर रहे हैं आप उर्दू भाषा के शिक्षक भी हैं इन्होंने दिल्ली में उर्दू के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाई है । इनकी " मंज़िल की ओर" नामक गीत ग़ज़ल और कविता संग्रह की एक पुस्तक भी प्रकाशित हो चुकी है,आप की रचनाएं देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होती रहती हैं । आप सांस्कृतिक,साहित्यिक, शैक्षिक सेवाओं के साथ-साथ समाज सेवा के लिए भी जाने जाते हैं। कोरोना संकट वैश्विक महामारी में भी आपने गरीबों मजदूरों के लिए अपने आप

टाटा स्काई दर्शन पर 12 प्रसिद्ध मंदिरों और तीर्थस्थलों का लाईव टेलीकास्ट

चित्र
नयी दिल्ली - इस वैशिवक महामारी के दौर में, जब सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य हो चुकी है, टाटा स्काय भक्तों और भगवान के बीच की दूरी को कम करने के लिए प्रयासरत है। भारत का अग्रणी कंटेंट वितरण एवं , पे टीवी प्लेटफॉर्म भक्तों को ऑनलाईन दर्शन पाने में मदद कर रहा है और टाटा स्काय दर्शन के माध्यम से उन्हें लाईव आरतियों में शामिल होने का अवसर दे रहा है। टाटा कम्युनिकेशन्स साल के हर दिन चौबीसों घण्टे भारत के 12 प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों से हाई  क्वालिटी की लाईव वीडियो एवं ऑडियो सर्विस पेश करता है। जहां एक ओर देश धीरे-धीरे अनलॉक की ओर बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर धार्मिक स्थल भी सख्त निर्देशों के साथ खुलने लगे हैं। इन धार्मिक स्थलों पर गर्भवती महिलाओं, 65 साल से अधिक उम्र के लोगों एवं 10 साल से कम उम्र के बच्चों के जाने पर मनाही है, साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ किसी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जा सकता। इस मुशिकल समय में टाटा स्काय दर्शन प्रसिद्ध तीर्थस्थलों जैसे शिरडी साईं बाबा, काशी विश्वनाथ मंदिर, तख्त श्री पटना साहिब और फतेहपुर सीकरी दरगाह से 24/7 निःशुल्क लाईव दर्शन की सेवाएं ल

अंगद राम दलित की मौत की निष्पक्ष जाँच की मांग

चित्र

प्रणेता साहित्य संस्थान का चौथा स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी

चित्र

प्रेम की परिभाषा

चित्र
परिणीता सिन्हा                                                क्या है प्रेम ? क्या हो उसकी सटीक परिभाषा ?                                                                                                 एक वो जो शिशु की आँखो से झलकता  ၊                                                                   या वो जो वृद्ध की आँखो से टपकता  ၊                                                                                                           यौवन प्रेम की सैकड़े। परिभाषाएं ग़ढता  ၊                                       लेकिन ,सच्चा प्रेम कभी शेष पड़े भोजन का सॉझापन दिखाता ၊                                                                             तेा कभी कम बजट की साड़ी में भी संतोष जताता ၊                     वो जो बस एक नजर से ही पीड़ा को भांप जाता , ढाढस बँधाता  ၊                                                                        धैर्य नहीं खोना , साथ मिल कर हर भार है ढोना ၊                         हर शाम जिसके आने के इंतजार में कटती ၊                                           

लाॅक डाउन में रवीना ने दिल्ली में बच्चा खोया और आजमगढ़ में पति

चित्र
लखनऊ/आजमगढ़ । रिहाई मंच ने आजमगढ़ के धड़नी ताजनपुर गांव में दलित प्रवासी मजदूर की आत्महत्या की सूचना के बाद मृतक के परिजनों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव, बांकेलाल, विनोद यादव, अवधेश यादव और धरमेन्द्र शामिल थे। मंच ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय, मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, राज्यपाल उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग, राज्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, गृह मंत्रालय, उत्तर प्रदेश, राज्य मानवाधिकार आयोग, उत्तर प्रदेश, आयुक्त आजमगढ़ मंडल आजमगढ़, उप पुलिस महानिरीक्षिक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़, जिलाधिकारी आजमगढ़, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, नई दिल्ली, श्रम एवं सेवायोजन मंत्रालय, उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव ने कहा कि दिल्ली से आजमगढ़ लौटे दलित प्रवासी मजदूर अंगद राम की मौत के कारणों की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। यह मानवाधिकार का गंभीर मसला है क्योंकि कोरोना महामारी के दौर में प्रवासी मजदूर बहुत मुश्किल

एरिस व एबलू की सफल साझेदारी के एक साल के अंदर बीपीएल समुदायों को रोजगार मिला

चित्र
नई दिल्ली । बीपीएल समुदायों को रोजगार देने व मोबिलिटी के स्वच्छ समाधान को बढ़ावा देने में सहयोग करने के लिए उद्यमों के लिए प्रिफर्ड इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) टेक्नॉलॉजी पार्टनर एरिस कम्युनिकेशंस ने एबलू के साथ अपनी सफल साझेदारी का एक साल पूरा होने की घोषणा की। पिछले साल एरिस टेक्नॉलॉजी की मदद से एबलू ने 1000 दिनों की अवधि के लिए लीज़ पर ई-रिक्शा देकर स्वच्छ मोबिलिटी प्रदान करने का अपना मिशन शुरू किया था। इसने एक ई-रेंटल मॉडल प्रस्तुत किया, जिससे ई-रिक्शा को रेंट पर लिए जाने की प्रक्रिया आसान हो गई और उसके लिए व्यक्तिगत मौजूदगी जरूरी नहीं रह गई। पिछले एक साल में यह साझेदारी भारत के 6 राज्यों के 28 शहरों में 28 डीलरों को 450 ई-रिक्शा प्रदान कर चुकी है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा के ग्रामीण व अर्द्धशहरी इलाकों में व्यापक स्तर पर स्वरोजगार बढ़ा है। एरिस स्मार्ट फ्लीट प्लेटफॉर्म एबलू के लिए गेमचेंजर साबित हुआ है। रोजगार के अवसर प्रदान करने के अलावा यह साझेदारी समाज को स्वच्छ परिवेश की ओर ले जाने पर बल देती है। अनेक सामाजिक समूहों एवं एक्टिविस्ट्स का ध्यान उन व