संदेश

उत्तराखंड राष्ट्रीय राजमार्ग बुबाखाल से बैजरौ तक 123 करोड़ र0 की स्वीकृति

चित्र
देहरादून - मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग की घोषणा के साथ 123 करोड़ की स्वीकृति जनमानस के लिए अति प्रसन्नता की बात है। इसके लिए समस्त क्षेत्र की जनता आपका हृदय से आभार और अभिनंदन करती है। काफी लंम्बे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण, डामरीकरण और स्कवर की मांग होती रही है। उत्तराखंड वासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क दुर्गम पहाड़ी भाग से गुजरने संकरा मार्ग होने के कारण यातायात में अवरुद्धता और दुर्घटनाओं की आशंकाओं से भरा रहता था। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस घोषणा के बाद चौड़ीकरण डामरीकरण होने से जनता को जहां सुविधा मिलेगी,समय की बचत और यातायात सरल और सुगम भी हो जाएगा। आशा है क्षेत्र की जनता इस निर्माण में सहयोग करते हुए पारदर्शिता का भी ध्यान रखेंगे। ऐसे मौके कभी कभी ही मिलते हैं।       

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भारत में व्यापारिक वृद्धि के लिए नए संगठनात्मक ढांचे की घोषणा की

चित्र
नयी दिल्ली - 1 अप्रैल, 2020 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक के समामेलन के बाद यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया का दायरा बढ़कर 9500+ शाखाओं और 13,500+ एटीएम के अखिल-भारतीय नेटवर्क तक हो गया है। समामेलन के बाद यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया अब भारत का पांचवां सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक और चौथा सबसे बड़ा बैंकिंग नेटवर्क बन गया है, जिसकी देश के हर राज्य में कम से कम एक शाखा है। इस सफल समामेलन की पृष्ठभूमि में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपने नए, संयुक्त संगठनात्मक ढांचे की घोषणा की है जिसमें 18 क्षेत्रीय कार्यालय और 125 क्षेत्रीय कार्यालय शामिल रहेंगे। सभी भौगोलिक क्षेत्रों में अपनी पैठ बढ़ाने की रणनीतिक दृष्टि से 4 नए आंचलिक कार्यालय चंडीगढ़, जयपुर, मैंगलोर और विशाखापत्तनम में स्थापित किए गए हैं। दक्षिण भारत में दो नए जोनल कार्यालय खोलने से बैंक इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में अपनी उच्च बाजार हिस्सेदारी को मजबूत कर सकेंगे। इसके अलावा, शिमला, अमृतसर, बरेली, मऊ, आदि जगहों पर 32 नए क्षेत्रीय कार्यालय खोले जा रहे हैं। मजबूत अखिल भारतीय उपस्थिति के साथ, बैंक के क्षेत्रीय और आंचलिक क

नेक्स्ट लर्निंग प्लेटफार्म ऑफलाइन से ऑनलाइन लर्निंग शिफ्ट को बना रहा है आसान

चित्र
नयी दिल्ली : महामारी के कारण स्कूलों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो गया है। बार-बार हो रहे बदलावों और अनिश्चित काल के लिए लॉकडाउन के बीच स्कूलों के लिए अपने टीचिंग-लर्निंग अप्रौच और शिक्षाशास्त्र की कल्पना नए सिरे से करने और फिर से मजबूत करना जरूरी हो गया है। इस स्थिति को देखते हुए के-12 शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी नेक्स्ट एजुकेशन इंडिया प्रा.लि. स्कूलों को अपने 'नेक्स्ट लर्निंग प्लेटफॉर्म' के माध्यम से अपने टीचिंग-लर्निंग अप्रौच को नए सिरे से परिभाषित करने में सक्षम बना रहा है। यह एक इंटिग्रेटेड प्लेटफार्म है जो बिना किसी बाधा के रिमोट लर्निंग, एकेडेमिक और एडमिनिस्ट्रेटिव कार्यों को सुविधाजनक बनाता है। भारत भर में 2000 से ज्यादा स्कूलों ने शैक्षणिक और प्रशासनिक संचालन की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए यह सॉल्युशन अपनाया है। हाल ही में लॉकडाउन के मद्देनजर नेक्स्ट एजुकेशन ने नेक्स्ट लर्निंग प्लेटफॉर्म में एक लाइव लेक्चर फीचर भी जोड़ा है। इससे यह स्कूलों में ऑनलाइन जाने के लिए वन-स्टॉप सॉल्युशन है। अपने व्यापक ऑफरिंग के माध्यम से स्कूल अपने शिक्षण को ऑफ़लाइन से ऑनलाइन शिक्षण प्रणाली

मसाई स्कूल ने शुरू किया भारत का पहला एंड्राइड डेवलपर बूटकैंप

चित्र
नयी दिल्ली : भारत के पहले मिलिट्री स्टाइल कोडिंग स्कूल मसाई स्कूल ने भारत के पहले एंड्राइड डेवलपर बूटकैंप की शुरूआत किये जाने की घोषणा की। एंड्राइड डेवलपमेंट में करियर बनाने के लिए इच्छुकों को शुरूआती बढ़त देना इस छह महीनों के प्रोग्राम का प्राथमिक उद्देश्य है। सभी शैक्षणिक पृष्ठभूमि के आवेदकों के लिए यह प्रोग्राम खुला है, और इसके लिए तकनीक पर आधारित शिक्षा या काम के अनुभव की कोई शर्त नहीं है। सिलेक्शन राउंड के बाद इस इन्कम शेयरिंग एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करके छात्र इस प्रोग्राम के लिए नामांकन कर सकते हैं।  इन्कम शेयरिंग एग्रीमेंट छात्रों को नौकरी मिलने के बाद प्रोग्राम फी का भुगतान करने की अनुमति देता है। 6 महीने के एंड्रॉइड डेवलपर प्रोग्राम की रचना करते हुए कौशल विकास पर ध्यान दिया गया है ताकि छात्रों को एंड्राइड में अधिक गहरा ज्ञान प्राप्त करने के पहले कोडिंग और जावा के मुलभुत ज्ञान को मजबूत करने में मदद मिलेगी।  इस प्रोग्राम में सभी क्लासेस को लाइव सेशंस के रूप में चलाया जाएगा जिसमें छात्रों में समस्या निवारण तकनीक के विकास के लिए वास्तविक असाइनमेंट्स भी दिए जाएंगे।  इसमें 1000 से घ

लोगों में उम्मीद और सकारात्मकता बढाने के उद्देश्य से धार्मिक नेताओं ने किया गठजोड़

चित्र
लखनऊ - कोविड 19 जैसी महामारी के समय में मानसिक स्वास्थ्य, भय, फेक न्यूज़ के प्रसार आदि जैसी समस्याओं से निपटने हेतु उत्तर प्रदेश में एक अनूठा प्रयोग करते हुए अंतर्धार्मिक नेताओं की एक टोली इन्टरनेट पर धूम मचा रही है.  हिन्दू, मुस्लिम, सिख और इसाई समाजों से एक एक धार्मिक नेतागण ने मिलकर इन्टरनेट और सामुदायिक रेडिओ को एक नए सामुदायिक इबादतगाह में तब्दील कर दिया है, जहां अब तक जरुरी संदेशों के साथ जारी किये गए इन चार धार्मिक नेताओं के कुल 20 विडियो ने पिछले 5 हफ़्तों में कूल दस मिलियन से अधिक लोगों को आकर्षित किया है. अंतर्धार्मिक नेताओं को एक मंच पर लाकर आम लोगों के समस्याओं का हल खोजने, मानसिक स्वास्थ्य जैसी परेशानियों से लड़ पाने के लिए जरुरी नैतिक साहस देने आदि के लिए इस अभियान का संयोजन 100 प्रतिशत उत्तर प्रदेश अभियान के साथ क्लाइमेट एजेंडा ने किया है. अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए आयोजक क्लाइमेट एजेंडा की निदेशक एकता शेखर ने बताया “कोविड 19 और लॉक डाउन से उपजी समस्याओं के निस्तारण हेतु समाज के साथ यह पहलकदमी अनिवार्य महसूस हुई, क्योंकि जहां एक ओर सोशल डिस्टेन्सिंग इस महा

जेसीबी द्वारा खुदाई करवाकर मारा जा रहा मनरेगा मजदूरों का हक

चित्र
आजमगढ़ । रिहाई मंच ने प्रवासी मजदूर द्वारा जेसीबी से पोखरे की खुदाई को लेकर सवाल उठाने पर प्रधान द्वारा मुकदमा करने पर आजमगढ़ जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की। मंच ने कहा कि इस मामले के वीडियो और फोटो बताते हैं कि मनरेगा के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है।   रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव ने कहा कि मेंहनगर के शेखूपुर गांव के प्रवासी मजदूर रिंकू यादव ने उनसे बताया कि 29 मई को गांव के कलोरा पोखरे में जेसीबी के द्वारा खुदाई का काम चल रहा था पूछने पर मालूम चला कि मिट्टी निकाली जा रही है। रिंकू ने पूछा कि क्या मनरेगा के तहत यह मिट्टी निकाली जा रही है। अगर ऐसा है तो गलत है। क्योंकि मजदूरों द्वारा निकाले जाने का कानून है। जिस पर जेसीबी हटवा दी गई। दो दिन बाद 1 जून को गांव के ढेकही पोखरे में जेसीबी द्वारा मिट्टी निकाले जाने का कार्य हो रहा था।   जिसका गांव के लोगों ने विरोध किया तो जेसीबी चली गई। इसके पहले भी गांव में नदी के बांध का कार्य जेसीबी से करवा गया था। 4 जून को शाम को पुलिस रिंकू के घर आई और सुबह थाने आने को बोला। जब वे थाने गए तो थानाध्यक्ष ने पर्यावरण दिवस के चलते दूसरे दिन आने को कहा। 6 ज

इरफान राही "प्रोमोटर ऑफ़ उर्दू अवार्ड 2019" से सम्मानित 

चित्र
नई दिल्ली -राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग द्वारा अपने सालाना अवार्ड्स का वितरण समारोह अपने कार्यालय में कोरोना के कारण सादगी से आयोजित किया गया । आयोग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय तथा विशेष कार्य करने वाले लोगों को अवार्ड देकर सम्मानित किया जाता है । वर्ष 2019 के सम्मानों में उर्दू भाषा के प्रोत्साहन हेतु हिन्दी उर्दू के पत्रकार ,लेखक तथा शायर इरफान राही सैदपुरी सैफ़ी को  "प्रोमोटर ऑफ़ उर्दू अवार्ड " से सम्मानित किया गया । युवा कवि  इरफान राही पिछले दस पंद्रह  वर्षों से हिन्दी उर्दू साहित्य की सेवा कर रहे हैं आप उर्दू भाषा के शिक्षक भी हैं इन्होंने दिल्ली में उर्दू के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाई है । इनकी " मंज़िल की ओर" नामक गीत ग़ज़ल और कविता संग्रह की एक पुस्तक भी प्रकाशित हो चुकी है,आप की रचनाएं देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होती रहती हैं । आप सांस्कृतिक,साहित्यिक, शैक्षिक सेवाओं के साथ-साथ समाज सेवा के लिए भी जाने जाते हैं। कोरोना संकट वैश्विक महामारी में भी आपने गरीबों मजदूरों के लिए अपने आप

टाटा स्काई दर्शन पर 12 प्रसिद्ध मंदिरों और तीर्थस्थलों का लाईव टेलीकास्ट

चित्र
नयी दिल्ली - इस वैशिवक महामारी के दौर में, जब सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य हो चुकी है, टाटा स्काय भक्तों और भगवान के बीच की दूरी को कम करने के लिए प्रयासरत है। भारत का अग्रणी कंटेंट वितरण एवं , पे टीवी प्लेटफॉर्म भक्तों को ऑनलाईन दर्शन पाने में मदद कर रहा है और टाटा स्काय दर्शन के माध्यम से उन्हें लाईव आरतियों में शामिल होने का अवसर दे रहा है। टाटा कम्युनिकेशन्स साल के हर दिन चौबीसों घण्टे भारत के 12 प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों से हाई  क्वालिटी की लाईव वीडियो एवं ऑडियो सर्विस पेश करता है। जहां एक ओर देश धीरे-धीरे अनलॉक की ओर बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर धार्मिक स्थल भी सख्त निर्देशों के साथ खुलने लगे हैं। इन धार्मिक स्थलों पर गर्भवती महिलाओं, 65 साल से अधिक उम्र के लोगों एवं 10 साल से कम उम्र के बच्चों के जाने पर मनाही है, साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ किसी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जा सकता। इस मुशिकल समय में टाटा स्काय दर्शन प्रसिद्ध तीर्थस्थलों जैसे शिरडी साईं बाबा, काशी विश्वनाथ मंदिर, तख्त श्री पटना साहिब और फतेहपुर सीकरी दरगाह से 24/7 निःशुल्क लाईव दर्शन की सेवाएं ल

अंगद राम दलित की मौत की निष्पक्ष जाँच की मांग

चित्र

प्रणेता साहित्य संस्थान का चौथा स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी

चित्र

प्रेम की परिभाषा

चित्र
परिणीता सिन्हा                                                क्या है प्रेम ? क्या हो उसकी सटीक परिभाषा ?                                                                                                 एक वो जो शिशु की आँखो से झलकता  ၊                                                                   या वो जो वृद्ध की आँखो से टपकता  ၊                                                                                                           यौवन प्रेम की सैकड़े। परिभाषाएं ग़ढता  ၊                                       लेकिन ,सच्चा प्रेम कभी शेष पड़े भोजन का सॉझापन दिखाता ၊                                                                             तेा कभी कम बजट की साड़ी में भी संतोष जताता ၊                     वो जो बस एक नजर से ही पीड़ा को भांप जाता , ढाढस बँधाता  ၊                                                                        धैर्य नहीं खोना , साथ मिल कर हर भार है ढोना ၊                         हर शाम जिसके आने के इंतजार में कटती ၊                                           

लाॅक डाउन में रवीना ने दिल्ली में बच्चा खोया और आजमगढ़ में पति

चित्र
लखनऊ/आजमगढ़ । रिहाई मंच ने आजमगढ़ के धड़नी ताजनपुर गांव में दलित प्रवासी मजदूर की आत्महत्या की सूचना के बाद मृतक के परिजनों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव, बांकेलाल, विनोद यादव, अवधेश यादव और धरमेन्द्र शामिल थे। मंच ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय, मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, राज्यपाल उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग, राज्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, गृह मंत्रालय, उत्तर प्रदेश, राज्य मानवाधिकार आयोग, उत्तर प्रदेश, आयुक्त आजमगढ़ मंडल आजमगढ़, उप पुलिस महानिरीक्षिक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़, जिलाधिकारी आजमगढ़, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, नई दिल्ली, श्रम एवं सेवायोजन मंत्रालय, उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव ने कहा कि दिल्ली से आजमगढ़ लौटे दलित प्रवासी मजदूर अंगद राम की मौत के कारणों की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। यह मानवाधिकार का गंभीर मसला है क्योंकि कोरोना महामारी के दौर में प्रवासी मजदूर बहुत मुश्किल

एरिस व एबलू की सफल साझेदारी के एक साल के अंदर बीपीएल समुदायों को रोजगार मिला

चित्र
नई दिल्ली । बीपीएल समुदायों को रोजगार देने व मोबिलिटी के स्वच्छ समाधान को बढ़ावा देने में सहयोग करने के लिए उद्यमों के लिए प्रिफर्ड इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) टेक्नॉलॉजी पार्टनर एरिस कम्युनिकेशंस ने एबलू के साथ अपनी सफल साझेदारी का एक साल पूरा होने की घोषणा की। पिछले साल एरिस टेक्नॉलॉजी की मदद से एबलू ने 1000 दिनों की अवधि के लिए लीज़ पर ई-रिक्शा देकर स्वच्छ मोबिलिटी प्रदान करने का अपना मिशन शुरू किया था। इसने एक ई-रेंटल मॉडल प्रस्तुत किया, जिससे ई-रिक्शा को रेंट पर लिए जाने की प्रक्रिया आसान हो गई और उसके लिए व्यक्तिगत मौजूदगी जरूरी नहीं रह गई। पिछले एक साल में यह साझेदारी भारत के 6 राज्यों के 28 शहरों में 28 डीलरों को 450 ई-रिक्शा प्रदान कर चुकी है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा के ग्रामीण व अर्द्धशहरी इलाकों में व्यापक स्तर पर स्वरोजगार बढ़ा है। एरिस स्मार्ट फ्लीट प्लेटफॉर्म एबलू के लिए गेमचेंजर साबित हुआ है। रोजगार के अवसर प्रदान करने के अलावा यह साझेदारी समाज को स्वच्छ परिवेश की ओर ले जाने पर बल देती है। अनेक सामाजिक समूहों एवं एक्टिविस्ट्स का ध्यान उन व