संदेश

डिमांड कमजोर होने से गोल्ड,क्रूड ऑयल और बेस मेटल्स को सपोर्ट मिलेगा

चित्र
नयी दिल्ली - कोविड -19 मामलों की दूसरी लहर ने क्रूड ऑयल और बेस मेटल्स की मांग को कमजोर करते हुए निवेशकों को सेफ हैवन गोल्ड की ओर आकर्षित किया। इकोनॉमिक आउटलुक की कमजोरी ने कच्चे तेल की कीमतों को और कम कर दिया। कोविड-19 के बढ़ते मामलों ने चीन के मजबूत आर्थिक आंकड़ों को कमजोर किया और बेस मेटल्स का लाभ सीमित रहा। सोना स्पॉट गोल्ड संयुक्त राज्य अमेरिका में स्टिमुलस उपाय की उम्मीदों के बीच 1.13% ऊपर चला गया। कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या ने सेफ हैवन सोने की अपील को बढ़ा दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट विवाद का विषय बन गई है। इस वजह से निवेशकों ने अमेरिकी डॉलर में आश्रय ले लिया। चार वर्षों में अमेरिकी डॉलर के लिए पिछला महीना सबसे खराब रहा और इस वजह से डॉलर से तय होने वाला सोना दबाव में रहा। सितंबर 2020 में चीन की औद्योगिक गतिविधियों में मजबूत वृद्धि ने विदेशी मांग में सुधार दिखाया। निवेशकों की रिस्क लेने की भूख को बढ़ावा मिला जिससे गोल्ड की कीमतें सीमित रही। हालांकि, कोविड-19 पॉजिटिव टेस्ट होने के बाद राष्ट्

WheelsEye ऐप की मदद से अपने सभी वैन पर नियंत्रण अपनी उँगलियों पर

चित्र
नयी दिल्ली - WheelsEye ऐप की मदद से अब अपनी सभी वैन पर पूरा नियंत्रण अपनी उंगलियों से करते हैं। जब वैन चल रही होती है, तो वह रैश ड्राइविंग, वाहन चोरी, आनाधिकृत उपयोग आदि के मामले में ऐप से इंजन को बंद कर देते हैं और जब वाहन पार्क किए जाते हैं, तो वैन का इंजन शुरू करने से रोकने के लिए पार्किंग लॉक लगा देते हैं और शांति से सो पाते हैं। एक बार एक वैन चोरी हो भी गई थी। परन्तु घटना के बारे में पता चलने पर, अपने WheelsEye ऐप की मदद से वाहन की लोकेशन पुलिस को भेजी और इंजन मोबाईल से ही बंद कर दिया। तुरंत ही वाहन भी बरामद कर लिया। लॉजिस्टिक्स सेक्टर को सुचारु रूप से चलाने में ट्रक मालिकों की प्रमुख भूमिका है। वे वस्तुओं की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई सिरों पर बहुत कठिनाइयाँ झेलते हैं। संकट के समय में उनकी जिम्मेदारियां और कई गुना बढ़ जाती हैं। ट्रक मालिकों की मुसीबतों को समझना और उनका निवारण करना ही हमें एक महान देश बनाएगा। जो व्यवसाय अर्थव्यवस्था को चलाता है, उसे कुशल रूप से संचालित करना बहुत महत्वपूर्ण है। शुक्र है कि WheelsEye जैसे तकनीकी स्टार्टअप्स अपने ट्रकिंग प्रबंधन समाधान क

फ़ास्टट्रेक कोर्ट में केस चला कर जल्द फैसला हो

चित्र

सरकार से किसी इंसाफ़ की उम्मीद न रखें

चित्र

फिट इंडिया फ्रीडम रन" स्वस्थ राष्ट्र,मतदाता जागरूकता के संकल्प के साथ

चित्र

काव्य प्रतिभा सम्मान समारोह- 2020

चित्र
नयी दिल्ली -हिंदुस्तानी भाषा अकादमी के वर्षिक आयोजनों की श्रृंखला में इस वर्ष कोरोना काल के कारण यह आयोजन ई-प्लेटफार्म पर आयोजित हुआ। 14 सितम्बर, हिंदी दिवस के अवसर पर इस योजना की घोषणा की गई है। इस योजना के अंतर्गत हिंदी पर केंद्रित सस्वर रचनाओं की वीडियो आमंत्रित की गईं। बड़ी संख्या में प्राप्त वीडियो में से श्रेष्ठ रचनाओं के चयन के लिए एक निर्णायक मंडल बनाया गया । इस निर्णायक मंडल में अकादमी के पदाधिकारियों सुश्री सुरेखा शर्मा, सुश्री सुषमा भंडारी एवं डॉ सोनिया अरोड़ा को सम्मलित किया गया । निर्णायकों द्वारा 'सर्वश्रेष्ठ रचनाकार (राष्ट्रीय) तथा  'सर्वश्रेष्ठ रचनाकार (अंतराष्ट्रीय) के साथ अन्य श्रेष्ठ रचनाकारों का चयन किया गया।  रविवार, 4 अक्टूबर, 2020 को प्रातः 11 बजे  ई-प्लेटफार्म पर ज़ूम एप्प के माध्यम से 'काव्य प्रतिभा सम्मान समारोह' का आयोजन किया जा रहा है। इसमें चयनित रचनाकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा और उनके काव्यपाठ का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर इस आयोजन से संबंधित एक वृतचित्र का प्रस्तुतिकरण भी किया जाएगा।

"फिट इंडिया फ्रीडम रन" स्वस्थ राष्ट्र,मतदाता जागरूकता के संकल्प के साथ आयोजित  

चित्र
बिहार ,मशरक (सारण) : फिट इंडिया फ्रीडम रन स्वस्थ शरीर , स्वस्थ समाज एवं स्वस्थ राष्ट्र के संकल्प के बीच मतदाता जागरूकता के साथ मशरक में आयोजित हुआ। फ्रीडम रन  खिलाड़ियों,अधिकारियों, पत्रकारों ,प्रबुद्ध नागरिकों के दौड़ के साथ सम्पन्न हुआ। 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के आखिरी दिन सारण जिला हैंडबॉल संघ के तत्वाधान में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,मशरक द्वारा आयोजित फ्रीडम रन मतदाता जागरूकता दौड़ का शुभारंभ थाना परिसर से किया गया। इस दौड़ में बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा,सीओ ललित कुमार सिंह,थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा, सारण जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सह कोच संजय कुमार सिंह, प्रधानध्यापक अरुण बरनवाल, अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष पत्रकार दिनेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी रितेश कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह ,अंजली कुमारी, रीना सहित अनेक  खिलाड़ी, एक्स सर्विसमैन कैंटिन मशरक के संचालक रंजन कुमार सिंह सहित अन्य शामिल हुए। फ्रीडम रन मशरक थाना परिसर से शुरू होकर एसएच 90 पर चैनपुर स्टेट बैंक के आगे दो किमी तक हुआ। सभी ने दौड़ के दौरान स्वस्थ रहने के लिए नियमित दौड़ में हिस्