संदेश

लोकमत मीडिया समूह देश के नेताओं से अपेक्षित कार्य की गुणवत्ता के लिए एक मानक स्थापित कर रहा है

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली. लोकमत मीडिया ने दिल्ली में तेलंगाना सरकार द्वारा समर्थित लोकमत संसदीय राष्ट्रीय सम्मेलन पुरस्कार 2022 के चौथे संस्करण की मेजबानी की। पुरस्कारों का उद्देश्य सांसदों द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्य और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार करना है। यह पुरस्कार इन प्रशंसित सांसदों को हमारे देश के प्रेरणा और गौरव के स्रोत के रूप में मान्यता देता है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद थे। लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव "भारतीय लोकतंत्र: परिपक्वता के कितने करीब?" विषय पर केंद्रित था। इस सम्मलेन में कई सम्मानित वक्ता भी थे। अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री, युवा मामले और खेल, किरेन रिजिजू, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री, दिग्विजय सिंह, संसद सदस्य, राज्यसभा और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री; सीताराम येचुरी, महासचिव, सीपीआई (एम) हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, मीनाक्षी लेखी, केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री ; राघव चड्ढा, संसद सदस्य, राज्य सभा; डॉ. सुधांश

राजस्थान प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। राजस्थान प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक 15 मार्च, 2023 को प्रात: 11.00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गाँधी भवन, स्टेशन रोड़, जयपुर के इन्दिरा गाँधी सभागार में आहूत की गई है।  जानकारी देते हुए राजस्थान प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शंकरलाल मीणा ने बताया कि बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से उदयपुर नव संकल्प शिविर में लिए गए  संकल्पों के अन्तर्गत पार्टी स्तर पर चलाये जाने वाले एलडीएम प्रोग्राम (लीडरशिप डवलपमेंट मिशन) द्वारा अनुसूचित जनजाति की लोकसभा एवं विधानसभा सीटों के संबंध में चर्चा तथा प्रदेश आदिवासी कांग्रेस में नियुक्त किए गए प्रदेश कॉर्डिनेटर एवं 3 प्रदेश उपाध्यक्षों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक को आदिवासी कांग्रेस के अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर पी.डी. मीणा, प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के नेतागणों सहित प्रदेश कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेतागण सम्बोधित करेंगे।

श्री नारायण मानव सेवा समिति द्वारा दिया गया "नारी शक्ति सम्मान-2023"

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर . पिछले 8 वर्षों से मानव कल्याण के कार्य कर रही श्री नारायण मानव सेवा समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर राजस्थान में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को जिन्होंने एक कीर्तिमान स्थापित किया उन महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान 2023 से नवाजा गया। संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमोहन चहेता ने बताया कि पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि महापौर-डॉ• सौम्या गुर्जर (जयपुर ग्रेटर, नगर निगम) रहीं इस पुरस्कार समारोह में रेखा राणा को महिलाओ की सुरक्षा में काम करने के लिए, शताब्दी अवस्थी को खेल क्षेत्र मे, सिमरन शर्मा को पेरा रायफल शूटर की उपलब्धियों पर, काजल बंसल को महिला उद्यमी के रूप मे नई पहचान बनाने पर, अल्का शर्मा को समाज सेवा के क्षेत्र मे, हर्षता चौहान को जूडो कराटे के क्षेत्र में दुनिया मे परचम लहराने पर, आईरॉन लेडी संतोष देवी को समाज सेवा मे, पार्थवी कटियार को शिक्षा के क्षेत्र में राज्य स्थिरीय नारी शक्ति सम्मान-2023 नवाजा गया। कार्यक्रम संयोजक बबीता शर्मा, इंदिरा बंसल एवं ललिता टांक ने बताया की पुरस्कार समारोह में कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए एवं पहुंचने वाली

जियो ने लॉन्च किया पोस्टपेड फैमिली प्लान ,एक महीने का ट्रायल मिलेगा फ्री

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली : रिलायंस जियो ने एक महीने के फ्री ट्रायल के साथ अपना नया फैमिली प्लान – जियो प्लस लॉन्च कर दिया है। जियो प्लस प्लान में पहले कनेक्शन के लिए ग्राहक को 399 रु चुकाने होंगे, प्लान में 3 अतिरिक्त कनेक्शन जोड़े जा सकेंगे। प्रत्येक अतिरिक्त कनेक्शन के लिए 99 रु चुकाने होंगे। जियो प्लस में 4 कनेक्शन के लिए 696 रु (399+99+99+99) प्रतिमाह का भुगतान करना होगा। प्लान के साथ 75जीबी डेटा मिलेगा। 4 कनेक्शन वाले फैमिली प्लान में एक सिम पर हर महीने औसतन 174 रु खर्च आएगा। इसके अलावा जिन ग्राहकों की डेटा खपत अधिक है वे 100 जीबी प्रति माह के प्लान को ले सकते हैं। इसके लिए पहले कनेक्शन पर 699 रु चुकाने होंगे और प्रत्येक अतिरिक्त कनेक्शन पर 99 रु प्रति कनेक्शन देना होगा। कुल 3 अतिरिक्त कनेक्शन ही लिए जा सकेंगे। कुछ व्यक्तिगत प्लान भी लॉन्च किए गए हैं। इसमें 299रु का 30 जीबी का प्लान है और एक अनलिमिटेड डेटा प्लान भी है जिसके लिए ग्राहक को 599 रु चुकाने होंगे। कंपनी ने नए फैमिली प्लान- जियो प्लस के साथ सौगातों की झड़ी लगा दी है। जियो ट्रू 5जी वेलकम ऑफर के साथ अनलिमिटेड 5जी डे

मिलेट्स में रिसर्च में हमारा अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर- सीएम

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर।  राजस्थान में मिलेट्स पर रिसर्च के लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है। लगभग 42 कृषि महाविद्यालयों की स्थापना की गई है। इससे युवा पीढ़ी को कृषि क्षेत्र में उच्च शिक्षा ग्रहण कर भविष्य संवारने के अवसर मिल रहे हैं। हाल ही में वेटेनरी यूनिवर्सिटी की भी घोषणा की है।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि किसानों के सर्वांगीण विकास की योजनाएं लागू करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। कृषक कल्याण और कृषि क्षेत्र विकास में राज्य सरकार ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। विधानसभा में दो बार पृथक कृषि बजट पेश कर पूरे देश में ऎतिहासिक पहल की। इसी का सुखद परिणाम है कि किसानों के साथ-साथ स्टार्टअप्स और उद्यमियों को आगे बढ़ने के सुअवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि किसानों और पशुपालकों को उचित सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। गहलोत दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में आयोजित राजस्थान मिलेट्स कॉन्क्लेव-2023 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मिलेट्स की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने और कृषि अनुसंधान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि अनुसंधान के परिणाम स्वरूप हर

Bihar Sports Shop मशरक शहर में स्पोर्ट्स की पहली दूकान { Qutub Mail }

चित्र

मशरक शहर में शिवा स्पोर्ट्स एंड स्टार 99 का शुभारंभ

चित्र
० संत कुमार गोस्वामी ०  बिहार - मशरक (सारण) मशरक शहर के स्टेशन रोड पुराना माल गोदाम के सामने शिवा स्पोर्ट्स एंड स्टार 99 का शुभ उद्घाटन आचार्य सर्वानंद उपाध्याय, अमर बाबा सुशील ओझा के वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ मुख्य अतिथि राम पूजन सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी चंपा देवी के द्वारा रिबन को काटते हुए किया गया। आपको बताते चलें कि स्पोर्ट्स के क्षेत्र में मशरक में यह पहला दुकान है । स्पोर्ट्स संबंधित खिलाड़ियों को खेल संबंधित सामान खरीदने के लिए पहले छपरा या अन्य शहरों में जाना पड़ता था, लेकिन इस दुकान के खुल जाने से खेल संबंधित ब्रांडेड सामान सभी खिलाड़ियों को एवं बच्चों को यहां उचित मूल्य पर मिल जाएगा।  आपको बताते चलें कि यह दुकान शारीरिक शिक्षक व पत्रकार संजय कुमार सिंह की है,  शिवा स्पोर्ट्स के प्रोपराइटर हर्षवर्धन कुमार ने बताया कि हमारे यहां स्टार 99 में बच्चों के खेल संबंधित सामान से लेकर घरेलू उपयोग के लिए मुख्य समान है सिर्फ ₹99 में उपलब्ध है। शिवा स्पोर्ट्स कंपनी की खेल संबंधित सभी सामानों पर ऑफर के तहत प्रिंट से 20% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। हर्षवर्धन को मारने दावा किया कि मेरे यहा