कांग्रेस के पदाधिकारीओ ने ऑल इण्डिया महिला एंपावरमेंट पार्टी का थामा दामन

० नूरुद्दीन अंसारी ० 
नई दिल्ली : ऑल इण्डिया महिला एंपावरमेंट पार्टी (एमईपी) दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा दिल्ली नगर निगम के चुनाव में अपने किस्मत आजमाएगी। एमईपी द्वारा सर्व करवाया गया और चुनाव लड़ने वाले अभ्यार्थी कुछ आए हैं। ऑल इण्डिया महिला एंपावरमेंट पार्टी में कांग्रेस पार्टी के दिल्ली शहर उपाध्यक्ष नसीर उल हसन, दिल्ली कांग्रेस चांदनी चौक विधानसभा के महासचिव मैराजुद्दीन कुरैशी, जामा मस्जिद क्षेत्र के युवा कर्मठ समाजसेवी मोहिता जैन, स्वर्गीय जस्टिस सरदार अली की पत्नी श्रीमत इशरत ज़रीन, कांग्रेस नेत्री सबीहा के साथ दर्जनों लोगो ने ऑल इंडिया महिला एंपावरमेंट पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। 

ऑल इण्डिया महिला एंपावरमेंट पार्टी की राजनीति जाति, संप्रदाय से ऊपर उठकर इंसानियत के न्याय पर आधारित है। दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर के रूप में देखा जाने लगा, इसमें भाजपा और आप पार्टी के वजह से है। जामिया नगर, ज़ाकिर नगर, अबुल फ़ज़ल और पुरानी दिल्ली की अधिकतर जगहों पर बीजेपी और आप पार्टी की लड़ाई के वजह से कार्य नही हो पाया। ऑल इंडिया महिला एंपावरमेंट पार्टी का मानना है कि नगर निगम के चुनाव में जितनी भी सीट एमईपी जीतेगी वो जनता के विश्वास से जीतेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मुंशी प्रेमचंद के कथा -साहित्य का नारी -विमर्श"

गांधी जी का भारतीय साहित्य पर प्रभाव "

“द ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार 2024“ का आयोजन 5 से 7 मई जयपुर में

इशरे का बिल्डिंग सेक्टर में स्थिरता को बनाये रखने हेतु हुआ सम्मेलन

प्रदेश स्तर पर यूनियन ने मनाया एआईबीईए का 79वा स्थापना दिवस