संदेश

जुलाई 22, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दुनिया में भारत ने रचा इतिहास-चंद्रयान-2 ने भरी उड़ान

चित्र
हरिकोटा -भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक बार फिर इतिहास रच दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लांच पैड से चंद्रयान-2 लॉन्च किया। इसे सबसे शक्तिशाली रॉकेट जीएसएलवी-मार्क III-एम1 के जरिए प्रक्षेपित किया गया। इससे पहले भारत ने चंद्रयान-1 2008 में लॉन्च किया था। यह भी चांद पर पानी की खोज में निकला था। भारत मिशन चंद्रयान-2 की सफलता के साथ अपने अंतरिक्ष अभियान में अमेरिका, रूस और चीन के समूह में शामिल हो गया है। चंद्रयान-2 की कुल लागत करीब 12.4 करोड़ डॉलर है, जिसमें 3.1 करोड़ डॉलर लांच की लागत है और 9.3 करोड़ डॉलर उपग्रह की। यह लागत हॉलीवुड की फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' की लागत की आधी से भी कम है। इस फिल्म का अनुमानित बजट 35.6 करोड़ डॉलर थी। 15 जुलाई 2019 को तकनीकी खराबी के कारण इसरो ने भारत की इस महत्वकांक्षी परियोजना की लॉन्चिंग टाल दी थी। इससे पहले जीएसएलवी-एमके3 के क्रायोजेनिक इंजन की हीलियम बॉटल में लीक के कारण भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने महत्वकांक्षी चंद्रयान-2 मिशन को रोकना पड़ा था। यान के प्रक

 लखनऊ में 05 से 08 फरवरी तक रक्षा प्रदर्शनी

चित्र
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कराए जाने वाले इस तरह के आयोजनों से न केवल वरिष्ठ विदेशी प्रतिनिधियों के साथ व्यवसाय संबंधी बातचीत को बल्कि सरकारों के बीच बैठकें आयोजित करने और समझौता ज्ञापनों को कारगर बनाने में मदद मिलती है। प्रदर्शनी में रक्षा क्षेत्र में निवेश के लिए उत्‍तर प्रदेश के एक आकर्षक स्‍थल के रूप में उभरने पर प्रकाश डाला जाएगा। यह प्रदर्शनी रक्षा उद्योग में गठबंधनों और संयुक्‍त उद्यमों के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगी। नयी दिल्ली - रक्षा प्रदर्शनी भारत – 2020 के 11वें द्विवार्षिक संस्करण का पहली बार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 05 से 08 फरवरी तक आयोजन किया जाएगा। इसमें भारतीय रक्षा उद्योग को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने और अपनी निर्यात संभावनाओं को बढ़ाने का एक उत्कृष्ट अवसर मिलेगा। रक्षा प्रदर्शनी भारत - 2020 का मुख्य विषय “भारत :  उभरता हुआ रक्षा निर्माण केन्द्र” है और इसमें रक्षा के डिजिटल परिवर्तन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस उत्‍तरी राज्‍य में एक मजबूत रक्षा औद्योगिक बुनियादी ढांचा है। यहां लखनऊ, कानपुर, कोरबा और नैनी (प्रयागराज) स्थित हिन्‍दुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स क

निगम पार्षद रेखा विनय चौहान का केजरीवाल पर हमला 

चित्र
नई दिल्ली - केजरीवाल होश में आओ डेंगू चिकनगुनिया का एमसीडी को फंड दो फंड दो के नारों के साथ डाबड़ी वार्ड की निगम पार्षद रेखा विनय चौहान ने केजरीवाल को जमकर कोसा ।उन्होंने कहा कि  डेंगु, मलेरिया, चिकनगुनिया से बचाव के लिए MCD का फंड रोक कर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली वासियों को बीमार बनाना चाहते हैं।   इसके विरोध में माननीय SDMC की महापौर सुनीता कांगड़ा, सदन नेता श्रीमती कमलजीत सहरावत , नजफगढ़ जोन के चेयरमैन इंद्रजीत सहरावत, स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष इंद्रजीत गुप्ता एवं सभी भाजपा पार्षदों ने केजरीवाल के आवास पर विशाल धरना प्रदर्शन किया  |