संदेश

अक्तूबर 24, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने BJP ज्वाईन की

चित्र
0  योगेश भट्ट 0 जयपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, ज्योति मिर्धा उपस्थित थी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने पं. सुरेश मिश्रा का भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर सी.पी. जोशी ने कहा कि पं. सुरेश मिश्रा ब्राह्मण समाज के कद्दावर नेता है इस अवसर पर पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि विश्व की सबसे बडी राजनीतिक ताकत वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी है । हम सब मिलकर भाजपा को मजबूत बनाएँगे और इस बार राजस्थान में भाजपा की सरकार बनायेगें।

भारत के 17 राज्य और 365 जिले पानी की कमी का सामना कर रहे हैं

0  नूरुद्दीन अंसारी 0 ग़ज़ियाबाद ~ सेठ आनंदराम जैपुरिया स्कूल, गाजियाबाद में मैग्सेसे पुरस्कार विजेता जल संरक्षणवादी और पर्यावरणविद् राजेंद्र सिंह की सस्टेनेबलिटी पर एक वार्ता आयोजित की गई। ‘जल संरक्षण के माध्यम से सस्टेनेबलिटी’ पर यह वार्ता सेठ आनंदराम जैपुरिया ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के सभी केंद्रों में चल रहे अभियान ‘जैपुरियंस फॉर सस्टेनेबल इंडिया’ के तहत आयोजित की गई। अध्यक्ष शिशिर जैपुरिया, स्कूल की निदेशक डॉ. नीता बाली और स्कूल की निदेशक प्रिंसिपल शालिनी नांबियार सहित अन्य लोग शामिल थे। अपने संबोधन में डॉ. बाली ने सस्टेनेबल जिन्दगी के लिए संसाधनों के संरक्षण पर जोर दिया। शिशिर जैपुरिया ने मीठे पानी के भंडार में गिरावट के परिणामस्वरूप वैष्विक जलसंकट की ओर ध्यान आकर्षित किया। “पर्यावरण के प्रति संवेदना हमारे समूह के विजन स्टेटमेंट की बुनियाद है। हमारे नेटवर्क के संस्थान पर्यावरण सुरक्षा के उपाय करने के नए-नए प्रयास कर रहे हंै।’’ अपने व्याख्यान में राजेंद्र सिंह ने कहा कि भारत के प्राचीन ग्रंथों में जल संरक्षण का महत्व बताया गया है। “भारत के 17 राज्य और 365 जिले किसी न किसी रू