संदेश

फ़रवरी 14, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रधानमंत्री मोदी 16 फरवरी को दिल्ली के ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में राष्ट्रीय आदि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नयी दिल्ली - जनजातीय समुदायों द्वारा उत्पादों के जैविक उत्पादन पर बल देकर जलवायु पारिवर्तन की चुनौती से निपटने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।  देश भर में आयोजित किए जा रहे आदि महोत्सवों में भाग लेने के लिए कम जानकारी वाले और अनूठी वस्तुओं का उत्पादन करने वाले दूरदराज के क्षेत्रों से अधिक से अधिक कारीगरों को आकर्षित करने का प्रयास किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में राष्ट्रीय आदि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने इसकी घोषणा की। इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह सरुता भी उपस्थित थीं। प्रधानमंत्री को उन उत्पादों के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी जो विभिन्न स्टालों पर प्रदर्शित होंगे। श्री मुंडा ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री इस अवसर पर जनजातीय समुदायों के कारीगरों और शिल्पकारों के साथ मुलाकात भी करेंगे।  आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में जनजातीय समुदायों की पूर्ण भागीदारी और सम्मिलन सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।    उन

सकारात्मक ऊर्जा के उत्थान के लिए निकली शिव बारात

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली - शिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से शिव शांति सकारात्मक सन्देश का उद्घोष करते हुए भक्तों ने शिव भोलानाथ की बारात निकाली। बहन बी के रूपा, बी के रामा,के प्रतिनिधित्व में बहनों एवम भाइयों ने बारात की अगुआई की। शिव बारात का स्वागत करते हुए मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान एवम राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के अध्यक्ष चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां समाज में सकारात्मकता का संचार होता है वहीं समाज में एकता अखंडता बनी रहती है तथा हम वैमनस्य एवम द्वेष से मुक्त होते है। इस कार्य के लिए उन्होंने ब्रह्मकुमारी संस्थान की भूरि भूरि प्रशंशा की तथा उन्होंने संस्था को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर इंडियन यूथ पावर के प्रेसिडेंट एडवोकेट राकेश कुमार भी मौजूद थे। शिव बारात मधु विहार शर्मा मेडिकोज से प्रारंभ होकर महावीर एनक्लेव पार्ट थ्री, साठ फुटा रोड, विंदापुर बी ब्लॉक, भरत विहार, होते हुए सोलंकी मार्केट से अपने गंतव्य तक समाप्ति की ओर बढ़ी जिसे रास्ते में लोगों ने हर हर महादेव के उद्घोष से। स्वागत किया।