संदेश

अप्रैल 2, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नीता अंबानी कल्चरल सेंटर : ‘इंडिया इन फैशन’ में दिखा शनेल, क्रिश्चियन डियोर जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : नीता अंबानी कल्चरल सेंटर  ‘इंडिया इन फैशन’ नाम का मेगा शो हुआ। प्रदर्शनी में भारतीय फैशन की दुनिया के फैशन जगत पर बड़ी खूबसूरती से दर्शाया गया। कॉस्ट्यूम एक्सपर्ट हामिश बोल्स ने यह कॉस्ट्यूम आर्ट शो क्यूरेट किया है और रूशद श्रॉफ के साथ पैट्रिक किनमोंथ ने इसे डिजाइन किया है। शो में दुनिया की कुछ दुर्लभ पोशाकों को शामिल किया गया है। प्रदर्शनी के लिए 140 से अधिक परिधानों को प्रमुख फैशन हाउसों, व्यक्तिगत संग्रहों और दुनिया भर के प्रमुख संग्रहालयों से लाया गया है। अलेक्ज़ेंडर मैकक्वीन, बैलेंसियागा आर्काइव्स- पेरिस, © शनेल, क्रिश्चियन डियोर कुटुअर, © मेसन क्रिश्चियन लुबोटिन, कोरा गिन्सबर्ग एलएलसी, ड्रीस वैन नोटेन, एनरिको क्विन्टो और पाओलो तिनारेली कलेक्शन, फैशन म्यूज़ियम बाथ, फ्रांचेस्का गैलोवे कलेक्शन -लंदन जैसे कई अंतरराष्ट्रीय फैशन हाउस और फैशन डिज़ाइनरों का कलेक्शन्स यहा प्रदर्शित किया गया है। भारतीय फैशन डिज़ाइनर राहुल मिश्रा, रितु कुमार, अबू जानी संदीप खोसला, मनीष अरोड़ा, सब्यसाची, तरुण तहिलियानी, अनामिका खन्ना, अनीता डोंगरे, अनुराधा वकील की पोशाकें भी यहा

जिओ सिनेमा ऐप पर गेंद-दर-गेंद क्रिकेट एक्शन का मज़ा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : क्रिकेट प्रशंसकों को एक अनूठा अनुभव देने के साथ भव्य टी20 लीग का उत्साह बढ़ाने के लिए भारत की प्रमुख कंज़्यूमर टेक कंपनी ग्लांस, जो दुनिया के बेहतरीन स्मार्ट लॉक स्क्रीन प्लेटफॉर्म्स में से एक है, ने टाटा आईपीएल के एक्सक्लूसिव डिजिटल डेस्टिनेशन जिओ सिनेमा के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के लगभग 200 मिलियन से अधिक ग्लांस उपभोक्ता देश में पहली बार टाटा आईपीएल के चुने हुए क्षणों को अपने फोन की लॉक स्क्रीन पर देख सकते हैं और उन्हें पूरे मैच को जियो सिनेमा ऐप में देखने का सुगम अनुभव होगा। ग्लांस और जिओ सिनेमा के बीच यह साझेदारी क्रिकेट फैंस के लिए एक व्यक्तिगत और प्रीमियम अनुभव लाएगी, जिसमें वह 2023 टाटा आईपीएल सीज़न के दौरान सभी ऑन और ऑफ-फील्ड घटनाओं से जुड़े रह सकते हैं। उन्हें जिओ सिनेमा ऐप की बदौलत अपनी लॉक स्क्रीन पर दिखने में एक दम साफ़ और रोमांच से भरी चीज़ें देखने को मिलेंगी। अगर किसी के स्मार्टफोन पर जिओ सिनेमा ऐप पहले से इंस्टॉल है तो वह अपने पसंदीदा कंटेंट पर टैप करके टाटा आईपीएल कवरेज को लाइव देख सकते है। यदि उपभोक्ताओं के स्मार्टफोन में जिओ सिनेमा ऐप