संदेश

मई 8, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

India to Sri Lanka भारत से रामायण कालीन स्थलों के दर्शन करने श्रीलंका जा...

चित्र

रामायण कालीन स्थलों के दर्शन करने श्रीलंका जाएगा 108 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। पिछले आठ वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामायण कालीन स्थलों के दर्शन करने के लिए भारत से 108 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल श्रीलंका जाएगा। अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव एसोसिएशन के अध्यक्ष और दिल्ली भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. वेद टंडन ने बताया कि अजय भाई के सानिध्य में 26 मई से 01 जून 2024 के बीच श्रीलंका यात्रा का आयोजन किया गया है। इस यात्रा में प्रतिनिधिमंडल रामायण कालिन स्थलों के दर्शन करने के साथ-साथ अशोक वाटिका और अन्य स्थलों का अवलोकन करेगा।  इस अवसर पर भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, राष्ट्र मंदिर, विश्व रामायण आश्रम के संस्थापक श्रद्धेय अजय भाई प्रदेश अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव एसोसिएशन के कार्यकारी चेयरमैन शक्ति बक्शी आदि सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर अजय भाई ने बताया कि आज भी श्रीलंका में रामायण कालीन ऐतिहासिक स्थान हैं जिनमें प्रमुख है विभीषण टेंपल, कलानिया जहां विभीषण का राज्याभिषेक हुआ था,  सीता जी द्वारा स्थापित विश्व का एकमात्र मुनेश्वर शिवलिंगम, राम वोडा मंदिर जहां पर हनुमान जी का श्रीलंका में अवतरण हुआ था, यह यात्रा का प

कार्य पूरे नहीं होने पर ठेकेदार पर जल बोर्ड लगाएगी जुर्माना

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। मधु विहार वार्ड के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से महाराणा प्रताप द्वार के पास दिल्ली जल बोर्ड के द्वारा निर्माणाधीन डीप सीवर सिस्टम का काम इस महीने के अंत तक पूरा हो जाएगा। इसके निर्माण से मधु विहार वार्ड में सीवर की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। उक्त बातें मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया। सोलंकी ने बताया कि इस समस्या को लेकर आरडब्ल्यूए का एक प्रतिनिधि मंडल द्वारका सेक्टर 20 स्थित दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के पास गए थे। यहां पर प्रोजेक्ट के ठेकेदार कंपनी कृता इंजीनियरिंग के डायरेक्टर ललित कुमार तथा वर्तमान इंचार्ज अरुण शर्मा और विशाल आदि उपस्थित थे। दिल्ली जल बोर्ड की ओर से मुख्य अभियंता अनिल कुमार शर्मा (वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए) तथा अधिशाषी अभियंता मुनीश कुमार भी मौजूद थे। डीजेबी व आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधिमंडल के साथ काफी चर्चा के बाद ठेकेदार संस्था के डायरेक्टर ललित ने 31 मई तक इस कार्य को सम्पन्न करने का लिखित में आश्वाशन दिया।  अगर ऐसा नहीं होता है तो दिल्ली जल बोर्ड संस्था पर रोजाना के आधार पर जुर्माना लगाएगी साथ ही संस