संदेश

जून 10, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

केरल में निपाह वायरस रोग का कोई नया मामला नहीं

नयी दिल्ली - केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि “केरल में निपाह वायरस रोग का कोई नया मामला नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा कि निपाह पॉजिटिव रोगी की नैदानिकी स्थिति में और सुधार हो रहा है।  आइसोलेशन वार्ड में 8 मरीज हैं और उनमें से 7 निपाह वायरस के लिए निगेटिव पाए गए हैं। 8वें मरीज के नमूने का प्वाइंट ऑफ केयर (पीओसी) लैब में परीक्षण किया जा रहा है। आइसोलेशन वार्ड के 4 अन्य रोगियों को छुट्टी दे दी गई जिनकी नैदानिकी स्थिति सुधर गई थी। पुणे के राष्ट्रीय विरोलॉजी संस्थान ने सूअरों से तीन रक्त नमूने संग्रहित किए हैं और थोडुकुझा (इडुकी जिले) से चमगादड़ों के लगभग 10 नमूने एकत्र किए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन व्यक्तिगत रूप से केरल में निपाह वायरस रोग की स्थिति की नियमित रूप से समीक्षा और निगरानी करते रहे हैं और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे केरल राज्य सरकार के साथ स्थिति की समीक्षा करें। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय स्थिति की रोकथाम एवं प्रबंधन में केरल सरकार को नियमित रूप से सभी प्रकार की सहायता उपलब्

वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व विधायक सतीश चंद्र खंडेलवाल का निधन

नयी दिल्ली - वरिष्ठ भाजपा नेता और दिल्ली के पूर्व विधायक और उप महापौर सतीश चंद्र खंडेलवाल का कल दिल्ली में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे और 1952 सेजनसंघ की स्थापना के बाद से भाजपा से जुड़े थे। वे देश के प्रमुख व्व्यापारी नेता प्रवीण खंडेलवाल के ताऊ थे।  खंडेलवाल दिल्ली के एक प्रमुख और वरिष्ठ राजनीतिक और सामाजिक व्यक्ति थे और कई दशकों से दिल्ली के कई शैक्षिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनोंके साथ जुड़े हुए एक बहुमुखी व्यक्ति थे। वह अपने कानूनी ज्ञान के लिए जाने जाते थे और जीवन भर लोगों की सेवा करते थे। वह 17 साल तक नगर पार्षद रहेऔर बाद में दिल्ली के उप महापौर बने। उन्होंने 1993 से 1998 तक दिल्ली विधानसभा के विधायक के रूप में कार्य किया। वे एक सच्चे राजनेता, एक ईमानदारव्यक्ति थे और दिल्ली व्यापार के एक दिग्गज नेता भी थे।