संदेश

अप्रैल 27, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

"भारतीय चेतना की अप्रतिम ऊर्जा है- वाल्मीकि का रचना संसार "

चित्र
सुरेखा शर्मा, लेखिका /समीक्षक पुस्तक --- वाल्मीकि का रचना संसार भाग-१ व भाग-२ लेखक - डाॅ• सत्यपाल शर्मा  प्रकाशक - समाज धर्म प्रकाशन (94,औद्योगिक क्षेत्र,                                                                      महतपुर-174315  जिला ऊना,हिमाचल प्रदेश ) प्रथम संस्करण : 2019.मूल्य -450/- रुपये मात्र    वाल्मीकि नारद से पूछते हैं कि इस लोक में कौन ऐसा महामानव है जिसे मैं अपने महाकाव्य का नायक बनाऊँ।इस पर नारद कहते हैं--              बहवो दुर्लभाश्चैव येत्वया कीर्तिता गुणा:।            मुने वक्ष्याम्ह्यं बुद्धवा तैर्युक्तः  श्रूयतां नरः।। अर्थात् उन दुर्लभ गुणों की खान एक महामानव का मैं विवरण देता हूँ जिनकी परिकल्पना आपने की है । इस प्रकार एक महामानव के रूप में श्रीराम   का आदर्श चरित्र रामायण का वर्ण्य है। रामायण में निबद्ध यह रामकथा इतनी अलौकिक सिद्ध हुई कि श्रीराम को परम पुरुष, ब्रह्म, घर --घर में व्यापी परमात्मा माना जाने  लगा ।  वरिष्ठ साहित्यकार डाक्टर सत्यपाल शर्मा साहित्यकारों व लेखकों की श्रेणी में शीर्ष स्थान रखते हैं। उन्होंने अपने बहुकृतिक साहित्य - सर्जन से जो दे

इतिहास लिख रहा है वर्तमान

चित्र
साहित्यकार / कवि अशोक लव  ●अवतरित हुआ  है मानवपिपासु बजा रहा है विश्व के कोने-कोने में  शोक संगीत, सोते जा रहे हैं चिरनिद्रा में  हज़ारों-हज़ार मानव ! ●युद्ध जारी है संघर्षरत है मानवता आशान्वित है मानवता  अंत होगा मानव से मानव को  संक्रमित करने वाले दानव का  विजयी होगी मानवता ! ●आते रहे हैं धरती पर  तारकासुर, महिषासुर, बकासुर, रक्तबीज, रावण  और न जाने कितने-कितने मायावी, करते रहे हैं संहार मानवता का  उन्होंने भी सुला दिया था  असंख्य मानवों को चिरनिद्रा में और इतिहास साक्षी है  हो गया था अंत उनका भी एक दिन ! ●वर्तमान भी रच रहा है इतिहास  संघर्षरत है वर्तमान मनावपिपासु कितना ही क्रूर है  रूप बदल-बदलकर डस रहा है  कर रहा है संहार  अंत इसका भी सुनिश्चित है  विजयी होगा मानव  विजयी होगी मानवता  अवश्यम्भावी ! अवश्यम्भावी !!●

Delhi CM Kejriwal का सभी के लिए बड़ा संदेश

चित्र

स्वस्थ रहें सतर्क रहें

चित्र