संदेश

जनवरी 5, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कांग्रेस ने बदला राहुल गांधी की यात्रा का नाम : Bharat Jodo Nyay Yatra {...

चित्र

सावित्री बाई फुले एवं फातिमा शेख सम्मान समारोह

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । सावित्री बाई फुले की जयंती पर राजस्थान एकल नारी एवं महिला मंच द्वारा सावित्री बाई फुले एवं फातिमा शेख सम्मान समारोह साइंस पार्क में हेमलता कंसोटिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सावित्री बाई फुले की जीवनी पर आधारित फिल्म दिखाई गई। सयोंजक हेमलता कंसोटिया, सुनीता वर्मा, मंजू लता, निशात हुसैन, अनिल गोस्वामी, बसन्त हरियाणा, एडवोकेट सुनील मेघवाल, रश्मि जुलेखां, मोहनलाल पारीख,  पवन देव सहित सभी वक्ताओं ने प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले द्वारा महिला शिक्षा, विधवा पुनर्विवाह, बाल विवाह, छुआछूत तथा समाज सुधार के लिए अविस्मरणीय योगदान को याद किया गया। साथ ही सावित्री बाई फुले की सहयोगी प्रथम मुस्लिम महिला शिक्षिका के योगदान को भी स्मरण किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली वंचित समाज की महिलाओं को 'सावित्री बाई फुले एवं फातिमा शेख आवर्ड' व सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश प्रजापत व बबीता मेघवाल ने किया। कार्यकम में मुकेश, राकेश मेघवाल, शबाना, शबनम, उर्मिला, असनिया सहित सावित्री बाई फुल

आस्था और भक्ति से सराबोर श्री कृष्ण बलराम ने किया जयपुर भ्रमण

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर- जनमानस को आशीर्वाद और भक्ति रस का आनंद देने के लिए श्री कृष्ण बलराम जयपुर के भ्रमण पर निकले| हर वर्ष की तरह इस वर्ष के आरम्भ में हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर ने गुलाबी नगरी में श्री कृष्ण बलराम की शोभा यात्रा का आयोजन किया| भक्तों ने अपने घरो से, दुकानों से भगवान् का दर्शन किया और उनका आशीर्वाद लिया| इस शोभायात्रा के लिए भक्त बहुत ही उत्साहित नज़र आ रहे थे | भगवान् के रथ को रंग बिरंगे फूलों और लाइट्स से सजाया गया| श्री कृष्ण बलराम के विग्रह मंदिर से प्रस्थान करके सिटी पैलेस के पास ब्रज निधि मंदिर पहुंचे और शोभा यात्रा का शुभारम्भ हुआ | शोभायात्रा के लिये भगवान का विशेष रथ तैयार किया गया जिसको सुदर्शन चक्र और मयूर आकृति से सजाया गया था | ब्रज निधि मंदिर मे धार्मिक अनुष्ठानो के बाद जैसे ही यात्रा आरम्भ हुई तो वहाँ का पूरा माहौल आस्था और भक्ति से सराबोर हो गया   शोभा यात्रा फिर वहाँ से त्रिपोलिया गेट , छोटी चौपड़, किशनपोल बाजार, नेहरू बाजार, बापू बाज़ार, जोहरी बाजार, बड़ी चौपड़ से त्रिपोलिया बाज़ार, त्रिपोलिया गेट होते हुए वापस ब्रज निधि मंदिर पहुंची उसके पश्चात ठाकुर जी की महा