संदेश

जुलाई 3, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

टूटे भेदभाव की दीवार, दूर हो अकेलापन' जेकेके में 'द ज़ू स्टोरी' नाटक का मंचन

चित्र
० अशोक चतुर्वेदी ०  जयपुर : इंसान की खींची गयी लकीरें जो उसे एक दूसरे से अलग—थलग कर रही हैं। कहीं रंग भेद, कहीं धर्म तो कहीं जाति और राजनीतिक हित साधने के लिए पैदा किया गया भेदभाव व आर्थिक ऊंच—नीच, ये सभी इंसान के जीवन के लिए घातक बनते जा रहे हैं। इन सभी भावों को व्यक्त करने के उद्देश्य से जवाहर कला केंद्र में 'द ज़ू स्टोरी' नाटक का मंचन किया गया। रमेश भाटी नामदेव के निर्देशन में हुए नाटक ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। जेकेके की पाक्षिक नाट्य योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।  'ज़ू की तरह है इंसानी जीवन' द ज़ू स्टोरी अमरीकी लेखक एडवर्ड एल्बी द्वारा लिखा गया है। इसके दो पात्रों जैरी व पीटर की कहानी को रंगकर्मियों ने मंच पर जाहिर किया। दर्शाया गया कि जैरी जो अति वाचाल प्रवृत्ति का है, स्वयं से हो रहे भेदभाव से बुरी तरह कुंठित है। चीड़िया घर में जानवरों से होने वाले विभेद का उदाहरण देते हुए जैरी इंसानी वर्ग भेद को जाहिर करता है। भेदभाव की जंजीरों में जकड़ा जैरी चाहता है कि इंसान आपस में भेदभाव नहीं करे। ...सहयोग नहीं दिखावा! अकेलेपन जूझ रहे जैरी को सहयोग का दिख

लखनऊ मे किया जाएगा उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  ग्वालियर -गोपाल किरन समाजसेवी संस्था, द्वारा 4 सितंबर 2022 को लखनऊ में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों , समाजसेवी,प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा ! कार्यक्रम की संयोजक पल्लवी शर्मा उत्तर प्रदेश शैलेश प्रजापति (समन्वयक) गुजरात ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों की प्रतिभाओं को सम्मान देना है। इसमे ऐसे शिक्षक पात्र होंगे जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र मे नवाचार किये हो , नये विचार देकर क्रियान्वयन कराया हो या कोई आदर्श उदाहरण पेश किया या जिस स्कूल मे पदस्थापना के बाद बच्चों के नामांकन में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है, या किसी भी विधा मैं ऐसा कोई कार्य किया हो जो मानव व समाज के लिए उपयोगी हो , शिक्षक दिवस सम्मान से सम्मानित किया किया जाएगा ! सेमीनार का आयोजन सामाजिक रूप से विचार विमर्श कर उससे समझ विकसित करना है। इसके लिए एक समिति बनाई गई है। इस सेमिनार मैं शिक्षकों के अलावा शोधार्थी, प्राचार्य आदि भी भाग लेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इस अवार्ड के लिए संस्था में प