संदेश

अक्तूबर 18, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

देश भर से 13 भाषाओं में 850 में से 87 विजेताओं को दिया जाएगा लाडली मीडिया अवॉर्ड

चित्र
• संवाददाता द्वारा •  जयपुर । मुंबई की गैर सरकारी संस्था पॉपुलेशन फर्स्ट की ओर से हर साल दिया जाने वाला लाडली मीडिया एंड एडवरटाइजिंग अवॉर्ड इस साल देश के 87 पत्रकारों को दिया जाएगा। इस साल अवॉर्ड के 13वें संस्करण के लिए देश भर से कुल 857 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जिनमें से 765 को शॉर्ट लिस्ट किया गया। इसके बाद 87 पत्रकारों को लाडली मीडिया रीजनल अवॉर्ड और 31 पत्रकारों को जूरी प्रशंसा प्रशस्ति-पत्र के लिए चुना गया।  संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) के सहयोग से पॉपुलेशन फर्स्ट की ओर से यह अवॉर्ड 12 वर्षों से लगातार दिया जा रहा है। लैंगिक संवेदनशीलता के लिए लाडली मीडिया अवॉर्ड दुनिया में अपनी तरह का अनूठा पुरस्कार है, जो मीडिया में लैंगिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है। पॉपुलेशन फर्स्ट की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. ए.एल. शारदा ने बताया कि जयपुर स्थित मीडिया एडवोकेसी संगठन लोक संवाद संस्थान के सहयोग से समारोह का भव्य आयोजन 21 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे झालाना डूंगरी स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबा आमटे दिव्यांग विश्

शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र-निर्माण का पोषण है लक्ष्य : वाई.एस.आर. मूर्ति

चित्र
•  योगेश भट्ट • कानपुर : आरवी विश्वविद्यालय लिबरल शिक्षा का आधुनिक संगठन जिसका मिशन परिवर्तनकारी शिक्षा प्रदान करना और भविष्य के लीडर्स को गढ़ना तथा उन्हें यह लक्ष्य देना, " जाओ, बदल डालो दुनिया" है। आरवी विश्वविद्यालय आठ दशकों से अधिक की समृद्ध विरासत वाले उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता का पर्याय, प्रसिद्ध दूरदर्शी संस्थान राष्ट्रीय शिक्षा समिति ट्रस्ट का प्रतीक है। आरवी शैक्षणिक संस्थानों में 20,000 से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं। इन संस्थानों में प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च अध्ययन के लिए निर्मित एडवांस्ड सेंटर्स तक समग्र रूप से शिक्षा की सुविधाएं शामिल हैं। 2021 में अपनी यात्रा शुरू करने के बाद, आरवी विश्वविद्यालय ने पाठ्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान हुए बहुत तेजी से विकास किया है जिसमें 7 स्कूलों में फैले हुए 60 स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रम शामिल हैं: लिबरल आर्ट एंड साइंसेस, डिज़ाइन एंड इनोवेशन फ़िल्म, मीडिया और क्रिएटिव आर्ट कम्प्युटर साइंस एंड इंजीनियरिंग बिज़नेस इकोनॉमिक्स लॉ हैं।आरवी यूनिवर्सिटी छात्रों को सर्वांगीण शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित है। राष्ट

मुख्य सचिव ने गांवों के मसलों पर चौ. सुरेंद्र सोलंकी सेे चर्चा

चित्र
• योगेश भट्ट • नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने पालम 360 खाप के प्रधान चौ. सुरेंद्र सोलंकी के साथ गांवों के मसलों पर चर्चा की। इस दौरान चौ. सुरेंद्र सोलंकी ने सर्कल रेट समेत नौ मसलों का जल्द से जल्द समाधान करने का आग्रह किया। इस संबंध में  उन्होंने मुख्य सचिव को एक ज्ञापन सौंपा। उनके साथ बवाना 52वीं खाप के प्रधान चौ. धारा सिंह, नांगलोई आठ गामा के प्रधान चौ. सुरेश शौकीन के अलावा रोहताश शौकीन, राजेंद्र डागर आदि मौजूद थे। इस मौके पर चौ. सुरेंद्र सोलंकी ने मुख्य सचिव को बताया कि उनकी खाप काफी समय से गांवों के विभिन्न ममलों को लेकर केंद्र सरकार व दिल्ली सरकार का दरवाजा खटखटाने में लगी हुई, लेकिन अभी तक उनके मसलों पर गौर नहीं हुआ है।  इस कारण ग्रामीणों में भारी रोेष है और उन्होंने आंदोलन आरंभ करने के लिए कमर कस ली है। लिहाजा हमने आंदोलन शुरू करने से पहले एक बार आपको पूरे मसले से अवगत कराने का निर्णय लिया। हमारा आपसे आग्रह है आप ग्रामीणों को न्याय दिलाने की पहल करें। उन्होंने बताया कि सभी गांव का हाउस टैक्स पूरी तरह से माफ होना चाहिए, म्यूटेशन प्रक्रिया को पुनः बहाल की जाए, डीएलआ

डॉ.दिव्या गोयल को अब्दुल कलाम अवार्ड

चित्र
• योगेश भट्ट • नयी दिल्ली : डॉक्टर दिव्या गोयल को अब्दुल कलाम मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया । इस अवार्ड के आयोजक मानसिंह फाउंडेशन द्वारा देश के अनेक हिस्सों के प्रतिभाशाली लोगो को ये सम्मान दिया गया । दिव्या इस से पहले भी 200 से ज्यादा सम्मान पा चुकी हैं ।  दिव्या टीचर के साथ नेशनल शूटर भी हैं । वो एक मॉडल के रूप में भी कई शो में विजेता रह चुकी हैं। दिव्या दिव्यांग होने के बावजूद उनके हौसले बुलंद हैं।

श्री कृष्ण शर्मा को राष्ट्रीय साहित्यांचल शिखर सम्मान, गोविल और आफरीदी भी हुए सम्मानित

चित्र
• आशा पटेल • जयपुर। राष्ट्रभाषा की चेतना के लिए समर्पित शब्द संसार, जयपुर के अध्यक्ष, अनेक ग्रंथहग के सम्पादक और भाषाविद  श्रीकृष्ण शर्मा को संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा और साहित्यांचल की ओर से उनकी साहित्यिक एवं राष्ट्रभाषा की सेवा के लिए बद्रीलाल सोनी स्मृति राष्ट्रीय साहित्यांचल शिखर सम्मान प्रदान किया गया। सुप्रसिद्ध उद्यमी, साहित्यांचल के संरक्षक, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना, जिला विशिष्ट न्यायालय के न्यायाधीश शिवकुमार, राज. साहित्य अकादमी की संचालिका के सदस्य किशन दाधीच, संगम ग्रुप के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मोदानी, साहित्यांचल के संयोजक सत्यनारायण व्यास मधुप ने श्रीकृष्ण शर्मा को  उनकी 21 मौलिक साहित्यिक कृतियों की रचना और 150 से अधिक ग्रंथो के सम्पादन, प्राक्कथन, पुरोवाक और भूमिका लेखन के साथ ही राष्ट्र भाषा हिन्दी की सुदीर्घ सेवाओं के लिए शॉल ओढाकर एवं श्रीफल और प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के साथ 11 हजार रुपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठित साहित्यकार संपादक प्रबोध कुमार गोविल को उनके अनेक उपन्यास और कथा संग्रहों जैसे साहित्यिक योगदान और संपाद

वहीदा रहमान उदाहरण हैं कि महिलाएं ही महिला सशक्तिकरण का प्रकाश स्तंभ बन रही हैं : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

चित्र
• आनंद चौधरी • नयी दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आयोजित 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में  विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार वहीदा रहमान को प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वहीदा रहमान को बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपनी कला और व्यक्तित्व से फिल्म उद्योग के शिखर पर खुद को स्थापित किया है। अपने निजी जीवन में भी उन्होंने एक गरिमा, आत्मविश्वास और मौलिकता से ओत-प्रोत महिला की पहचान बनाई। वहीदा जी ने एक मिसाल कायम की है कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को खुद भी पहल करनी चाहिए। फिल्म जगत और कलाकारों को परिवर्तन का वाहक बताते हुए, उन्होंने कहा कि वे अपनी फिल्मों के माध्यम से भारतीय समाज की विविध वास्तविकता का जीवंत परिचय देते हैं। उन्होंने कहा कि सिनेमा हमारे समाज का एक दस्तावेज भी है और उसे बेहतर बनाने का एक माध्यम भी और उनका काम लोगों को एक-दूसरे से जोड़ता है। केन्द

मैक्स फैशन की उत्तर भारत में 90 स्टोर खोलने की योजना

चित्र
० आनंद चौधरी ०  नई दिल्ली। भारत के पसंदीदा फैशन ब्रांड "मैक्स फेस्टिव कलेक्शन" की घोषणा की। दुबई आधारित अंतरराष्ट्रीय रिटेल श्रृंखला दिल्ली एनसीआर के निवासियों के लिए 199/- रुपये से शुरू होने वाला एक स्टाइलिश संग्रह पेश करते हुए नए रुझानों के साथ मार्ग को प्रशस्त करती है। इस आयोजन को बहुत धूमधाम और स्टाइल के साथ मनाते हुए, भारतीय अभिनेत्री अमायरा दस्तूर ने उत्कृष्ट सेलेस्टियल पॉप और ग्लैम संग्रह का अनावरण किया। इस अवसर पर बोलते हुए, लैंडमार्क ग्रुप - मैक्स फैशन में वाइस प्रेसीडेंट और हेड ऑफ मार्केटिंग पल्लवी पांडे ने कहा, “इस त्योहारी सीजन में, हम अपने पसंदीदा ग्राहकों के साथ उत्सव की भावना जगाने के लिए रोमांचित हैं। हमारा ब्रांड भविष्य में खोले जाने वाले 5 नए स्टोर के साथ उत्तर भारत में विकास को गति देना चाहता है, जिससे साल के अंत तक हमारे 90 से अधिक स्टोर हो जाएंगे।  इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाली प्रसिद्ध सेलिब्रिटी अमायरा दस्तूर, ने उत्सव कलेक्शन की एक लुक बुक का अनावरण किया और नए उत्सवी परिधान पहने हुए पुतलों का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, "स्टोर पर उपलब्ध एक्सेस