संदेश

नवंबर 16, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दिवाली पर बाजारों में रोशनी के पुरस्कारों की घोषणा : जौहरी बाजार प्रथम, चौड़ा रास्ता द्वितीय और चांदपोल बाजार तृतीय रहा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर।  इस बार भी जयपुर पुलिस ने दीपावली पर बाजारों में की जाने वाली विशेष रोशनी, सफाई व्यवस्था, सजावट पुरस्कारों की घोषणा की है। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ द्वारा पुरस्कारों की घोषणा का निर्णय कमेटी के द्वारा किया गया है। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार घोषित किए गए है। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया कि कमेटी में समिति के मनोनीत सदस्य महाराज अलबेली शरण, शान्ति समिति के सदस्य प्रभाती लाल बैरवा, प्रवीण, वीरेंद्र राणा, श्रीनारायण शर्मा, मोइनुद्दीन नारू, सुभाष लोहिया, ताहिर उल्ला, गुलरेज अली एवं समन्वयक अधिकारी एडीसीपी नोर्थ बृजेन्द्र सिंह भाटी सम्मिलित थे। परकोटे के बाजार - प्रथम-जौहरी बाजार, द्वितीय-चौड़ा रास्ता, तृतीय- चांदपोल बाजार को और सांत्वना पुरस्कार त्रिपोलिया बाजार को दिया। परकोटे के छोटे बाजार --प्रथम-नेहरू बाजार, द्वितीय- इन्द्रा बाजार, तृतीय- सिरहड्युरी (हवामहल) को दिया। सांत्वना पुरस्कार गणगौरी बाजार और घाटगेट बाजार को दिया। .गलियों के छोटे बाजार - प्रथम घी वालों का रास्ता, द्वितीय- लालजी सांड का रास्ता, तृतीय- नाहरगढ़ का र

भाजपा नेता अमीन पठान अपने कई समर्थकों के साथ काग्रेस में शामिल

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जयपुर में भाजपा के नेता अमीन पठान, पूर्व चेयरमेन दरगाह कमेटी दरगाह ख्वाजा साहब अजमेर मिनस्ट्रिी ऑफ माईनोरिटी अफेयर्स, भारत सरकार, पूर्व अध्यक्ष राजस्थान हज कमेटी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा ने अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा एवं कोर कमेटी के सदस्य मोहन प्रकाश के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में शामिल हुये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अमीन पठान के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि अमीन पठान के 25 वर्ष तक भाजपा में काम करने के पश्चात् कांग्रेस में शामिल होने से समझ आता है कि भाजपा में किस तरह का घुटन भरा माहौल होगा। उन्होंने कहा कि अमीन पठान ने राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया क्योंकि कांग्रेस ने ना सिर्फ देश की आजादी की लड़ाई लड़ी बल्कि आजादी के पश्चात् भी देश को एक और अखण्ड रखने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गॉंधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गॉंधी देश क

तरुण भारत संघ स्वामी राम मानवता पुरस्कार-2023 से सम्मानित

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर - हिमालयन इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट (एचआईएचटी) के संस्थापक डॉ.स्वामी राम के 28 वां महासमाधि दिवस समारोह के अवसर पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जॉलीग्रांट, ने तरुण भारत संघ को स्वामी राम मानवता पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया। यह सम्मान तरुण भारत संघ द्वारा किए गए जल संरक्षण व सामाजिक कार्यों सहित ग्राम स्वराज्य के क्षेत्र में किए गए अतुलनीय योगदान के लिए दिया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री स्वामी भारत भूषण (योगी) ने तरुण भारत संघ के अध्यक्ष जलपुरुष राजेन्द्र सिंह को प्रदान किया। इस अवसर पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जॉलीग्रांट के कुलाधिपति डॉ.विजय धस्माना भी उपस्थित रहे। इस पुरुस्कार में तरुण भारत संघ को गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र व 10 लाख रुपए का नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। 

Rajasthan कांग्रेस के बागी चुनाव लड़ रहे पार्टी से छः वर्ष के लिए निष्कासित

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। राजस्थान प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के विरूद्ध चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस नेताओं तथा पार्टी द्वारा जारी चेतावनी के बावजूद अधिकृत प्रत्याशाी के पक्ष में रिटायर ना होकर चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार का विरोध कर नुकसान पहुंचाने वाले बागी उम्मीदवारों के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी रंधावा ने अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए तुरन्त प्रभाव से पार्टी से छः वर्ष के लिए निष्कासित करने के आदेश जारी किए है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध बागी होकर चुनाव लड़ रहे विधानसभा क्षेत्र राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से जौहरीलाल मीना, राहुल कुमार मीना, श्रीमती शीला मीना, पुष्कर से डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, श्रीगंगानगर से श्रीमती करूणा अशोक चाण्डक, नगर से डॉ. गोविन्द शर्मा, सादुलशहर से ओम बिश्नोई, सिवाना से सुनील परिहार, केशोरायपाटन से राकेश बोयत,  छबड़ा से नरेश कुमार मीना, सवाईमाधोपुर से डॉ. अजीजुद्

हर्षोल्लास के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  औरंगाबाद। ज्ञान, बुद्धि तथा कलम-दवात के देवता श्री चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा - अर्चना पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ की गई। इस अवसर पर कई स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर भगवान चित्रगुप्त की विधिवत आराधना की गई। मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय के कर्मा रोड स्थित चित्रगुप्त सभागार सह लोकनायक जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन में आयोजित किया गया जहां बड़ी संख्या में कलम जीवियों ने लेखनी एवं न्याय के देवता की विधिवत पूजा - अर्चना की।  इसके अलावा जिले के बारून, नबीनगर, दाउदनगर, मदनपुर आदि स्थानों से भी कायस्थ परिवारों द्बारा धूमधाम से चित्रगुप्त पूजा मनाये जाने के समाचार मिले हैं।  इस अवसर पर चित्रगुप्त भगवान की मूर्ति की स्थापना कर उनकी विधिपूर्वक पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की गयी। चित्रगुप्त पूजा को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष कमल किशोर, अजय श्रीवास्तव , अजय कुमार वर्मा, डॉ अनिल सिहा, डॉ शीला वर्मा, मधुसूदन प्रसाद, महेन्द्र प्रसाद, ई. ब्रजेश श्रीवास्तव,  श्रीराम अम्बष्ट, राजेश सिन्हा, राजू रंजन सिन्हा, सूर्यकांत, दीपक बलजोरी, ई. शेखर शरण श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, गणेश