संदेश

दिसंबर 4, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

17 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय कविता महोत्सव और अवार्ड कार्यक्रम

चित्र
० योगेश भट्ट ०   नई दिल्ली :: दिल्ली के साप्ताहिक प्रज्ञा मेल द्वारा 17 दिसंबर को दिल्ली में बहुभाषी राष्ट्रीय कविता महोत्सव और एक अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन होगा । जिसमे देशभर से साहित्यकार ,समाज सेवी,चिकित्सक,विद्वान आदि एकत्रित हो रहे हैं। कार्यक्रम में विभिन्न भाषा के प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार के अलावा नौकरशाह,विदेशी दूतावास के अधिकारीगण आदि आने की सम्भावना है। कवियों में आसाम के असमिया कवियों में डॉ.हेमंत दास, डॉ.मृण्मय नाथ (चिकित्सक ),रूना लैला(कवित्री एवम समाज सेविका),पापि सहरिआ, सुश्री सास्वती शर्मा, और बंगाली में दिलीप कुमार नंदी ,मृदुस्मिता ,मीनाक्षी रॉय डाकुआ हैं।  कोलकाता से काव्यमोनी बोरा,जूतिकादास(सिलचर),मंजू मैच,ज्यू चेंग चांगमई,बॉबी चेतीआ,अब्दुल कादर खान,अतुल चंद रॉय,महुआ सिकदर,अनंत कुमार भूयां,सुब्रतो बोस,लूना सिंह(जलपाईगुड़ी)और सिलीगुड़ी से हिंदी के कवि एवं पत्रकार श्री मनोज शर्मा की भी आने की सम्भावना है। उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद से सुश्री आलोका गोस्वामी ,महाराष्ट्र से मराठी और हिंदी के कवि रविंदर सिंघ मोदी तो उर्दू के इमरान अहमद ,राजिंदर सिंह अरोरा "दिलदार"

प्रभात, द टेंपल ऑफ आर्ट’ की सम्मोहक, संगीतमय प्रस्तुति ‘महाभारत’

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : बेंगलुरू के अग्रणी और विश्वप्रसिद्ध कला संस्थानों में से एक प्रभात, द टेम्पल ऑफ आर्ट ने नई दिल्ली में ‘महाभारत’ का शानदार और सम्मोहक लाइव प्रदर्शन कर मंच पर रंग जमा दिया। यह मंचन भारत और शरत के मार्गदर्शन में किया गया। संस्थान ने अभूतपूर्व मंचन की अपनी विरासत को मजबूत करते हुए अत्यधिक प्रतिभाशाली टीम के साथ महाभारत के कुरुक्षेत्र युद्ध पर आधारित मशहूर मल्टीमीडिया डांस म्यूजिकल ‘18 डेज - डस्क ऑफ एन इरा’ पेश किया। इसका पहल दिन हाउसफुल देखा गया।  इस शो में मीनाक्षी लेखी (भारत की संस्कृति राज्य मंत्री), चारु शर्मा (निदेशक, प्रो कबड्डी लीग), अनिल बैजल (दिल्ली के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर), प्रसून जोशी (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष), रंजना चोपड़ा (पर्यटन मंत्रालय), अभिनव प्रताप सिंह और सद्गुरु जग्गी वासुदेव जैसे खास दर्शक शामिल हुए। प्रभात, द टेम्पल ऑफ आर्ट ने मौलिक कोरियोग्राफी के संग दर्शकों से संवाद को असरदार बनाया है। इसमें ऑडियो-विजुअल शिल्प कौशल के साथ विशिष्ट प्रदर्शन दिखता है। समूह में 100 से अधिक कलाकार, पार्श्व गायक, एनिमेटर, योग विशेषज्ञ और तकनी

राजेंद्र चिंतन समिति द्वारा राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को 138वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की ऐतिहासिक विरासत का सम्मान करने के लिए राजेंद्र चिंतन समिति ने उनकी याद में आयोजित कार्यक्रम में पार्लियामेंट एनेक्सी, नई दिल्ली स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद की मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ योगानंद शास्त्री , राजेंद्र चिंतन समिति के उपाध्यक्ष विजय शंकर चतुर्वेदी कार्यक्रम के संयोजक राम किशन शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर डॉ. राजेंद्र बाबू को पुष्पांजलि अर्पित की / इस अवसर पर डॉ. योगानंद शास्त्री ने कहा कि "डॉ. राजेंद्र बाबू ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया और राष्ट्र उनके अनुकरणीय योगदान के लिए आभारी है। वे स्वतंत्रता संग्राम में गांधी और सरदार पटेल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले।" हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने द्वारा भेजे गए सन्देश में कहा, कि "संविधान बनाने में राजेंद्र बाबू का विशेष योगदान है। उन्होंने राजनीतिक गरिमा बनाए रखी और राष्ट्र निर्माण के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। हम सभी उनके नक्शेकदम पर चलने और उन्

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम में दिल्ली बनी बेस्ट ब्रांच : राजेश जैन को मिला बेस्ट ब्रांच फॉर मेम्बरशिप का अवार्ड

चित्र
० आशा पटेल ०  बालोतरा।तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के एक्जिक्यूटिव सदस्यों की मीटिंग टीपीएफ़ के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनि श्री रजनीश कुमार जी के सानिध्य में आयोजित की गयी, जिसमें ब्रांच एक्टिविटी के बारे में। विस्तार से चर्चा हुई और अपने-अपने ब्रांचमें अच्छा कार्य करने के लिए ब्रांच अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। इस दौरान नार्थ जोन को बेस्ट जोन डिक्लेयर किया गया, जिसका पुरस्कार नार्थ जोन के अध्यक्ष विजय नाहटा ने लिया इसी के साथ तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम दिल्ली अध्यक्ष राजेश जैन को मिला बेस्ट ब्रांच का अवार्ड दिया गया।  पाँची जैन को बेस्ट कन्वेनर और कुसुम खटेड को भी अवार्ड दिया गया। सभी प्रतिभागियों पदाधिकारी व सदस्यों ने कहा कि टीपीएफ को आगे बढ़ाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। इस मीटिंग में तेरापंथ प्रोफेशन फोरम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज औस्तवाल राष्ट्रीय महामंत्री विमल शाह, राष्ट्रीय ट्रेजरार छवि बेमानी सहित नवीन पारख, बीएम जैन सहित विजय नाहटा भरत बेगवानी अभय चिंडालिया कमल जैन आरती जैन कोचर भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज ने इस अवसर पर सभी मेंबर्स को बधाई देते हुए मेम्बरशिप को ७०००