पक्षियों के लिए परिंडा अभियान का शुभारंभ

० आशा पटेल ० 
जयपुर - राजस्थान राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड, एनिमल वैल्फेयर बोर्ड ऑफ इंडिया, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो, जिला पशु क्रूरता निवारण समिति तथा वर्ल्ड संगठन के संयुक्त तत्वावधान में पृथ्वी दिवस के अवसर पर राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के सी बिश्नोई, एनिमल वैल्फेयर बोर्ड ऑफ इंडिया, भारत सरकार के प्रतिनिधि मनीष सक्सेना, आरएलडीबी के सीईओ डॉ एन. एम. सिंह, गोपालन के पूर्व निदेशक डॉ लाल सिंह तथा विश्व धर्म जन चेतना मंच तिरुपति के अध्यक्ष संजय शर्मा ने पृथ्वी दिवस पर विशेष पोस्टर का विमोचन किया तथा गर्मियों में पक्षियों के लिए परिंडे बांध कर परिंडा 
अभियान का शुभारंभ किया जिसके तहत राज्य भर मे दस हजार परिंडे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री के सी बिश्नोई ने बतलाया कि मनुष्य ने अपने स्वार्थवश पृथ्वी के संसाधनों का अंधाधुन्ध दोहन कर वातावरण को अत्याधिक प्रदुषित कर दिया है जिसके परिणाम स्वरूप पृथ्वी की जैव विविधता पर संकट खड़ा हो गया है। जैव विविधता संरक्षण हेतु प्रत्येक नागरिक को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। इसके लिए अधिक से अधिक संख्या मे पौधारोपण करने एवं जीव जंतुओ तथा पक्षियो की सभी प्रजातियो का संरक्षण करने की अतिशीध्र आवश्यकता है। पृथ्वी दिवस पर हम संकल्प लें कि जीवनदायिनी धरती को किसी भी रुप में हानि नहीं पहुँचाय­गे तथा अपने प्राकृतिक संसाधनो, जलस्त्रोतों एवं वनों का संरक्षण करेंगे।

वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो एवं एनिमल वैल्फेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि मनीष सक्सेना ने बतलाया कि जैव विविधता संतुलन में पक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए इस वर्ष पृथ्वी दिवस के अवसर पर वर्ल्ड संगठन द्वारा प्रदेश में परिंडा अभियान प्रारम्भ किया गया है। गर्मियों में जैसे जैसे पारा चढे़गा बेजुबान पक्षियों के लिए दाना पानी की समस्या बढ़ती जायेगी। प्रतिवर्ष गर्मियों मे दाने पानी के अभाव मे सैकड़ों पक्षियों की अकाल मौत हो जाती है अतः सभी नाागरिको से अपील है कि इस गर्मियों मे अपने घरो एवं आस पास के पेड़ों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर उसमे प्रतिदिन स्वच्छ जल भरे साथ ही पक्षियों के लिए दाने की व्यवस्था भी करे।

वर्ल्ड संगठन की उपनिदेशक नम्रता ने बतलाया कि इस वर्ष पृथ्वी दिवस इन्वेस्ट इन अवर प्लेनेट की थीम पर विश्वभर मे मनाया जा रहा है। जो हमें हरित समृद्धि से समृद्व जीवन बनाने के लिए प्रोत्साहित करती है। यह हमें संदेश देती है कि हमारे स्वास्थ्य, हमारे परिवारो, हमारी आजीविका और हमारी धरती को एक साथ संरक्षित करने का समय आ गया है। पृथ्वी दिवस के तहत वर्ल्ड संगठन द्वारा विशेष पोस्टर भी जारी किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मुंशी प्रेमचंद के कथा -साहित्य का नारी -विमर्श"

गांधी जी का भारतीय साहित्य पर प्रभाव "

बेफी व अरेबिया संगठन ने की ग्रामीण बैंक एवं कर्मियों की सुरक्षा की मांग

“द ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार 2024“ का आयोजन 5 से 7 मई जयपुर में

इशरे का बिल्डिंग सेक्टर में स्थिरता को बनाये रखने हेतु हुआ सम्मेलन