बिहार-झारखंड में बॉक्स ऑफिस पर ‘छलिया’ धमाल मचायेगी
स्टार वर्ल्ड बैनर तले निर्मित की गई फिल्म छलिया के निर्माता निर्माता गौतम सिंह हैं। कुशल निर्देशन की बागडोर निर्देशक प्रमोद शास्त्री ने संभाला है। फिल्म के सह निर्माता आनंद श्रीवास्तव हैं। लेखक एस के चौहान हैं। संगीतकार अविनाश झा घुंघरू तथा गीतकार मनोज मतलबी और सुमित सिंह चंद्रवंशी हैं। छायांकन नीतू इकबाल सिंह, नृत्य रिकी गुप्ता, दिलीप मिस्त्री का है। मुंबई में सुपर डूपर हिट रही अरविंद अकेला कल्लू की भोजपुरी फिल्म ' छलिया' 25 अक्टूबर से बिहार – झारखंड में रिलीज हो रही है। ऐसे में फिल्म के निर्देशक प्रमोद शास्त्री ने बिहार – झारखंड के दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि कल बड़े पैमान पर भोजपुरिया जोन बिहार – झारखंड में 'छलिया' रिलीज हो रही है। दर्शक इस फिल्म के लिए अपना प्यार बनाये रखें। फिल्म में सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू के साथ यामिनी सिंह, हर्ष ठाकुर, निशा झा, मनोज टाइगर, अनिल यादव, देव सिंह, बालेश्वर सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, माया यादव, गौरी शंकर, कमलकांत मिश्रा, निरंजन चौबे, मुन्ना सिंह, सीमा यादव, अर्जुन यादव, राजकुमार सिंह, आर के गोस्वामी, बिट्टू बर