निम्स विवि के फाउंडर प्रो. बलवीर एस. तोमर ‘वर्ल्ड हेल्थ समिट’ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

० आशा पटेल ० 
जयपुर: ,निम्स विश्वविद्यालय राजस्थान के संस्थापक प्रो. (डॉ.) बलवीर एस. तोमर को वर्ल्ड हेल्थ समिट के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति प्रो.तोमर के असाधारण नेतृत्व और योगदान को मान्यता देती है, बल्कि निम्स विश्वविद्यालय की पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी है। यह पहली बार है जब कोई भारतीय वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के वैश्विक सम्मलेन में एक अध्यक्ष के रूप में प्रतिनिधित्व करेगा|

समिट के मुख्य संरक्षक जर्मन चांसलर, ओलाफ स्कोल्ज़, फ़्रांसीसी राष्ट्रपति- इमैनुएल मैक्रॉन, और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस हैं। वर्ल्ड हेल्थ समिट वैश्विक स्वास्थ्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय मंच है। वर्ल्ड हेल्थ समिट 13 से 15 अक्टूबर को बर्लिन, जर्मनी में आयोजित की जाएगी| निम्स वि ने एम 8 एलायंस (जो की अंतरराष्ट्रीय स्वास्थय विश्वविध्यालयो का एक ऐसा समूह हैं को हर वर्ष जर्मनी में “वर्ल्ड हेल्थ समिट” आयोजित करता है) की सदस्यता हासिल की है।

79-सदस्यीय अफ्रीकी, कैरेबियाई, प्रशांत समूह और 15-सदस्यीय कैरेबियन समुदाय ने जरूरतमंद लोगों को वैक्सीन आपूर्ति की सुविधा के लिए डब्ल्यूटीओ में भारत की प्रशंसा की। भारत ने वैक्सीन मैत्री' पहल के तहत 35 देशों और संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य कर्मियों को 36.37 मिलियन वैक्सीन खुराक की आपूर्ति की है। प्रो. तोमर ने विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2025 के लिए मेजबान देश के रूप में भारत के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की और ज्ञान, विज्ञान और विकासात्मक पहलुओं में देश की विशेषज्ञता पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह निर्णय न केवल अत्यंत गर्व का विषय है बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। 

विज़न 2047 के अनुरूप, प्रो.तोमर ने हरित विकास और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता बढ़ाने, भारत के वैश्विक
कद को बढ़ाने, नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को बढ़ावा देने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने की योजनाएँ व्यक्त कीं। 

वर्ष 2023 में निम्स यूनिवर्सिटी राजस्थान ‘विश्व स्वास्थ्य सम्मेलन’ की कार्यकारी संस्था - एम्. 8 अलायन्स की सदस्य सूची में शामिल हुआ था और यह दुनिया के उन विशिष्ट 31 चिकित्सा केंद्रों और संस्थानों में से एक है, जो एम 8 एलायंस के भीतर सदस्यता रखते हैं। ज्ञात रहे की “इंटर अकैडमी पार्टनरशिप” जो की 100 से अधिक देशो की राष्ट्रीय मेडिसिन अकैडमी का प्रतिनिधित्व करती हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मुंशी प्रेमचंद के कथा -साहित्य का नारी -विमर्श"

गांधी जी का भारतीय साहित्य पर प्रभाव "

“द ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार 2024“ का आयोजन 5 से 7 मई जयपुर में

इशरे का बिल्डिंग सेक्टर में स्थिरता को बनाये रखने हेतु हुआ सम्मेलन

वाणी का डिक्टेटर – कबीर