डेनवर के कैंपेन में शाहरुख खान ने कहा, सफलता को अपने सिर मत चढ़ने दीजिए

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : डेनवर ने मेगास्टार और ब्रैंड एंबेसेडर शाहरुख खान के साथ अपने नए ऐड कैंपेन को लॉन्च किया। यह कैंपेन लोगों को उनके व्यक्तित्व में नया बदलाव लाने के लिए प्रेरित करता है और सफलता को केवल उपलब्धि न मानकर इसे फिर से परिभाषित करता है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को प्रमुख रूप से जी ओ ए टी (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम्स) और सफलता का सच्चा प्रतीक माना जाता है। उन्‍होंने अपनी पहचान खुद बनाई है। वह एक संभ्रांत परिवार से है, उन्होंने सफलता के प्रतिमानों को फिर से परिभाषित किया है।

 विनम्रता और सहानुभूति के प्रतीक के रूप में यह पूरी ऐड फिल्म शाहरुख खान के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म लोगों के सामाजिक दर्जे की परवाह किए बिना सभी लोगों से समान तरीके से व्यवहार करने के महत्व पर जोर देती है। शाहरुख अपने एक डायलॉग, “इंसान छोटा या बड़ा अपनी सोच से होता है। किसी व्यक्ति की सोच से समाज में उसकी जगह तय होती है। सफलता को अपने सिर पर चढ़ने मत दीजिए।’’ से लोगों को प्रोत्साहित करते है।

 शाहरुख अपनी इस ऐड कैंपेन से लोगों को दूसरे के प्रति अच्छा बर्ताव करने और उन्हें समानता, करुणा और सहानुभूति का रवैया अपनाने के लिए प्रेरित करती है। कुल मिलाकर यह ब्रैंड फिल्म प्रभावशाली ढंग से यह फिर से परिभाषित करती है कि कैसे सफल लोगों की सुगंध उनके विनम्र रहने पर भी उनकी उपलब्धियों की महक फिजा में बिखेरती रहती है।

हैमिल्टन साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड के एमडी और सीईओ सौरभ गुप्ता ने कहा, “हमारा ब्रैंड सुगंध के माध्यम से लोगों के जीवनस्तर को ऊपर उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम विनम्रता में गुंथी हुई सफलता की ताकत में विश्वास करते हैं। इस कैंपेन के साथ हमारा लक्ष्य वह संदेश लोगों तक पहुंचाना है, जो उन्हें लगातार यह याद दिलाए कि सच्ची सफलता करुणा, सहानुभूति के गुणों को अपनाने से ही मिलती है। सफलता और विनम्रता के प्रतीक शाहरुख खान हमारे ब्रैंड मैसेज को लोगों तक पहुंचाने के लिए एकदम परफेक्ट और फिट हस्ती हैं।

 डेनवर डियोडेरेंट की खुशबू और महक की तरह सफलता केवल उपलब्धियों का दिखावा करना नहीं है, बल्कि सबको गरिमा के साथ गले लगाना ही सच्ची सफलता है। शाहरुख खान पिछले सात साल से डियोडेरेंट ब्रैंड डेनवर से जुड़े हुए हैं। इधर कई सालों से ब्रैंड देश में सबसे पसंदीदा परफ्यूम ब्रैंड के रूप में उभरा है। कई सालों से डेनवर देश का पसंदीदा ब्रैंड है। डेनवर अगले कुछ सालों में पुरुषों के लिए ओवरऑल ग्रूमिंग ब्रैंड के रूप में उभरना चाहता है।

डेनवर एक ब्रैंड के रूप में वास्तविक पुरुष के सार को अपने में शामिल करता है। डेनवर ब्रैंड की जड़ें विनम्रता और सहानुभूति में है। डेनवर कड़ी मेहनत और वास्तविकता का प्रतीक है। जीवन की सच्चाई में भरोसा करने वाले और डेनवर का डियोडेरेंट अपनाने वाले लोगों को उनकी मेहनत और उपलब्धियों से नहीं जाना जाता, बल्कि उनके चरित्र और मूल्यों से पहचाना जाता है। जिस तरह डेनवर लगातार डियोडेरेंट लगाने वालों की शख्सियत को उभारता है और उसके असली गुणों को उभारता है।

 वहीं ब्रैंड में एक वास्तविक जेंटलमैन के गुणों को बरकरार रखने की ताकत हैं। असली जेंटलमैन अपने व्यक्तितत्व में दृढ़ रहते हुए दयालु होते हैं। वह महत्वांकांक्षी होते हुए भी विनम्र होते हैं। आजकल जब दुनिया अक्सर सतही उपलब्धियों का जश्न मनाती है, उसी माहौल में डेनवर आधुनिक पुरुष की गहराई और मूल्यों को दुनिया के सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मुंशी प्रेमचंद के कथा -साहित्य का नारी -विमर्श"

गांधी जी का भारतीय साहित्य पर प्रभाव "

“द ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार 2024“ का आयोजन 5 से 7 मई जयपुर में

इशरे का बिल्डिंग सेक्टर में स्थिरता को बनाये रखने हेतु हुआ सम्मेलन

प्रदेश स्तर पर यूनियन ने मनाया एआईबीईए का 79वा स्थापना दिवस