आईएनए दिल्ली हाट मे 16 मार्च से 31 मार्च तक बिहार उत्सव
० योगेश भट्ट ० नई दिल्ली : बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर 15 दिवसीय बिहार उत्सव का आयोजन 16 मार्च से 31 मार्च तक बिहार सरकार के उद्योग विभाग द्वारा आईएनए दिल्ली हाट, नई दिल्ली में किया जाएगा, जिसमें बिहार के हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम, बिहार खादी, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभार्थी, PMEGP योजना के लाभार्थी द्वारा लगभग 120 स्टॉल लगाए जायेंगे। इसके साथ ही बिहार के कलाकारों द्वारा बिहार की कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्डरीक ने कहा कि इस वर्ष नई दिल्ली के आईएनए दिल्ली हाट मे बिहार उत्सव और बिहार दिवस समारोह मनाया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली हाट को बिहार थीम पर सजाया जाएगा। बिहार सरकार के उद्योग विभाग के विशेष सचिव दिलीप कुमार ने बताया कि बिहार उत्सव 2023 में इस बार बिहार के प्रसिद्ध हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट के 120 स्टाल लगाया गया है जिसमे बिहार की प्रसिद्ध भागलपुरी सिल्क एवं बिहार के प्रसिद्ध हस्तशिल्प एवं हैंडीक्राफ्ट को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने बताया कि बिहार उत्सव के माध