राष्ट्रीय पुरस्कार विभिन्न पुरस्कारों के लिए नामांकन शुरू

० संवाददाता द्वारा ० 
नयी दिल्ली - सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) विकसित किया गया है ताकि पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लाया जा सके। यह पोर्टल प्रत्येक नागरिक या संगठन को भारत सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों/संगठनों को नामित करने की सुविधा प्रदान करता है।

वर्तमान में पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें खुली हैं :पद्म पुरस्कार- अंतिम तिथि 15/09/2022
वानिकी में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 30/09/2022
राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 15/09/2022
राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 15/09/2022
वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार - वयोश्रेष्ठ सम्मान 2022- अंतिम तिथि 29/08/2022
व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2021- अंतिम तिथि 28/08/2022
व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 28/08/2022

दिव्‍यांगजनों के सशक्तिकरण में कार्यरत संस्थानों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2021- अंतिम तिथि 28/08/2022
दिव्‍यांगजनों के सशक्तिकरण में कार्यरत संस्थानों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 28/08/2022
राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 31/08/2022
नारी शक्ति पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 31/10/2022
सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2023- अंतिम तिथि 31/08/2022
मद्यपान और मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 29/08/2022
जीवन रक्षा पदक - अंतिम तिथि 30/09/2022 अधिक जानकारी और नामांकन करने के लिए कृपया राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) पर जाएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मुंशी प्रेमचंद के कथा -साहित्य का नारी -विमर्श"

गांधी जी का भारतीय साहित्य पर प्रभाव "

“द ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार 2024“ का आयोजन 5 से 7 मई जयपुर में

हस्तशिल्प आर्टीजंस के प्रमोशन हेतु हुआ फ्लो जयपुर चैप्टर का ' जयपुर आर्ट फेयर

इशरे का बिल्डिंग सेक्टर में स्थिरता को बनाये रखने हेतु हुआ सम्मेलन