मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीवनी का लोकार्पण करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीवनी 'नीतीश कुमार : अंतरंग दोस्तों की नज़र से' का लोकार्पण 03 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के हाथों होगा। लोकार्पण कार्यक्रम अशोक कन्वेंशन सेंटर, गांधी मैदान, पटना में आयोजित होगा। उदय कांत समेत नीतीश कुमार के अंतरंग मित्रों लिखित यह जीवनी राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित हुई है। लोकार्पण कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर; लेखक, सम्पादक, पूर्व सांसद एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति जाबिर हुसैन; मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य सुभाषिनी अली की विशिष्ट उपस्थिति रहेगी।
 जीवनी के लेखक उदय कांत ने कहा, "जब हम किसी विशिष्ट जननेता की जीवनी पढ़ते हैं तो उसमें ज्यादातर उनके राजनीतिक सफर की चर्चा होती है। लेकिन उससे हम उन लोगों, परिस्थितियों और उस मानसिकता के बारे में बहुत कम जान पाते हैं जिनके कारण वे आज किसी ऊँचाई पर पहुँच सके हैं। इस मामले में नीतीश कुमार की इस जीवनी का सुर कुछ अलहदा है। एक कस्बे के कूचे से शुरु हुआ यह ज़िन्दगीनामा, गर्दिश की गलियों से गुजर कर उनके आज के मुकाम तक पहुँचने में उनके संघर्षों की कहानी तो कहती ही है, 

साथ ही उनके व्यक्तिगत, पारिवारिक और राजनीतिक परिवेश के बारे में भी बहुत सी ऐसी कहानियाँ सामने लाती है जिन पर वक्त के धूल की मोटी परत जम गई थी। यह एक ऐसी कहानी है जो सबको प्रेरणा देती है कि अगर आप पूरी ईमानदारी, लगन और सच्चाई के साथ अपने रास्ते पर बने रहते हैं तो बड़े से बड़ा मुकाम भी हासिल किया जा सकता है।" आगे उन्होंने कहा, “मैं कोई स्थापित लेखक नहीं हूँ, क्योंकि मैंने इससे पहले बिलकुल अलग विषयों पर किताबें लिखी हैं।

 मैं राजकमल प्रकाशन, विशेष रूप से अशोक महेश्वरी का हृदय से आभारी हूँ क्योंकि उन्होंने ऐसी अनौपचारिक किताब लिखने के लिए मुझ पर भरोसा जताया और लगातार मेरी हौसला अफ़जाई करते रहे।” राजकमल प्रकाशन समूह के अध्यक्ष अशोक महेश्वरी ने कहा, "यह जीवनी नीतीश कुमार के जीवन से जुड़े कई ऐसे अंतरंग पहलुओं को उजागर करती है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मुंशी प्रेमचंद के कथा -साहित्य का नारी -विमर्श"

गांधी जी का भारतीय साहित्य पर प्रभाव "

हस्तशिल्प आर्टीजंस के प्रमोशन हेतु हुआ फ्लो जयपुर चैप्टर का ' जयपुर आर्ट फेयर

“द ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार 2024“ का आयोजन 5 से 7 मई जयपुर में

इशरे का बिल्डिंग सेक्टर में स्थिरता को बनाये रखने हेतु हुआ सम्मेलन