12 वर्षों से हाथ में तिरंगा उठाकर बढ़ा रहे हैं तिरंगे का मान राजेश हिन्दुस्तानी

० योगेश भट्ट ० 
हिसार : सामाजिक कार्यकर्ता एवं जागो मानव बनो इंसान संस्था के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता गंगापुत्र राजेश हिन्दुस्तानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे तिरंगा मुहिम के बाद तिरंगे के अपमान से आहत हैं जो कि कहीं बेहद खराब दशा में कटी, फटी व पुरानी अवस्था में भवनों पर टंगे हैं और कहीं पर ये जमीन पर गिरे और कूड़े तक में मिलते हैं इससे वे व्यथित हैं। इसके साथ ही उन्होंने रामपुरा मोहल्ला स्थित उनका मकान हड़पने के लिए परिवार के लोगों द्वारा उन्हें व उनकी माता गंगा देवी को जान से मारने की साजिश व उनकी सुरक्षा में हिसार के शासन-प्रशासन विफल रहने पर भी रोष जताते हुए इच्छा मृत्यु की मांग की है।
राजेश हिन्दुस्तानी ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि वे 1980 से लगातार लगभग 32 वर्ष से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में समाजसेवा कर रहे हैं। 12 वर्षों से तिरंगा रोजाना हाथ में कई घण्टे उठाए रखते हैं ताकि लोगों में देशप्रेम की भावना जागृत हो, मेरे 12 वर्षों की तपस्या का नतीजा है कि सरकार ने भी देश में सभी लोगों को आदेश दिया ‘हर घर तिरंगा’ जोकि मेरी भावना की जीत है। हिन्दुस्तानी ने कहा कि आपकी सरकार ने पिछले वर्ष हर घर तिरंगा अभियान चलाया, जिसमें मैंने भी साथ दिया, क्योंकि तिरंगा देश की आन बान शान उन देश भक्तों शहिदों के सपनों का अरमान है।

 मैंने भी तिरंगे बारे लोगों को काफी जागरूक किया, 12 वर्षों में 8 राज्यों की यात्रा की। परन्तु मोदी सरकार ने तिरंगे झण्डे के बारे में किसी तरह की कोई गाईड लाईन जारी नहीं की और तिरंगे देश में लोगों के घरों, मकानों, सरकारी कार्यालयों में एक साल से कटी-फटी बेहद खराब हालत में आज तक काफी जगह लगे हैं। मैंने पिछले कई महीनों से यह अभियान चलाया है जिससे कि तिरंगे का अपमान न हो। मैं लोगों के घरों, मकानों, सरकारी कार्यालयों से 3-4 मंजिल पढक़र खुद कटे-फटे झण्डे रोड पर कूड़े में गिरे हुये हजारों तिरंगे उठाकर माथे पर लगाकर अपने कार्यालय में सम्मान सहित रखता रहा हूँ 

परन्तु आपकी सरकार और इनके अफसरों, मंत्रियों ने तिरंगे तो लगा तो दिये, परन्तु आम लोगों को तिरंगे झण्डे के सम्मान के बारे में जागरूक न किया, जिससे आम लोगो को पता ही नहीं चला कि तिरंगे को सम्मान से कैसे रखें, कटे-फटे झण्डे का क्या करें। काफी लोगा ने वो फटे तिरंगे कूड़े में डाल दिये और रोड़ पर फेंक दिये जिससे मेरी बार-बार राष्ट्र प्रेम की भावना आहत हुई और में बार-बार रोया। इस तरह का हाल पूरे देश में हुआ जो मैं हर जगह के फटे तिरंगों को लाकर उनका सम्मान करने में असमर्थ हूँ।

 तिरंगे का अपमान देश की संविधान और आजादी की लड़ाई के महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस, शहीद भगत सिंह सहित उन लाखों देशों का अपमान है जिन्होंने देश के लिए जेल, फांसी व तमाम यातनाएँ सही। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर फिर मोदी सरकार हर घर तिरंगा चला रही है जो कि तिरंगे का लगातार अपमान नहीं सहेना हिन्दुस्तान। इस तरह मोदी सरकार खुद संविधान व तिरंगे का घोर अपमान करवा रही है जोकि बेहद गलत है इस पर रोक लगे। मैं अपनी अन्तरआत्मा में ही बहुत व्यथित हूं।

हिन्दुस्तानी ने कहा वहीं उनके पिता और भाई व उनके कई भू-माफिया हिसार में पिछले 40 वर्षों से काबिज को घर से निकालने की कोशिशें करते रहे हैं। ये लोग कई राजनीतिज्ञों पुलिस से सांठ-गांठ के कारण हर बार सरेआम डाकूमैन्टरी पू्रफ के बावजूद गलत काम करके बचते रहे हैं। राजेश हिन्दुस्तानी ने आरोप लगाया कि इन लोगों कि राजनीतिक व प्रशासनिक अधिकारियों से सांठ-गांठ के कारण मुझे व मेरी मां को आज तक हिसार की अदालतों में भी इन्साफ नहीं मिला। 

पूरे मामले की जांच हो, रिकार्ड प्रूफ सहित मेरे पास मौजूद हैं। हिन्दुस्तानी ने प्रधानमंत्री से पत्र के माध्यम से मांग की कि उनकी जान माल की रक्षा की जाये और इन्साफ दिलाया जाये तथा सारे मामले की जांच निष्पक्ष, ईमानदार ऑफिसर से करवाकर दोषियों को दण्डित किया जाये। मैं कई बार पहले भी दरखास्तें दे चुका हूं मुझे कुछ भी घटित होता है, तो शासन,

 प्रशासन और सरकार जिम्मेदार होंगे, जिन्होंने सुनवाई न की। हिन्दुस्तान ने कहा कि न तो मेरी सुरक्षा हो रही और न ही देश के तिरंगे का सम्मान व उपरोक्त बातों से व्यथित मैं देश की तमाम बड़ी संस्थाओं से अपने जीवन को समाप्त करने हेतु इच्छा मृत्यु प्रदान करने की कृपा करें, क्योंकि मैं आत्महत्या नहीं करना चाहता क्योंकि मैं संविधान के तहत इस देश का नागरिक हूँ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मुंशी प्रेमचंद के कथा -साहित्य का नारी -विमर्श"

गांधी जी का भारतीय साहित्य पर प्रभाव "

हस्तशिल्प आर्टीजंस के प्रमोशन हेतु हुआ फ्लो जयपुर चैप्टर का ' जयपुर आर्ट फेयर

“द ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार 2024“ का आयोजन 5 से 7 मई जयपुर में

इशरे का बिल्डिंग सेक्टर में स्थिरता को बनाये रखने हेतु हुआ सम्मेलन