दिल्ली में मनाया गया गंगा उत्सव् 2023

० विनोद तकियावाला ० 
नई दिल्ली-राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा गंगा उत्सव व नदी महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन जल संसाधन,नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग,जल शक्ति मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक जी अशोक कुमार की उपस्थिति में किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के कार्यकारी निदेशक(परियोजनाएं)/डीडीजी नलिन कुमार श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक(तकनीकी) अनुप कुमार श्रीवास्तव,कार्यकारी निदेशक(प्रशासन) एस.पी.वशिष्ठ शामिल रहे। 

 नदियों के बीच गहरे संबंध को बढ़ावा देने के साथ-साथ नदी कायाकल्प के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। गंगा उत्सव 2023 संगीत,नृत्य,ज्ञान, संस्कृति और संवाद का एक जीवंत मिश्रण था। कार्यक्रम में पंडित अजय प्रसन्ना द्वारा बांसुरी वादन किया गया,जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 भारतंडेय ग्रुप द्वारा प्रस्तुत मनमोहक "यमुना गीत" दर्शकों का मन मोह लिया। राग नृत्य कला मंच उत्तर प्रदेश द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक लोक नृत्य ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।कार्यक्रम में जीत परमाणिक द्वारा "नमामि गंगे" गीत की एक मनमोहक प्रस्तुति की गई। इस कार्यक्रम में एनबीटी के सहयोग से नमामि गंगे पत्रिका के 33वें संस्करण,नई चाचा चौधरी श्रृंखला और गंगा पुस्तक परिक्रमा पर आधारित वॉयज ऑफ गंगा बुकलेट का विमोचन भी किया गया।

गंगा पुस्तक परिक्रमा के देबाश्री मुखर्जी और जी अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गंगा पुस्तक परिक्रमा 7 नवंबर को गंगोत्री से अपनी 3 महीने लंबी यात्रा शुरू करेगी और गंगा नदी के तट पर स्थित सभी शहरों और कस्बों -उत्तरकाशी,ऋषिकेश,हरिद्वार,बिजनोर,मेरठ,अलीगढ,फर्रुखाबाद, कानपुर,प्रयागराज,मिर्ज़ापुर, वाराणसी,छपरा,पटना, बेगुसराय,सुल्तानगंज,भागलपुर, साहिबगंज,बहरामपुर, कोलकाता और हल्दिया से गुजरते हुए 11 जनवरी 2024 को गंगासागर पर अपनी यात्रा ख़त्म करेगी।

 संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग,जल शक्ति मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं है, बल्कि एक गहरी भावना है जो हम सभी के साथ जुड़ी हुई है। उन्होंने विशेष रूप से नई पीढ़ी के सहयोग से कायाकल्प प्रयासों में हुई उल्लेखनीय प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। 

उन्होंने हमारी नदियों के गहरे सांस्कृतिक महत्व पर जोर देते हुए गालिब और यमुना के बीच के खूबसूरत संबंधों पर भी बात की।उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नदियों का संरक्षण न केवल सरकार की बल्कि हम सभी की एक साझा जिम्मेदारी है। जल निकायों को दूषित करने वाले ठोस अपशिष्ट के निष्तारण की तत्काल आवश्यकता पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हममें से प्रत्येक को आगे आकर अपनी नदियों के संरक्षण में योगदान देना चाहिए।

 उन्होंने जल निकायों में सीवेज के प्रवाह और प्लास्टिक अपशिष्ट के नियंत्रण पर जोर दिया।जल संरक्षण उनके संबोधन का एक अन्य केंद्र बिंदु था, क्योंकि उन्होंने नदियों के पुनर्जीवन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने सामूहिक कार्रवाई और सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि जल संरक्षण और नदी पुनर्जीवन मौलिक जिम्मेदारियां हैं जिन्हें हम सभी साझा करते हैं। उन्होंने नदी पुनर्जीवन के नेक काम में जन आंदोलन(लोगों का आंदोलन) की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक अशोक कुमार ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मुंशी प्रेमचंद के कथा -साहित्य का नारी -विमर्श"

गांधी जी का भारतीय साहित्य पर प्रभाव "

हस्तशिल्प आर्टीजंस के प्रमोशन हेतु हुआ फ्लो जयपुर चैप्टर का ' जयपुर आर्ट फेयर

“द ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार 2024“ का आयोजन 5 से 7 मई जयपुर में

इशरे का बिल्डिंग सेक्टर में स्थिरता को बनाये रखने हेतु हुआ सम्मेलन