डोगरा समाज ट्रस्ट-दिल्ली ने स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : डोगरा समाज ट्रस्ट दिल्ली का दूसरा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया |  संस्थापक ट्रस्टी जितेन्द्र सिंह जामवाल तथा महेश चन्दर शर्मा के अनुसार दिल्ली एनसीआर से जम्मू-कश्मीर एवं हिमाचल राज्य के डोगरा समुदाय के सैंकड़ों लोग उपस्थित थे | इस रंगारंग कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने बतौर मुख्यातिथि डॉ कर्ण सिंह ने शिरकत की | इस मौके पर मोनिका एवं मीशा के मिराई माया ब्रेंड ने सभी उपस्थितजनों को अपने पारम्परिक स्वादिष्ट डोगरी फ़ूड सर्व किया |
 जितेन्द्र सिंह जामवाल ने डोगरी लोक गीतो से सभागार में जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया | जितेन्द्र  अन्तरराष्ट्रीय स्तर के ग़ज़ल गायक हैं l इस अवसर पर दम्पति गगन महोत्रा एवं सारिका महोत्रा ने डॉ करण सिंह पर एक वेबसाइट भी लाँच की | प्रसिद्ध हिमाचली गायक कलाकार ऋचा शर्मा ने हिमाचली लोक गीतों और नृत्य की प्रस्तुति देते हुए उपस्थित दर्शकों को पैरों पर थिरकने पर मजबूर कर दिया |

 वहीँ बिरजू महाराज की शिष्या गुरु कनिका घोश सिन्ह ने अपने ग्रुप के साथ , डा कर्ण सिंह के गाए शिव भजन पर शानदार नृत्य पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया | डोगरा गर्ल्स बैंड-कृति सिंह, कशिका बस्सी, चेरिश बन्होत्रा द्वारा कुंजुआ गीत की अद्भुत प्रस्तुति दी l गायक धीरज शर्मा दे शानदार डोगरी गीत प्रस्तुत किया l मनमोहन पहाड़ी की सुपुत्री दूरदर्शन कलाकार रेनू पहाड़ी ने माँ को समर्पित गीत पर कर्नवीर जम्वाल के साथ शानदार प्रस्तुति पेश करते हुए खूब तालियाँ बटोरी | जम्मू की मशहूर नृत्यांगना मन्जू वज़ीर ने अपने ग्रूप के साथ अद्भुत डोगरी नृत्य प्रस्तुत किया l अन्त में ट्रस्टी जितेन्द्र सिंह जम्वाल ने दो डोगरी गीत गा कर सभी का मन मोह लिया l

कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों तथा कलाकारों को डॉ कर्ण सिंह ने अपने कर-कमलों से सम्मानित किया तथा डोगरा समाज ट्रस्ट दिल्ली की पूरी टीम की भूरि भूरि प्रसंशा भी की | समस्त कार्यक्रम का मंच सञ्चालन नेहा मल्होत्रा ने शानदार अंदाज से किया |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मुंशी प्रेमचंद के कथा -साहित्य का नारी -विमर्श"

गांधी जी का भारतीय साहित्य पर प्रभाव "

“द ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार 2024“ का आयोजन 5 से 7 मई जयपुर में

हस्तशिल्प आर्टीजंस के प्रमोशन हेतु हुआ फ्लो जयपुर चैप्टर का ' जयपुर आर्ट फेयर

इशरे का बिल्डिंग सेक्टर में स्थिरता को बनाये रखने हेतु हुआ सम्मेलन