अक्षरा सिंह ने की बाबा भोलेनाथ के लिए अपने नए गाने की शूटिंग
अक्षरा ने इस गाने की शूट में सेट पर मौजूद पूरी टीम का आभार जताया किया और कहा कि इस गाने के लिए सबों ने मेरा खूब साथ दिया है। इसलिए हम अपनी टीम के शुक्रगुजार हैं। खास कर अपने पापा बीपिन सिंह का जहां तक बात रही है इस गाने की तो सावन का महीना चल रहा है। आज हमारे गाने की शूटिंग भी पूरी हो गई है। तो हम उम्मीद करते हैं जल्द ही लोगों के बीच यह गाना होगा। इसमें काम करने में हमें बहुत मजा आया। राम देवन ने की कोरियोग्राफी सच में कमाल की है। मुंबई -भोजपुरी की सुपर हॉट अदाकारा अक्षरा सिंह का काम के प्रति की डेडिकेशन का जवाब नहीं, उन्होंने मुंबई में हो रही झमाझम बारिश में दिन भर भींग – भींग कर बाबा भोलेनाथ के लिए अपने नए गाने की शूटिंग की। सवान के महीने में हर साल भगवान भोले के प्रति अक्षरा सिंह का प्यार और श्रद्धा उनके गाने में दिखता है। इस बार भी नए कंसेप्ट के साथ मुंबई की भारी बारिश में वे भगवान शिव के लिए यह गाना कर रही हैं, जिसका संगीत घंघरू जी ने दिया है . मुंबई के मढ़ स्थित मिरींदा हाउस में शूटिंग चल रही इस गाने में इंडस्ट्री के चर्चित डांस मास्टर राम देवन ने अक्षरा सिंह के लिए क