"I support Ayurved" को 1.7 करोड़ से अधिक लोगों का समर्थन
० योगेश भट्ट ० नई दिल्ली, “आयुर्वेद, देश की प्राचीन परम्परा और धरोहर है जिसका जंगल में रहने वालों से घनिष्ठ सम्बन्ध है। आयुर्वेद अपने आप में एक ऐसा चिकित्सा विज्ञान है जिसमें उपचार पर नहीं अपितु रोगों से बचाव पर बल दिया जाता रहा है। भारत समेत विश्व के अनेक हिस्सों में 7वां आयुर्वेद दिवस बड़े पैमाने पर धूम-धाम से मनाया गया। इस साल इस आयोजन को "हर दिन हर घर आयुर्वेद" के थीम साथ मनाया गया। इस आयोजन का उद्देश्य जन-जन तक आयुर्वेद को पहुंचाना और इसे सामान्य दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना था। भारत सरकार के 26 से अधिक मंत्रालयों और विदेश मंत्रालय और दूतावासों के सहयोग से 5000 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, केन्द्रीय राज्य मंत्री आयुष डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई कालूभाई, आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा; सचिव, जनजातीय कार्य मंत्री अनिल कुमार झा, विशेष सचिव, एमओए प्रमोद कुमार पाठक और निदेशक, प्रो।(डॉ।) तनुजा मनोज नेसरी, सहित विदेशी दूतावासों और डब्ल्यूएचओ-एसई