मिसेज ग्लोबल बिहार रह चुकी स्नेहा किरण अररिया जिला संयोजिका नियुक्त
अररिया - मिसेज ग्लोबल बिहार रह चुकी पीपुल्स पॉवर बिहार प्रवक्ता और अशोका साहित्य अकादमी की बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति स्नेहा किरण को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कई वर्षों से युवा राजनीति को सकारात्मक दिशा देने की उनकी विशिष्ट कार्यशैली और कार्यनिष्ठा को देखते हुए अररिया जिला संयोजिका ( प्रसार विभाग राष्ट्रवादी धारा बिहार प्रदेश) नियुक्त किया है। अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड की बेटी जिला गौरव सम्मान और सर्वश्रेष्ठ नवोदित प्रतिभा सम्मान से सम्मानित जानी-मानी लेखिका , पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहा किरण को परिजनों ने इस बड़ी जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी है ।स्नेहा किरण ने करोड़ो सदस्यों के साथ जुड़े इस अंतराष्ट्रीय संस्था और भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति आभार व्यक्त किया है। पहली बार किसी महिला को यह प्रभार दिया गया है..!! उन्होंने कहा की वे अपनी पूरी क्षमता से संघ के लिए काम करेंगी और हमेशा हिंदुत्व की बजाए एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के निर्माण में सहायक बनी रहेंगी। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की राष्ट्रवादी धारा क