प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ कार्य करना होगा : राखी गौतम
० आशा पटेल ० जयपुर । राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रे्रस की नवनियुक्त अध्यक्ष राखी गौतम की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय,जयपुर में प्रदेश महिला कांग्रेस की निवर्तमान पदाधिकारीयों एवं जिलाध्यक्षों की विशाल बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नैटा डिसूजा भी उपस्थित रही। इस अवसर पर अखिल भारतीय महिला कांगे्रस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष राखी गौतम को शुभकामनाऐं व बधाई देते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार पुनः बने इस हेतु प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ कार्य करना होगा। उन्होने कहा की आगामी 17 व 18 अगस्त को महिला सशक्तिकरण का विशाल कार्यक्रम जो दिल्ली में आयोजित होने वाला है जिसमें राजस्थान महिला कांग्रेस की समस्त पदाधिकारी,जिलाध्यक्ष,ब्लाॅक अध्यक्ष,एवं मण्डल अध्यक्ष को भाग लेना है।बैठक की अध्यक्षता करते प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम ने उपस्थित सभी महिला पदाधिकारीयों से अपील की कि 09 अगस्त, को बांसवाडा के मानगढ धाम में कांगे्रस नेता रा